Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आजसू पर झामुमो का तंज- पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले आज 10 पर अटके
    झारखंड

    आजसू पर झामुमो का तंज- पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले आज 10 पर अटके

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो ने झारखंड में बने एनडीए गठजोड़ पर तंज कसा है। कहा कि आज झारखंड में लूट, समाज को बांटने, समाज में जहर घोलने, जाति-धर्म की फसाद खड़ा करने के लिए एक नापाक गठजोड़ का स्वरूप दिखा। आजसू पर तंज कसते हुए कहा कि जो पिछली बार गांव की सरकार बनाने निकले थे, अब सरकार बदलने के लिए वह पार्टी दस पर आकर अटक गयी। अब सरकार बदलने के लिए पता नहीं 10 में एक सीट भी जीत पायेंगे या नहीं, यह तो 23 नवंबर को पता चल पायेगा। जिसकी बदौलत केंद्र में सरकार में है, जिसकी बैशाखी पर दिल्ली में सरकार है, वह दो सीट पर आकर सिमट गये। एक केंद्रीय मंत्री एक सीट के लिए याचना करते रहे। मगर झारखंड में यह गठजोड़ नहीं चलेगा, आगामी 13 एवं 20 नवंबर को झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, किसान, युवा, ग्रामीण, महिला ऐसी चोट करेंगे कि यह लोग डबल डिजिट में भी नहीं आ पायेंगे। रही बात भाजपा की तो यहां पर कॉरपोरेट लूट के लिए यह गठजोड़ उसने बनाया है। ये बातें पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।

    झामुमो में एक नहीं हजारों आने को तैयार, मगर हमने कह दिया अभी नो एंट्री
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज जो लोग झामुमो में आये वह एक बानगी थी। अभी तो इनके कैंडिडेट आने बाकी हैं, सूची जारी होते ही तबाही मचेगी। एक नहीं हजारों हमारे दल से संपर्क में हैं। मगर हमने कहा दिया है कि अभी नो एंट्री, पहले पश्चाताप करो, फिर संघर्ष करो, तब ही मिलेगी एंट्री। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में आज दो दलित नेता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वो जहां थे, वहां न तो उन्हें बोलने की आजादी थी, ना अपने लोगों के लिए कुछ करने की। वे लोग घुटन महसूस कर रहे थे। इससे पता चलता है कि भाजपा एवं उनके सहयोगी दलों में आदिवासी, दलित और वंचित समाज के लोगों की क्या स्थिति है, क्या सोच है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, सीट शेयरिंग के बाद होगी उम्मीदवारों की घोषणा
    Next Article संविदा कर्मियों का सेवा विस्तार: हाइकोर्ट ने कहा-किसी व्यक्ति को लंबे समय तक कम वेतन पर नहीं रखा जा सकता
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें

      May 16, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version