Author: shivam kumar

मृतकों में पति-पत्नी व आठ माह का बेटा शामिल, इटावा-धनवा रोड पर सुबह हुआ हादसा काेटा। सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर मंगलवार सुबह कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार व बाइक सड़क से पांच फीट दूर जाकर गड्‌ढे में गिर गईं। मृतकों में पति-पत्नी, आठ महीने का बेटा और साले की बेटी शामिल है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आठ…

Read More

मओवादी के अध्यक्ष ने दिया नेपाली कांग्रेस को समर्थन देने का प्रस्ताव काठमांडू। नेपाल के नए साल पर शुभकामना देते हुए माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड ने दावा किया कि नए साल में देश को नई सरकार और नया गठबंधन देखने को मिलेगा। तत्काल इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि सरकार बदलने की बात दिवास्वप्न से अधिक कुछ नहीं है। नेपाल के प्रमुख प्रतिपक्षी दल माओवादी के अध्यक्ष प्रचण्ड ने नेपाली नव वर्ष पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए नए साल में देश की जनता को नई सरकार और नए गठबंधन की सौगात…

Read More

नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या कम होने पर दिए गए निर्देश काठमांडू। नेपाल के पर्यटन मंत्री बद्री प्रसाद पांडे ने कहा कि भारतीय पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर स्थित प्रवेश द्वारों पर भारतीय पर्यटकों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए एकीकृत प्रणाली के मुताबिक सुरक्षा जांच करने, गाड़ियों का शुल्क लेने और अन्य सभी जरूरी प्रक्रिया पूरा करने का कहा गया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि तीन स्तर की सुरक्षा जांच की व्यवस्था को खत्म करते हुए एक ही बार में सुरक्षा, गाड़ी के पास की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज, मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 95,500 रुपये से लेकर 95,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,540 रुपये से लेकर 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आई कमी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 99,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। टैरिफ वॉर में राहत मिलने, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स पर लगने वाले टैरिफ पर रोक ने आज घरेलू शेयर बाजार में भी जोश का माहौल बना दिया है। आज के कारोबार की शुरुआत 2 प्रतिशत से भी अधिक की मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली का मामूली दबाव भी बना। इसके बावजूद घरेलू शेयर बाजार शुरुआती एक घंटे के दौरान तूफानी तेजी के साथ कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार खत्म होने के बाद सेंसेक्स 2.13 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दो प्रतिशत से अधिक की मजबूती हासिल करने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। टैरिफ वॉर की चिंता कम होने…

Read More

भागलपुर। भागलपुर और टिकानी स्टेशनों के बीच स्थित हाटपुरैनी हॉल्ट के पास ट्रेन संख्या 22310 भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीते सोमवार को पथराव की घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर भागलपुर पोस्ट से मालदा डिवीजन की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) टीम स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पथराव के परिणामस्वरूप कोच संख्या सी2 (सीट संख्या 53 और 54) की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया। सौभाग्य से किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। पूरी तरह से जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की पहचान करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बाजार में शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा हनुमान मंदिर के समीप सहेली स्टोर की दो दुकानों में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी वहां बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार के अनुसार लगभग 7 लाख रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है।

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के खरारपर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लगाई गई प्रतिमा को सोमवार रात्रि में उखाड़ कर असामाजिक तत्वों की ओर से चुरा ले जाने पर स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह भड़क गए। निर्धारित जगह पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, बीडीओ सुनील वर्मा जाम स्थल पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा कर जाम…

Read More

रांची। हॉस्पिटल में कर्मचारी की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के बरियातू रोड स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल में हुई है। जहां बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read More

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश आज अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी और देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना…

Read More