Author: shivam kumar

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। जारी सूची में सरायकेला से गणेश महली को टिकट दिया गया है। गणेश महली ने भाजपा छोड़ जेएमएम का दामन थाम लिया है। चंपाई सोरेन और गणेश महली में वहां टक्कर होगी। दूसरी ओर, खूंटी सीट पर झामुमो ने प्रत्याशी बदलते हुए रामसूर्य मुंडा को टिकट दे दिया है। झामुमो ने इससे पहले 23 अक्टूबर को जो तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें खूंटी से स्नेहलता कन्डूलना को टिकट दिया था लेकिन चौबीस घंटे के अंदर उम्मीदवार बदलते हुए रामसूर्य मुंडा को टिकट…

Read More

रांची। सूबे की राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर से इडी चर्चा में है। इस बार इडी राज्य के कद्दावर नेता और राज्य सरकार के मंत्री व दिग्गज नेता के पाला पड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले इडी इस नेता या उनके नजदीकियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो चुनाव नतीजों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस मामले में इडी ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रक्रिया के तहत इडी आगे बढ़ा रहा है। कांके रोड के चर्चित मॉल में संपत्ति लेने का मामला दरअसल मंत्री के घर…

Read More

रांची। राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव के तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को लालच देने के मामले में आरोपी सीआइडी के तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता एवं एवं तत्कालीन सीएम रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार के खिलाफ सीबीआइ जांच का आग्रह करने वाली दानियल दानिश की याचिका की आंशिक सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार ने हाइकोर्ट की एकल पीठ को जानकारी दी कि राज्यसभा चुनाव वर्ष 2016 में खरीद-फरोख्त के मामले की सीबीआइ जांच की क्रिमिनल रिट पर हाइकोर्ट की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगायी…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह में कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। आयकर विभाग की कारवाई सुबह छह बजे ही शुरू हुई। करीब आधा दर्जन इनोवा गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे और  कारवाई शुरू की। अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी हैं। कारवाई आर्यन इंडस्ट्रीज के मालिक मिंटू बरनवाल के न्यू बरगंडा आवास और शैलपुत्री स्टील फैक्ट्री के मालिक राकेश बरनवाल की फैक्ट्री और आवास में भी की जा रही है। फिलहाल कारवाई अब भी जारी है।

Read More

रांची। टांगरबसली मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ऑटो को धक्का मार दिया। इससे ऑटो सड़क पर पलट गई। उसमें सवार चालक समेत मांडर कॉलेज की सात छात्राएं घायल हो गयीं। घायलों में टांगरबसली निवासी चालक तबारक अंसारी, जोया परवीन (22), गुलनाज खातून (22), गुलशन खातून (21) और सकरा गांव की प्रीति कुमारी (20), इशरत खातून (18), नाजिया परवीन (18), सुरैया खातून (18) शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार मांडर रेफरल अस्पताल में किया गया। ऑटो चालक तबारक अंसारी को रिम्स रेफर किया गया। ऑटो चालक मांडर कॉलेज से अपनी पुत्री जोया परवीन…

Read More

अहमदाबाद। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 50 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया है। इनके अलावा 200 से अधिक घुसपैठियों से पूछताछ भी की जा रही है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजित राजियान के अनुसार कुछ दिन पहले 3-4 बांग्लादेशी घुसपैठियोंं को पकड़कर उनके विरुद्ध केस दाखिल किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद यह सारी जानकारी सामने आई है। इसके बाद 50 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य 200 लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ जारी है। पकड़े गए लोगों के पास से बांग्लादेश का लैंड रिकॉर्ड, आईडी कार्ड और जन्म का प्रमाण…

Read More

कोडरमा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को जिले के जवाहर घाटी में चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक कार से 25 लाख नकदी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मजीद खान को हिरासत में लिया है। चंदवारा थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। नकदी के बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। मजीद खान कोलकाता से बिहार जा रहा था। इसी दौरान चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वह नकदी के साथ पकड़ा गया।

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी शुक्रवार को भी रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और दूसरे सेट का नामांकन दर्ज कराया। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए एक सेट में नामांकन किया था। इस दौरान उनके साथ उनके भाई गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत में रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का पूरा परिवार नौटंकी बाज है। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। यही वजह है कि उनके घर के सभी…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार बालेश्वर कुमार ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा में विस्थापन एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा विकास सबसे अहम है। इन दो मुद्दों के अलावा अन्य स्थानीय मुद्दों पर जेएलकेएम चुनावी अभियान चल रही है। साथ ही कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अंबा प्रसाद से जनता नाराज है। इस बार वहां की जनता जयराम महतो की पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है।

Read More

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चडरी तालाब से सरला बिरला स्कूल के छात्र का शव मिला है। छात्र की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली के रहने वाले रौनक (19) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को आठ बजे कॉलेज के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि रौनक के पिता गुरुवार की शाम उसकी तस्वीर लेकर थाने में आए थे लेकिन उन्होंने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया। सिर्फ रौनक की तस्वीर देकर थाने से लौट गए।…

Read More

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दीपक यादव निवासी मनौरा थाना बरसठी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। बीते 6 अक्टूबर की रात विवेक यादव का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारों ने उसका शव भदोही जनपद के सुरियावां स्थित ठकुराइन तारा तालाब की झाड़ियों में फेंक दिया था। इससे गांव में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद 10 अक्टूबर को ग्रामीणों ने शव को निगोह बाजार में रखकर चक्का जाम कर दिया था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर…

Read More