Author: shivam kumar

रांची। संविदा कर्मियों के सेवा विस्तार किये जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कम वेतन पर लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता है। सरकार संविदा कर्मियों को शोषित नहीं कर सकती है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य में पंचायत स्तर पर विभिन्न संविदा कर्मियों से काम ले रही है। यदि सरकार लगातार ऐसे लोगों से काम ले रही है और भविष्य में भी ऐसे पद बने रहेंगे तो इस पदों पर नियमित नियुक्ति की जानी चाहिए। अदालत ने इस मामले में सरकार…

Read More

रांची। झामुमो ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर तंज कसा है। कहा कि आज झारखंड में लूट, समाज को बांटने, समाज में जहर घोलने, जाति-धर्म की फसाद खड़ा करने के लिए एक नापाक गठजोड़ का स्वरूप दिखा। आजसू पर तंज कसते हुए कहा कि जो पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले थे, अब सरकार बदलने के लिए वह पार्टी दस पर आकर अटक गयी। अब सरकार बदलने के लिए पता नहीं 10 में एक सीट भी जीत पायेंगे या नहीं, यह तो 23 नवंबर को पता चल पायेगा। जिसकी बदौलत केंद्र में सरकार में है, जिसकी बैशाखी पर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चुनाव समिति के चेयरमैन केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि इसमें विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने प्रत्येक विधानसभा के लिए नामों की अनुशंसा की। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के लिए अंतिम निर्णय आलाकमान लेगा। सीट शेयरिंग तय होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सदस्यों ने विधानसभा…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थाम लिया है। वह आजसू से झामुमो में चले गये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामते ही उमाकांत रजक ने कहा है कि उन्होंने गुरुजी के छोटे सिपाही के रूप में काम किया है। हेमंत सोरेन पूरे झारखंड प्रदेश की आवाज बने हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती देने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलूंगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावी माहौल में फिर से अपने घर में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को एक बार फिर से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 23 एवं 24 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे। रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार “न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” विषय पर आयोजित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री की सलाह पर विभागों के आवंटन का आदेश उपराज्यपाल ने जारी किया है। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के पास सार्वजनिक निर्माण (आरएण्डबी), उद्योग एवं वाणिज्य, खनन, श्रम एवं रोजगार, और कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और सामाजिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सकीना मसूद (इटो) को दी गई…

Read More

यूसीसी कानून लागू करने वाला होगा उत्तराखंड देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को जल्द लागू करने की कवायद तेजी से हो रही है। शुक्रवार को नियमावली बनाने के लिए गठित समिति ने अपना ड्राफ्ट सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दिया है। जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह कानून प्रदेश में लागू हो जाएगा। नियमावली एवं क्रियान्वयन समिति ने नियमावली का ड्राफ्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों संस्करणों में तैयार कर शुक्रवार को राज्य सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काे साैंप दिया गया है। इस…

Read More

आधुनिक फिल्म संगीत के जनक माने जाने वाले संगीतकार राय चंद बोराल का जन्म 19 अक्टूबर 1903 को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ। उन्होंने फिल्म संगीत में ऐसे मानक स्थापित किए, जिसे हिंदी फिल्म संगीत के शुरुआती 20-30 वर्षों तक अपनाया गया। उन्होंने पार्श्वगायन तकनीक की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उत्तर भारत की गायन की गजल शैली का 19वीं सदी की बंगाली धुनों में तार वाद्य माध्यम से संयोजन किया। कुन्दनलाल सहगल जैसे सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व को सिनेमा से जोड़ने का काम भी उन्होंने किया। 1935 में उन्होंने पहली बार हिंदी फीचर फिल्म धूप-छांव (1935) में पार्श्व गायन की शुरुआत…

Read More

भागलपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले गिरिराज सिंह आज बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर वहां से यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद गिरिराज सिंह जिला स्कूल स्थित सभा स्थल पहुंचे जहां उनका स्वागत बीजेपी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह, कहलगांव के विधायक पवन यादव सहित कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल भेंट कर किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं कलश सर पर रखकर सभा स्थल पर पहुंची और हिंदू एकता को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज सिविल कोर्ट में शुक्रवार काे दिन दहाड़े अपराधियों ने गोलियां चलाई,जिसमें पेशी के लिए आया कुख्यात अपराधी विशाल सिंह काे गाेली लगी। नगर थाना के भोजपुरवा गांव के गुलाब हुसैन कोर्ट आए थे। कोर्ट परिसर में आते ही अपराधियों ने फ़ायरिंग की जिससे उसके पेट में गोली लगी। घायल को सदर अस्पताल लाया गया।जहां उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।मौके पर एसपी अवधेश दीक्षित ने पहुंचकर मामले के जांच के लिए टीम का गठन किया। इस मामले में दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।उन लोगों के पास से एक पिस्टल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की कंटेंट निर्माण की राजधानी बनने की ओर अग्रसर है, जिसका बाजार 2035 तक 30 अरब डॉलर से बढ़कर 480 अबर डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में चल रही ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024’ के ‘’एआई और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म’’ का उपयोग करना शीर्षक पर एक पैनल चर्चा को संबोधित कर रहे थे। संचार मंत्री ने चर्चा के दौरान सूचना तक पहुंच के लोकतंत्रीकरण और डिजिटल क्रांति का नेतृत्व करने के लिए 6-जी जैसी अगली पीढ़ी की…

Read More