Author: shivam kumar

मुंबई/नई दिल्ली। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र विधानसभा के आम चुनावों के दौरान धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विभाग ने लोगों से कालेधन के खिलाफ राज्‍य में होने वाले चुनाव में वित्तीय कदाचार की रिपोर्ट करने को भी कहा है। आयकर विभाग ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर एक बयान में कहा है कि आयकर विभाग, महाराष्ट्र में आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने और चुनाव की शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से आयकर विभाग, मुंबई ने 24 x7 नियंत्रण…

Read More

रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। गठबंधन में सीट फार्मूला फाइनल होने के बारे में जानकारी देते हिमंता ने बताया कि राज्य की 10 सीटों पर आजसू पार्टी अपना कैंडिडेट देगी। जदयू को दो और लोजपा (आर) को एक सीट दी गयी है। आजसू पार्टी सिल्ली, रामगढ़, इचागढ़, गोमिया, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांत अध्यक्ष चन्द्रकान्त रायपत के नेतृत्व में राजभवन में शुक्रवार को मिला। इस दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन राज्यपाल को समर्पित किया। ज्ञापन में झारखंड हिन्दू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड को समाप्त करने और हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया। मुलाकात करने वालों में वीरेंद्र साहू और वीरेंद्र विमल सहित अन्य शामिल थे।

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज्य के पूर्व मंत्री राधाकृष्णन किशोर ने राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज) के अंतर्गत एचआर विषय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के संबंध में राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। दूसरी ओर, राज्यपाल से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने राजभवन में मुलाकात की। आनंद ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित किया।

Read More

रांची। एनडीए के सहयोगी आजसू पार्टी के पूर्व  विधायक उमाकांत रजक ने शुक्रवार को झामुमो का दामन थाम लिया। साथ ही भाजपा के जमुआ विधायक और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य केदार हाजरा भी झामुमो में चले गये। सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। दोनों नेताओं के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी झामुमो में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार झामुमो केदार हाजरा को जमुआ से अपना उम्मीदवार बनायेगी। उमाकांत रजक को चंदनकियारी सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राधास्वामी सत्संग ब्यास, अमृतसर, पंजाब के आध्यात्मिक प्रमुख बाबाजी गुरिंदर सिंह ढिल्लों एवं हुजूर जसदीप सिंह गिल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनसे अपने कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर फोटो साझा कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ”स्वामी सत्संग एक आध्यात्मिक मार्ग है, जो व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर गहरा रूपांतरण लाने की क्षमता रखता है। यह मार्ग जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो लोगों को आंतरिक शांति और आत्म-जागरूकता की ओर ले जाता है।” https://x.com/HemantSorenJMM/status/1847200577614176282/photo/1

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी। इसके साथ प्रत्याशियों के नॉमिनेशन (नामांकन) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार नामांकन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में प्रत्याशी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नॉमिनेशन करा सकते हैं। प्रत्येक…

Read More

रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस ) राज्य में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार एटीएस को अमन साव, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह और प्रिंस खान जैसे कई कुख्यात अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। एटीएस अब कुख्यात अपराधियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने में जुटी है। एटीएस राज्य में सक्रिय सभी संगठित आपराधिक गिरोहों की कमाई पर नजर रख रही है। यह भी पता चला है कि कुख्यात अपराधियों की रांची जैसे…

Read More

रांची। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दिया है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी, जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है। बोर्ड द्वारा तैयार दिशा-निर्देश के अनुसार, दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी। छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस और नये साल पर 31 दिसंबर की रात 11 बज कर 55…

Read More

रांची। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर निर्धारित की है। पूर्व में पीएमएलए कोर्ट ने अमित अग्रवाल की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनकी ओर से जमानत के लिए हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी है। मामले में इडी द्वारा अमित कुमार अग्रवाल खिलाफ ईसीआइ आर 1/2023 दर्ज किया है। इसमें अमित…

Read More

रांची। टेंडर घोटाला मामले में आरोपी हृदयानंद तिवारी को हाइकोर्ट से राहत मिली है। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने हृदयानंद तिवारी को आदेश दिया है कि वे तारसेम लाल बनाम इडी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सीआरपीसी की धारा 88 के तहत दो सप्ताह में पीएमएलए कोर्ट में बॉन्ड दाखिल करें । कोर्ट ने यह भी कहा कि इडी की विशेष अदालत द्वारा सीआरपीसी की धारा 82 (फरार घोषित ) किये जाने के आदेश को वापस लेने का आग्रह प्रार्थी पीएमएलए कोर्ट से करे। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने प्रार्थी की दोनों याचिकाओं को निष्पादित कर…

Read More