-मुर्शिदाबाद को लेकर ममता के साथ कांग्रेस पर भी मुख्यमंत्री योगी ने बोला हमला हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के नायक अमर सेनानी राजा नरपति सिंह रैकवाड़ काे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के लिए 650 करोड़ की 729 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजा नरपति सिंह की इस पावन धरा पर उनके विजय उत्सव में आप सबको बधाई देने आया हूं। इनके शौर्य एवं पराक्रम के कारण आज हम सब स्वतंत्रता…
Author: shivam kumar
अलीपुरद्वार। जिले के मदारीहाट बीरपाड़ा प्रखंड के डिमडिमा चाय बागान में मंगलवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस गेट मीटिंग में श्रमिकों ने नियमित वेतन, अवकाश भत्ता और पीएफ सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। आरोप हैं कि श्रमिकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। विशेषकर मैरिको कंपनी के अंतर्गत आने वाले कई चाय बागानों में श्रमिकों के साथ अन्याय हो रहा है। उन बागानों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमित वेतन, अवकाश भत्ता या अन्य लाभ नहीं दिए जा रहे। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अत्यधिक कष्ट सहना पड़ता है। इन…
हुगली। श्रीरामपुर रेलवे स्टेशन के समीप मर्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रात करीब 11 बजे बंद दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में होने वाले नुकसान का आंकलन खबर लिखे जाने तक नहीं किया जा सका था। प्राथमिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा…
हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र में रांची-पटना मार्ग पर उच्च विद्यालय सिझुआ के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर पर गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद अपराधी रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। घटना में मैनेजर की मौत हो गयी है। शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास से पैसे लूटने आयें अपराधियों ने उन पर गोली चला दी और 11 लाख रुपए से भरा थैला लूटकर मौके से फरार हो गये। इसी बीच ड्यूटी खत्म होने के बाद पंप का एक कर्मी बोंगा गांव निवासी राजू प्रजापति उसी रास्ते अपने घर जा रहा…
रांची। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआइ ) ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में दो मुंबई और दो मुरादाबाद के हैं। सीबीआइ ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के खिलाफ 12 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआइ ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर डिजिटल गिरफ्तारी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पीड़ितों को साइबर अपराधियों ने तीन महीने से अधिक समय तक डिजिटल रूप से बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान पीड़ितों से 42 बार जबरन वसूली की गयी, जिसकी कुल राशि 7.67 करोड़…
रांची। राजधानी रांची के गोंदा इलाके में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। कांके रोड स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में दो अपराधी घुसे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक राकेश ने बताया कि अचानक दो अपराधी हथियार लेकर दुकान में घुस आये और उनके साथ मारपीट करते हुए 1.67 लाख रुपये लूट लिये। राकेश ने बताया कि दोनों अपराधियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एक अपराधी दुकान में हथियार तानते हुए ही घुसा और अंदर आते ही पैसा मांगने लगा। इस…
रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की पांचवीं राज्यस्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, समाज कल्याण सचिव मनोज कुमार, उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल, स्कूली शिक्षा सचिव उमाकांत सिंह सहित अन्य विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे। वहीं संबंधित जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वर्चुवल माध्यम से जुड़े थे। बैठक में मुख्य सचिव ने ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर कड़ी नजर रखने का निर्देश उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को दिया है। साथ ही नशे के अवैध कारोबार से जुड़े…
लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी की है। यह सीएसके की सात मैचों में दूसरी जीत है। वहीं, लखनऊ को इस सत्र की तीसरी शिकस्त मिली है। सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए। इसके अलावा, मिचेश मार्श ने 30, आयुष बडोनी ने 22 और अब्दुल समद ने 20 करन…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा के चोटिल होने के बाद उनकी जगह कर्नाटक के युवा बल्लेबाज़ रविचंद्रन स्मरण को अपनी टीम में शामिल किया है। 30 लाख की बेस प्राइस पर एसआरएच से जुड़े स्मरण 21 वर्षीय रविचंद्रन स्मरण को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में जगह दी है। स्मरण एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक सात फर्स्ट क्लास मैचों में 64.50 की औसत से 500 से ज़्यादा…
पूर्व मंत्री की फर्म पीएसीएल में घोटाले का धन ट्रांसफर करने का आरोप जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलाेत सरकार में मंत्री रह चुके प्रताप सिंह खाचरियावास और उनके परिवार से संबंधित उन्नीस ठिकानों पर मंगलवार काे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम छापा मार रही है। जयपुर में एक और प्रदेश के अन्य 18 ठिकानों पर सुबह करीब पांच बजे टीमें पहुंच गई थीं। यह मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा है। यह कार्रवाई जयपुर के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित उनके…
मृतकों में पति-पत्नी व आठ माह का बेटा शामिल, इटावा-धनवा रोड पर सुबह हुआ हादसा काेटा। सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर मंगलवार सुबह कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार व बाइक सड़क से पांच फीट दूर जाकर गड्ढे में गिर गईं। मृतकों में पति-पत्नी, आठ महीने का बेटा और साले की बेटी शामिल है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आठ…
