रांची। रांची में पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो होने वाला है। 19 और 20 अप्रैल को होने वाले इस शो के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भी औपचारिक आमंत्रण दिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को एयर शो में शामिल होने के लिए गुरुवार को आमंत्रण पत्र सौंपा। इससे पूर्व उपायुक्त ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा था। एयर शो नामकुम स्थित खोजा टोली के आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। एयर शो दोनों दिन सुबह 9:45…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हरा दिया है। आईपीएल के 18वें सीजन के पहले सुपर ओवर में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 11 रन बनाए। जिसके जवाब में दिल्ली ने केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की मदद से संदीप शर्मा की 4 गेंदों पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। छठे ओवर में लगी चोट, सुपर ओवर में भी नहीं उतरे सैमसन राजस्थान रॉयल्स की 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन जब शानदार लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तभी छठे ओवर में लेग स्पिनर विप्रज निगम की गेंद पर कट…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीते दिनों सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास के परिजनों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित मुआवज़े को लेने से साफ इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अब मुआवज़े का कोई मतलब नहीं बचा, क्योंकि जिन दो अनमोल जिंदगियों को उन्होंने खोया है, वे कभी लौटकर नहीं आएंगी। मृतकों के परिवार के मुताबिक यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद वे बच जाते। अब जब वे नहीं रहे तो इस मुआवज़े का हमारे लिए कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) दलितों के वोटों के स्वार्थ की खातिर किसी भी हद तक जा सकती है। अतः दलितों के साथ-साथ अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि को भी इनके किसी भी उग्र बहकावे में नहीं आकर सपा के राजनीतिक हथकण्डों का शिकार होने से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को कहा कि सभी को पता है कि अन्य पार्टियों की तरह आए दिन सपा द्वारा भी पार्टी के ख़ासकर दलित लोगों को आगे करके तनाव व हिंसा का माहौल…
नीमच। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। वे यहां नीमच जिला मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में आयोजित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप उपस्थित रहेंगे।केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात ही नीमच पहुंच गए थे। आधी रात को नीमच पहुंचने पर सीआरपीएफ ऑफिसर्स मेंस में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत कर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश…
काठमांडू। नेपाल के काठमांडू से दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने और चांदी के गहने सहित नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह राजधानी के विभिन्न स्थानों सोना और चांदी की अवैध बिक्री कर रहे थे। काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता अपील बोहरा कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान छापा मार कर एक किलो 76.518 ग्राम सोना तथा एक किलो 845.429 ग्राम चांदी जब्त की गई है। जब्त किए गए सोने की कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपए, जबकि चांदी की कीमत 30 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके कब्जे से 8 लाख 27 हजार…
– 24 कैरेट सोना 96 हजार तो 22 कैरेट सोना 88 हजार के पार नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई नजर आ रही है। आज की तेजी के कारण सोना 970 रुपये से लेकर 1,010 रुपये प्रति…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार भी हुआ, लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.37…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज तेजी नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा टैरिफ की वजह से अमेरिका में महंगाई बढ़ने और ग्रोथ पर दबाव पढ़ने की आशंका जताए जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जॉन्स…
रांची। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा को…
