Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सिवान व छपरा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष को शराब कारोबारियो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। जिसके बाद रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मोतिहारी शहर से सटे मंजूराहा गांव में छापेमारी कर शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही शराब निर्माण करने वाले संचालक मनोज कुमार राय सहित एक अन्य कारोबारी विनय राम को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी मनोज राय के घर में बनाए तहखाना से देशी शराब बनाने का उपकरण, करीब 100 लीटर कच्चा स्प्रिट, 85…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के 42 विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत चयनित किये गये है। इन विद्यालयाें का चयन दो चरणो में किया गया। जिसमे प्रथम चरण में 27 व द्वितीय चरण में 15 विद्यालय चयनित किए गए है। उक्त जानकारी देते डीपीओ एसएसए हेमचन्द्र ने बताया कि इन चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विद्यालय के सर्वागीण विकास को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये है,ताकि प्रधानाध्यापक इन विद्यालयो में आवश्यक विकास की योजना बनाकर इसे सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर बेहतर बनाया जा सके। डीपीओ ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को एसक्यूएएफ प्रतिवेदन के साथ पीएम…

Read More

धनबाद। वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह अपने कार्यालय से काम के बाद मध्यरात्रि अपने निवास स्थान कोयलांचल सिटी जा रहे थे। घर जाने के क्रम में 8 लेन रोड स्थित लेमन चिल्ली के पास सड़क पर अचानक जानवर आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वो ज़मीन पर गिर गये। अस्थानीय लोगों ने अचेत अवस्था में उन्हें धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजय तिवारी गोमो के निवासी थे। वो अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे और…

Read More

रांची। अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को झारखंड हाइकोर्ट कोर्ट ने बेल दे दी है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है। राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रैल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद राहुल दुबे ने अपनी जमानत के लिए हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक युवती को बचाया है। एएसआइ सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती घर से भागकर रांची स्टेशन पहुंची है। आयुक्त ने महिला की खोजबीन के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची को निर्देशित किया। इसके बाद स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के क्रम में लापता युवती प्रियांशु कुमारी (19) को प्लेटफॉर्म नंबर एक से सकुशल बरामद किया। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह अपनी मां के डांटने के बाद…

Read More

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का गजट शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया भी इसी के साथ शुरू हो गई है। रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही चार लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीसी चंदन कुमार ने चुनावी तैयारी का जायजा लिया। साथ ही नामांकन स्थल पर बनाए गए काउंटर, सुरक्षा के इंतजाम और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भी उन्होंने चर्चा की। नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे तक प्रत्याशी अपने तीन गाड़ियों के साथ आ…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध कोल परियोजना में गुरुवार को रात अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। इस घटना में हाइवा पूरी तरह जल गयी। घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी फेका है और प्रदीप गंझू और शंकर गंझु के नाम से घटना की जिम्मेवारी भी ली है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रात लगभग चार की संख्या में अपराधी कोलियरी के कांटा घर…

Read More

रांची। रांची नगर निगम, लायंस क्लब ऑफ समर्पण और रिलेशंस की ओर से शुक्रवार को कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में छात्रों के बीच 200 पौधाो का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार का भी आयोजन किया गया। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना मंईयां अपमान योजना बन गयी है। पिछले 5 साल से महिलाओं को सिर्फ ठगने वाले हेमंत सोरेन ने चुनाव नजदीक आते देख दिखावे की राजनीति के चलते मंईयां सम्मान योजना चालू तो की गयी, लेकिन मंईयां सम्मान योजना, मंईयां अपमान योजना बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आये दिन मंईयां सम्मान योजना के नाम पर चल रही ठगी का खुलासा हो रहा है। कभी फॉर्म के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तो कभी लिस्ट में नाम चढ़ाने के नाम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास…

Read More

रांची। अब झारखंड में एनडीए फोल्डर में बीजेपी सहित तीन दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और लोजपा(आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा विशेष विमान में हरियाणा में सीएम के शपथ ग्रहण में जाने के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, लोजपा (आर) को एक सीट देने पर सहमति बनी है। जबकि लोजपा(आर) की ओर से कम से कम तीन सीटों की डिमांड की गई है। इससे पहले रांची में हिमंता ने मीडिया से बातचीत में कहा था…

Read More