Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। जिला उत्पाद पुलिस,तुरकौलिया व रक्सौल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में स्प्रिट के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया (बैरिया) चौक के समीप एक पिकअप से एक हजार लीटर स्प्रिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इससे पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्प्रिट वह रक्सौल स्थित आईपी रोडलाइंस नामक ट्रांसपोर्ट से लेकर आ रहा था।जिसकी सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया। ट्रांसपोर्ट ऑफिस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के सरकार के फैसले पर गुरुवार को प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जागृत हुई है। मोदी ने कोलंबो में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा आयोजित ‘पाली एक शास्त्रीय भाषा’ विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं को भी धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘इंडिया इन श्रीलंका’ हैंडल के पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “मुझे खुशी है कि पाली को शास्त्रीय भाषा…

Read More

25 अक्टूबर 1951, भारतीय लोकतंत्र की एक सुनहरी तारीख। साल 1951 में इसी दिन स्वतंत्र भारत में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और हिमाचल प्रदेश के चिनी में पहला वोट डाला गया। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक यानी करीब चार महीने चली इस चुनावी प्रक्रिया के बाद भारत, दुनिया के लोकतांत्रिक देशों की कतार में शुमार हो गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के दो वर्षों के भीतर भारत में चुनाव आयोग की स्थापना हो गई और मार्च, 1950 में सुकुमार सेन को पहला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। सुकुमार सेन ने वोटर रजिस्ट्रेशन से लेकर, पार्टियों के चुनाव…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार को रांची से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह, हटिया से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जायसवाल और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन किया। अजय नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के। सीपी सिंह ने सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार गुप्ता के समक्ष अपना पर्चा भरा। इसके अलावा खिजरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप और कांके से बीजेपी प्रत्याशी जीतू चरण राम ने भी पर्चा भरा। वहीं रांची से महागठबंधन से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने भी गुरुवार को नॉमिनेशन किया। रांची में पहले चरण में पांच और दूसरे में दो विस क्षेत्र में…

Read More

लोहरदगा। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से लोहरदगा निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष रामेश्वर उरांव ने नामांकन दाखिल किया। मौके पर रामेश्वर उरांव के साथ प्रस्तावक के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोहरदगा से कांग्रेस की जीत पक्की है। उऱांव भारी मतो से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।

Read More

रांची। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार को मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती उत्तरी अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बरती जाने वाली सावधानियों एवं तैयारियों के संबंध में सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी एवं निकटवर्ती उत्तरी अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा है कि निम्न दबाव क्षेत्र के…

Read More

पुणे। न्यूजीलैंड ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 47 और रचिन रवींद्र 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। रविचंद्रन अश्विन ने इसी स्कोर पर लैथम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लैथम ने 15 रन बनाए। अश्विन ने 76 के कुल…

Read More

मैड्रिड। एटलेटिको मैड्रिड ने क्लब के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में 2027 चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है, यूईएफए ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। मेट्रोपोलिटानो के पास वर्तमान में यूरोपीय फुटबॉल के सबसे बड़े खेल की मेजबानी के लिए केवल एक प्रतिद्वंद्वी है, जो कि अज़रबैजान में बाकू ओलंपिक स्टेडियम है, लेकिन अन्य उम्मीदवारों को पेश करने के लिए 19 मार्च, 2025 तक खिड़की खुली है। 64,000 क्षमता वाले इस स्टेडियम ने लिवरपूल और टोटेनहम के बीच 2019 चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी की थी, जिसे लिवरपूल ने मोहम्मद सलाह और डिवोक ओरिगी के गोलों…

Read More

अदीस अबाबा। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने पुष्टि की है कि 2026 विश्व कप में कम से कम नौ अफ्रीकी टीमें भाग लेंगी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा। इन्फेंटिनो ने यह टिप्पणी इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में मंगलवार को अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) की 46वीं साधारण सभा के उद्घाटन के समय की, जिसमें पूरे अफ्रीका से सदस्य संघों के नेता और प्रतिनिधि एक साथ आए। इन्फेंटिनो ने मंगलवार को कहा, “विश्व कप 2026 में, नौ या दस अफ्रीकी देश (और क्षेत्र) विश्व कप में भाग लेंगे,यह वृद्धि…

Read More

कजान। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के आतिथ्य सत्कार के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है। रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन को सार्थक कहा। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात भी हुई।दोनों देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के द्विपक्षीय बैठक भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत सार्थक रहा। विविध मुद्दों पर चर्चा करने और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का अवसर मिला। मैं राष्ट्रपति पुतिन, रूस के लोगों और सरकार को…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने लंबे समय से अशांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आधी रात बाद एक खुफिया अभियान में दो आत्मघाती हमलावरों और एक रिंग लीडर सहित नौ आतंकवादियों (खवारिज) को मार गिराया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज यह जानकारी दी। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सैनिकों के साथ भीषण गोलीबारी के बाद आतंकवादी गिरोह का नेता सईद मुहम्मद उर्फ ​​​​कुरैशी उस्ताद भी मारा गया। सुरक्षा बलों को यह कामयाबी 23 और 24 अक्टूबर की रात मिली। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद…

Read More