Author: shivam kumar

फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के हलहलिया पंचायत में चल रहे मांस फैक्ट्री जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री को भेजे गये अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के हलहलिया पंचायत के सुकसेना गांव के बिचो-बीच तीन पशु वधशाला वर्ष 2014 से संचालित है. मैं वर्ष 2015-16 से लगातार विधानसभा में उठा रहा हूँ और मैंने मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की लगभग 3000 लोगों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र देने के बावजूद आज तक पशुवध शाला बंद नहीं हो सका. इस कारण पशु वधशाला…

Read More

पटना/बांका। बिहार में बांका जिले के के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास शुक्रवार देररात को एक ट्रक ने कांवड़ियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में चार कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। करीब 11 श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में अस्तपताल में भर्ती कराया। फूलीडुमर थाना के अनुसार, कांवडिया भागलपुर जिले में सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गांगा से जल भरकर गौरनाथ महादेव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।आरोपित ट्रक चालक फरार हो गया। एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि दुर्घटना में करीब 10-11 लोग…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस आज देश के मौजूदा हालात पर कई राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। वार्ता के लिए गनो फोरम, एलडीपी, जातीयताबादी सम्मान जोटे, 12-पार्टी गठबंधन, जातीय मुक्ति परिषद, लेबर पार्टी और बांग्लादेश जातीय पार्टी को आमंत्रित किया गया है। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार ने पांच अक्टूबर से राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टियों के कारण यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद…

Read More

लिलोंग्वे (मलावी)। तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मलावी पहुंचीं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के बाहर रह रहे अपने देशवासियों का कल्याण करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनकी सरकार भारतीयों की चिंता को दूर करने और उनकी सुरक्षा, कल्याण और उन्नति सुनिश्चित करने के लिए विश्व में अपने सहयोगियों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत आपसी विश्वास, समानता, और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित अफ्रीकी महाद्वीप के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। अफ्रीका के साथ सहयोग का हमारा मॉडल स्थानीय संसाधन…

Read More

गाजा। इजराइल के हमलों से मलबे के ढेर में तबदील हो चुके गाजा में आतंकवादी संगठन हमास प्रमुख याह्या सिनवार के मारे जाने के बाद दहशतगर्द बिलबिला गए हैं। अब हमास गाजा से बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति को अपना सरगना बनाने पर विचार कर रहा है। इस बीच नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 30 से अधिक नागरिक मारे गए। फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए (वाफा) ने आज सुबह नासर जंक्शन हमले की जानकारी दी। वाफा के अनुसार, गाजा पट्टी के उत्तर में जबालिया शिविर में नासर जंक्शन के पास इजराइली हवाई हमले में 20 बच्चों…

Read More

रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों के लिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिए यह अनुदान राशि स्वीकृत की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्णय के बाद डीसी के जरिये राशि का भुगतान किया जायेगा। इनमें रांची से 1.50 करोड़, खूंटी से 68 लाख, लोहरदगा से 01 करोड़, गुमला से 02 करोड़, सिमडेगा से 50 लाख, लातेहार से 50 लाख, पलामू से 1.40 करोड़, गढ़वा से…

Read More

रांची। बीजेपी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन शनिवार की सुबह रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वानथी श्रीनिवासन भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगी।

Read More

नई दिल्ली। ईशान किशन को इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि उन पर घरेलू क्रिकेट की तुलना में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को प्राथमिकता देने का आरोप था। अब वे भारत ए टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वर्तमान में झारखंड की अगुआई कर रहे किशन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों और सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ एक इंट्रा-स्क्वाड मैच में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो ‘टेस्ट’ 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मैके में और 7 से 10 नवंबर…

Read More

बेंगलुरु। सरफराज खान ने शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसा करने में उन्हें सात पारियां लगीं। सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के लगाकर यह पारी खेली। वह 154 गेंदों में 16 चौके और 3 छक्के की बदौलत 125 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने शुभमन गिल की जगह ली, जो गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं। 26 वर्षीय सरफराज ने इस साल की शुरुआत में राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। कीवी टीम…

Read More

हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 11 की शुरुआत सितारों से सजी हुई थी। शुक्रवार शाम बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां विद्या बालन और कार्तिक आर्यन तेलुगु टाइटन्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेले गए पहले मैच में शामिल हुईं। दोनों स्टार अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन के लिए आए थे औऱ हैदराबाद के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने पहले से ही जोश से भरे माहौल में चार चांद लगा दिए। कार्तिक आर्यन ने इस अवसर पर कहा,”मैं बचपन में गली कबड्डी खेलता था, लेकिन प्रो कबड्डी लीग में जिस तरह से यह खेली जा…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से झारखंड और झारखंड वासियों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां ”हर घर नल से जल योजना” से लोगों की पानी की समस्या दूर हुई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को अपना घर मिला। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी मिली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिल रहा है, ऐसी अनेकों योजनाएं हैं, जिससे झारखंड के विकास को एक नई तीव्र गति मिली…

Read More