Author: shivam kumar

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की चार्जशीट के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )ने पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने गैरकानूनी तरीके से हजारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा किया है। कांग्रेस को धरना देने का अधिकार है, लेकिन जमीन लूटने का नहीं। देश के कानून से कांग्रेस परिवार ऊपर नहीं है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है और देशभर में धरना देने की…

Read More

मुंबई। नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीर दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन छानबीन जारी है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सातपीर दरगाह पर अवैध निर्माण करा लिया गया था। उसे हटाया जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई…

Read More

कोलकता। मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बीते तीन दिनों में करीब 140 लोग अपने घरों को आ चुके हैं। जबकि बाकी लगभग 360 लोगों को भी घर लाने की कोशिश में पुलिस और बीएसएफ दिन-रात काम कर रही है। धुलियान इलाके में मंगलवार को कई परिवार अपने-अपने गांवों की ओर लौटते नजर आए। पुरुषों के कंधों पर बैग, महिलाओं के हाथ में पोटली और बच्चों की उंगलियां थामे लोगों के चेहरे पर डर और राहत दोनों की झलक दिखी। एक…

Read More

हुगली। दसवीं कक्षा के छात्र हिमग्न घोष तारकेश्वर से श्रीहरिकोटा जाकर अगले कुछ दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में बिताएंगे। वह अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं का आगे अध्ययन करेंगे। यह खबर बाहर आने के बाद तारकेश्वर के हरिपाल इलाके में उनकी खूब चर्चा हो रही है। हिमग्न घोष को बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में बहुत रुचि थी। वह हमेशा अंतरिक्ष विज्ञान की खबरें पढ़ते और अध्ययन करते हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रॉकेट विज्ञान में कौशल बढ़ाने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित इसरो कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यहीं से उन्हें फोन आया।…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे फिलिस्तीनी छात्र को मंहगा पड़ गया। उसे अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र पर आरोप है ंकि गाजा युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में छात्र ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। फिलीस्तीनी छात्र मोहसिन महदावी पिछले करीब दस साल से अमेरिका में रह रहा है। वह 2015 से वहां का ग्रीन कार्ड धारक भी है। वह मंगलवार को अमेरिकी नागरिकता के लिए यूएस स्टेट वर्मोट के इमिग्रेशन दफ्तर में पहुंचा था। जब वह नागिरकता के लिए इंटरव्यू देने अंदर आफिस में गया तो उसे पहले हिरासत में लिया गया।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 95,170 रुपये से लेकर 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,190 रुपये से लेकर 87,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आई कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद दबाव से उबरता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान शॉर्ट कवरिंग के कारण गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। लगातार दो सत्रों में तेजी दिखाने के बाद पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में मुनाफा वसूली का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स…

Read More

पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने सर्किल अधिकारी (सीओ) प्रिंस राज के दो ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। छापेमारी शेखपुरा और मधुबनी स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ की गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीओ प्रिंस राज पर उनके ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पास आय से लगभग 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एसवीयू ने उनके ठिकानों पर…

Read More

रांची। ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि 16 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, एनेक्सी भवन सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की होने वाली बैठक अपरिहार्य कारण वश स्थगित कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी।

Read More

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 17.9 डिग्री हो गया। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अप्रैल माह में नवम्बर-दिसम्बर जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।…

Read More