विशेष जब मौसम हो चुनावी, तो मौसमी नेताओं की झड़ी लगनी भी तय वोटर्स भी दलबदलुओं को अपने हिसाब से तौलते आये हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच झारखंड में महत्वाकांक्षी नेताओं की असलियत भी सामने आने लगी है। इस महत्वाकांक्षा का नाम है विधायक बनना। और इसके लिए जरूरी है एक अदद टिकट। इस महत्वाकांक्षा के वशीभूत होकर नेता दलीय निष्ठा, उज्ज्वल अतीत और अपनी छवि को भी दांव पर लगाने को तैयार हैं। यों तो जब-जब विधानसभा चुनाव होता है, पाला बदलने का खेल चालू…
Author: shivam kumar
रांची। ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) की शिकार लड़की के अब तक बरामद नहीं होने से संबंधित एक मामले को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। एक क्रिमिनल अपील की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से हाइकोर्ट की खंडपीठ को मौखिक बताया गया कि ट्रैफिकिंग की शिकार पीड़ित लड़की को अब तक पुलिस की एसआइटी टीम नहीं ढूंढ़ सकी है। लेकिन एक अन्य लड़की ढूंढ़ ली गयी है। राज्य सरकार की ओर से पीड़ित लड़की को खोजने के संबंध में अद्यतन जानकारी देने के लिए दो सप्ताह के समय की मांग की गयी। इस पर हाइकोर्ट की खंडपीठ…
रांची। विधानसभा चुनाव में शनिवार को पांच विधानसभा सभा क्षेत्रों तमाड़, रांची, हटिया, कांके, मांडर में नामांकन एवं फार्म बिक्री हुई। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, ना ही एक भी फार्म बिक्री हुई। रांची विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया जबकि एक फार्म की बिक्री हुई। इसी तरह हटिया विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने सम्पूर्ण क्रन्ति पार्टी से नामांकन किया। यहां से तीन फार्म बिके। कांके विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है जबकि एक फार्म की बिक्री…
-विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचने पर देना होगा जुर्माना रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त बनाने एवं तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार एवं सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलॉपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वावधान में सभी जिलों के शिक्षा विभाग के नोडल पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियोंतम्बाकू मुक्त युवा आभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन…
रांची। रांची में दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है। जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को मां काली की पूजा की जाएगी। कचहरी रोड में श्री महाकाली पूजा समिति के सौजन्य से भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। यह पंडाल 40 फीट चौड़ा, 40 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा होगा। रांची के ही 20 से ज्यादा कारीगर पंडाल का निर्माण करेंगे। एक से दो दिन में पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने शनिवार को बताया कि इस…
रांची। संविदा कर्मियों के सेवा विस्तार किये जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कम वेतन पर लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता है। सरकार संविदा कर्मियों को शोषित नहीं कर सकती है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य में पंचायत स्तर पर विभिन्न संविदा कर्मियों से काम ले रही है। यदि सरकार लगातार ऐसे लोगों से काम ले रही है और भविष्य में भी ऐसे पद बने रहेंगे तो इस पदों पर नियमित नियुक्ति की जानी चाहिए। अदालत ने इस मामले में सरकार…
रांची। झामुमो ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर तंज कसा है। कहा कि आज झारखंड में लूट, समाज को बांटने, समाज में जहर घोलने, जाति-धर्म की फसाद खड़ा करने के लिए एक नापाक गठजोड़ का स्वरूप दिखा। आजसू पर तंज कसते हुए कहा कि जो पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले थे, अब सरकार बदलने के लिए वह पार्टी दस पर आकर अटक गयी। अब सरकार बदलने के लिए पता नहीं 10 में एक सीट भी जीत पायेंगे या नहीं, यह तो 23 नवंबर को पता चल पायेगा। जिसकी बदौलत केंद्र में सरकार में है, जिसकी बैशाखी पर…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चुनाव समिति के चेयरमैन केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि इसमें विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने प्रत्येक विधानसभा के लिए नामों की अनुशंसा की। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के लिए अंतिम निर्णय आलाकमान लेगा। सीट शेयरिंग तय होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। सदस्यों ने विधानसभा…
रांची। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने झामुमो का दामन थाम लिया है। वह आजसू से झामुमो में चले गये हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामते ही उमाकांत रजक ने कहा है कि उन्होंने गुरुजी के छोटे सिपाही के रूप में काम किया है। हेमंत सोरेन पूरे झारखंड प्रदेश की आवाज बने हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती देने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलूंगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावी माहौल में फिर से अपने घर में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को एक बार फिर से…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 23 एवं 24 अक्टूबर को रूस के दौरे पर जाएंगे। रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार “न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” विषय पर आयोजित यह शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री की सलाह पर विभागों के आवंटन का आदेश उपराज्यपाल ने जारी किया है। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के पास सार्वजनिक निर्माण (आरएण्डबी), उद्योग एवं वाणिज्य, खनन, श्रम एवं रोजगार, और कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और सामाजिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सकीना मसूद (इटो) को दी गई…