रोहतास। रोहतास जिले के शिवसागर थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोरघट गांव के पास बीते रात कैमूर जिला के कुदरा थाना के सकरी गांव से अपाची बाइक चोरी कर भाग रहे अपराधियों को कार से पीछा करने पर बाइक स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक लेकर आराम से भाग निकले। मृतक भानु प्रताप 35 वर्ष सकरी गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप अपनी अपाची बाइक और एक हीरो स्प्लेंडर बाइक घर के सामने खड़ा कर लोहे के जंजीर से बांध ताला लगाकर सो गए थे। रात लगभग सवा एक बजे घर…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शुक्रवार को बोकारो के पेटरवार प्रखंड की ओरदाना पंचायत में चुनावी सभा थी लेकिन खराब मौसम के कारण सभा स्थगित कर दी गई। दाना चक्रवात के वजह से मौसम बिगड़ने से हेलिकॉप्टर का परिचालन संभव नहीं हो पाया, जिसके कारण मुख्यमंत्री को जनसभा रद्द करनी पड़ी। यह जानकारी मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दी।
रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला सीट से नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता की तस्वीर को नमन किया। इसके बाद चंपाई सोरेन जिलिंगगोड़ा गांव गये और वहां जाहेरथान में माथा टेका। जाहेरथान और गोंसाडे में पूजा-अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान किया। मौके पर चंपाई सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र और पूरे झारखंड में भाजपा की लहर है। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना पार्टी का काम है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। इस बार झारखंड में भाजपा ही सरकार बनायेगी। नामांकन के समय चंपाई के…
पुणे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 45.3 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। इस लिहाज से न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम पर 103 रनों की बढ़त ले ली है। फिलहाल न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल साबित हुई। पहले दिन…
सिडनी। महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आगामी सीज़न के लिए सिडनी थंडर ने फोबे लिचफील्ड को अपना कप्तान नियुक्त किया है। 21 वर्षीय लिचफील्ड डब्ल्यूबीबीएल इतिहास में सबसे कम उम्र की पूर्णकालिक कप्तान होंगी। उन्हें इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट से आगे नियुक्त किया गया है, जिन्होंने पिछले सीज़न में टीम का नेतृत्व किया था। लिचफील्ड ने क्लब की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “सिडनी थंडर का कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं इस क्लब के लिए खेलते हुए बड़ी हुई हूं और कुछ बेहतरीन लीडर्स से सीखा है, इसलिए अब खिलाड़ियों…
मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को डेविड वॉर्नर पर लगे आजीवन कप्तानी प्रतिबंध को सीए के आचरण आयोग की समीक्षा के बाद हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब वह आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर की कप्तानी करने के पात्र हैं, 2018 में केपटाउन में सैंडपेपर घटना के बाद उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद से उन्हें ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टीम की कप्तानी करने की अनुमति नहीं थी। सीए ने शुक्रवार को आचरण आयोग की समीक्षा के निष्कर्ष जारी किए, जिसमें तीन सदस्यीय पैनल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वॉर्नर…
मेलबर्न। क्रिकेट विक्टोरिया और सेंट किल्डा क्रिकेट क्लब ने शुक्रवार को मेलबर्न के जंक्शन ओवल में स्थित ग्रैंडस्टैंड में से एक का नाम बदलकर दिवंगत शेन वार्न के नाम पर रखा है। यह नाम विक्टोरिया और उनकी क्लब टीम सेंट किल्डा में उनके योगदान के सम्मान में रखा गया है। 1925 से खड़े इस स्टैंड का नाम बदलने की प्रक्रिया मार्च, 2022 में वार्न के निधन से काफी पहले शुरू हो गई थी। स्टैंड का नाम पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी केविन मरे के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने इस बदलाव का समर्थन किया था। मरे का नाम अब मेलबर्न…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 18वें एशिया प्रशांत जर्मन व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई स्थान नहीं है। उन्होंने विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत की विकास गाथा से जुड़ने का यह सही समय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और डेटा के चार मजबूत स्तंभों पर खड़ा है। प्रतिभा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और बुनियादी ढांचा भारत के विकास के उपकरण हैं। इन सभी को आगे बढ़ाने के लिए भारत के पास आकांक्षी भारत (एआई) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि 651.37 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित करेंगी। यह आयोजन शाम 5ः15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक…
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली के मल्ला खेल के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने भीषण मुठभेड़ में 10 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार पंजाब पुलिस के प्रवक्ता यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 10 से 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर मियांवाली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अख्तर फारूक के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। आतंकवादियों को घेरने की कोशिश की। आतंकवादियों ने मोर्चा लेते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 10 आतंकवादियों को मार गिराया…
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के मेकर्स ने गुरुवार को एक आकर्षक पोस्टर जारी किया, जिसने पूरे देश में उत्सुकता जगा दी। यह भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना पर आधारित कहानी की ओर इशारा करता है, जिसके बारे में लोग और ज्यादा जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस असरदार पोस्टर में वर्ष 2002 की उस त्रासदी को दिखाया गया है जिसने पूरे देश को भीतर से झकझोर दिया था। अब टीज़र आ चुका है, जो पहले से मानी जा रही बातों को चुनौती देता है और उस घटना की गहरी सच्चाई को सामने लाता है, जिसने देश…