Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कपटपूर्ण हरकतों से बाज आने की सलाह दी है। कहा है कि हम पर टिप्पणी करने की बजाय उसे अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में उनके देश का हाथ होने से इनकार करते हुए भारत सरकार…

Read More

पुलिस ने 2.84 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपये भी बरामद किए मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड और वसई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है । इस मामले में मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। एमबीवीवी क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अप्रैल को शबीना शेख (42) नामक एक महिला…

Read More

थौबल/चुराचांदपुर (मणिपुर)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के वांगजिंग खबाखोंग, हाईवे- 102 से केवाईकेएल (कांगली यावल कनना लुप) के दो विद्रोहियों मुतुम रंजन मेइती उर्फ लमजिंगबा (21) और नगसेपम बार्लिन सिंह उर्फ कांगलेई (23) को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड, एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड, दो मोबाइल फोन, दो कीपैड मोबाइल, एक नीले रंग की पर्स, एक स्लिंग बैग, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया। एक अन्य ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में दो व्यक्तियों चिनसोनलुन (30) और लैमसुआनलाल टोम्बिंग (29) को गिरफ्तार किया…

Read More

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (शुक्रवार) की रात पौने नौ बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरेंगे। जहां से रक्षा मंत्री 5 – ए, कालिदास मार्ग अपने सरकारी आवास पर जाएंगे। उक्त जानकारी लखनऊ के भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 अप्रैल, शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ’ की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह पूर्वाह्न 11 बजे मुन्नू खेड़ा सदरौना रोड में भाजपा के पश्चिम मंडल तीन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे…

Read More

रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया गया। रिम्स शासी परिषद ने गुरुवार देर रात उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्सअधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस फैसले…

Read More

रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे…

Read More

रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी है। रातू थाना प्रभारी रामनारायण ने बताया कि घटना को लूट के उद्देश से अंजाम दिया गया है या किसी अन्य वजह से इसकी जांच की जा रही है। बदमाशों ने घायल दुकानदार को कंधे में गोली मारी है। घायल दुकानदार बसंत कुमार…

Read More

सरायकेला। सरायकेला मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से एक विशेष पुलिस टीम ने औचक छापेमारी की। सरायकेला एसपी के निर्देश पर गठित इस छापेमारी टीम ने गुरुवार देर रात जेल परिसर में प्रवेश कर जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान जेल में कैदियों की गतिविधियों, बैरकों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पूरी छानबीन के दौरान जेल परिसर में सभी गतिविधियां सामान्य पाई गईं। इस छापामारी टीम में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां, चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उरांव सहित…

Read More

सरायकेला। पुलिस ने चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में हुई हत्या मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है। मोहम्मद हुसैन नामक व्यक्ति की हत्या ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर के पीछे की बाउंड्री के पास की गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से खून से सना पत्थर और ईंट बरामद किया गया। मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज…

Read More

रांची। कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट ने मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में शुक्रवार को 37 दिव्यांग निराश्रितों को भोजन कराया गया। अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 26 मार्च से 18 अप्रैल तक 23 दिनों में 3760 निराश्रितों और उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया है। मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम में-धीरेंद्र कुवंर, अनिल मुरारका, संजय कुमार, अनीता देवी, रागिनी सिंह, बालकिशन परशुरामपुरिया, अशोक अग्रवाल, धीरज कुमार सहित अन्य के सौजन्य से प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया…

Read More

रांची। झारखंड के लोगों को अप्रैल में लगभग पूरा माह प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। काल बैसाखी के कारण इस माह राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में कमोबेश हल्की बारिश, गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इससे राज्य भर में तापमान नियत्रंण में रहा और लोगों को प्रचंड गर्मी नहीं सहना पड़ा। राज्य भर में औसत तापमान लगभग 35 डिग्री रहा। राज्य के अत्यधिक गर्मी पड़ने वाले जिले पलामू, गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सिमडेगा, चतरा सहित अन्य जिलों में तापमान इस बार पिछले साल की तुलना में कम रहा।…

Read More