जलपाईगुड़ी। दो डॉक्टरों पर मरीज और मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। दोनों चिकित्सक को अस्पताल से स्थानांतरित करने की लिखित शिकायत मंगलवार को प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी से की गयी। घटना मेटेली ब्लॉक के चालसा मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि दोनों चिकित्सक काफी समय से मरीज और मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर 15 अक्टूबर को स्थानीय निवासी मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। अब उन्होंने इन दोनों डॉक्टरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का लिखित शिकायत किया। इस संबंध…
Author: shivam kumar
मालदा। मालदा जिले के डगपुकुर इलाके में मंगलवार को भयावह बम विस्फोट होने एक छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वार्ड नंबर 23 की है। घायल बच्चे की पहचान बंटी कुमार महतो के रूप में हुई है, जिसका फिलहाल मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, बच्चा एक चिकित्सालय की बालकनी में अकेला खेल रहा था तभी अचानक विस्फोट हो गया। स्थानीय निवासियों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल बच्चे के…
अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार थाने की पुलिस ने शोभागंज इलाके से सोमवार रात ब्राउन शुगर के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम विपुल देवनाथ उर्फ लादेन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अलीपुरद्वार थाने की एंटी क्राइम टीम ने सोमवार रात शोभागंज इलाके में गुप्त सुचना पर अभियान चलाया। इस दौरान न्यू शोभागंज बांस बागान इलाके से दो युवक बाइक से जा रहे थे। तभी पुलिस ने उस बाइक का पीछा किया। पुलिस को देख आरोपित बाइक चालक तेज़ रफ्तार से भागने की कोशिश की। तभी बाइक के पीछे बैठा विपुल देवनाथ बाइक से गिर गया। जिसके बाद पुलिस…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्द्धन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सक्रिय भागीदारी के बिना जल-सुरक्षित भारत का निर्माण संभव नहीं है। राष्ट्रपति मुर्मु ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित नौ श्रेणियों में 38 विजेताओं की सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को, उत्तर प्रदेश को दूसरा और गुजरात और पुडुचेरी को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी…
रांची। विधानसभा आम चुनाव को लेकर रांची जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त वरुण रंजन ने आर्यभट्ट सभागार मोरहाबादी परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही मतदाताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में डिजिटल वैन को रवाना किया गया है, जो सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में…
नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में मंगलवार को हंगामा हो गया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने आक्रोशित होकर पानी की बोतल को मेज पर पटक दिया। इस घटना में वे स्वयं चोटिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में आज सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों का पक्ष सुना जाना था। विपक्ष ने सवाल उठाया कि उनका वक्फ बिल से क्या लेना-देना है। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज एवं भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच विवाद हो गया। जेपीसी…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इस संबंध में मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी। इसको लेकर झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70 प्रतिशत लगभग 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना जरूरी है। किस जिले से…
– नाबालिग दुष्कर्म पीड़ित के लिए कलेक्टरों को मिलेगा 10 लाख का फंड, मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में 01 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। दिसंबर तक इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह पद अलग-अलग विभागों में चिह्नित किए गए हैं। पीएससी, कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकार ने यह निर्णय भी लिया है…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन, कमर की चोट से उबरने के लिए पुणे में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को एक मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विलियमसन को बेंगलुरू में शुरुआती टेस्ट से बाहर होना पड़ा क्योंकि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लगी चोट से उबर रहे थे। वह अपनी रिकवरी पर काम करने के लिए न्यूजीलैंड में ही रहे और पूरी तरह से फिट होने के लिए ऐसा करना जारी रखेंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने उम्मीद जताई कि विलियमसन तीसरे…
मुंबई। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर को शामिल किया गया है, जिन्होंने 41 रणजी मैच खेले हैं। सोमवार को घोषित टीम में एक और उल्लेखनीय बदलाव तनुश कोटियन का बाहर होना है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली भारत ए टीम में चुना गया है। उनकी जगह 28 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर करश कोठारी को लाया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा टीम के चयन के बारे में जारी मीडिया विज्ञप्ति में शॉ की अनुपस्थिति…
हैदराबाद। कप्तान असलम इनामदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी पलटन ने तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। पुणेरी ने सोमवार रात गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए सीजन के 8वें मैच में पटना को 40-25 से हरा दिया। पटना को सीजन के पहले ही मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। पुणेरी ने डिफेंस में 20 और रेड में 15 अंक बटोरे। पलटन के लिए असलम (9 अंक) के अलावा मोहित गोयत (8 अंक), डिफेंडर अमन (6 अंक) और गौरव खत्री (6)…