Author: shivam kumar

अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 90 लोगों की जान चली गई। यह वाकया मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के जिगावा राज्य में हुआ। जिगावा पुलिस के प्रवक्ता शिइसू एडम ने बुधवार को कहा कि यह दुर्घटना जिगावा राज्य के तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजिया टाउन में हुई। अधिकांश पीड़ित दुर्घटनास्थल को घेरने के बाद हुए विस्फोट में मारे गए। एडम ने कहा कि विस्फोट में 50 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:30 बजे माजिया टाउन में खदीजा विश्वविद्यालय के पास टैंकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उद्योग जगत से वैश्विक बाजारों का दोहन करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद को बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रतिस्पर्धा सरकारी सब्सिडी या समर्थन से पूरी नहीं हो सकती। वाणिज्‍य मंत्री ने यहां ताज प्लेस होटल में आयोजित प्रथम भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन (आईएफक्यूएम) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और…

Read More

पटना/सीवान। बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत कौड़ियां पंचायत और आसपास के गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई है। ग्यारह बीमार व्यक्तियों को समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान और पीएमसीएच पटना भेजा गया है। इनमें से सदर अस्पताल में आठ व्यक्तियों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों के अनुसार 12 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया शराब…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से तेजस्वी मुलाकात करेंगे। चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं पर बातचीत की जायेगी। मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बात करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल कितनीसीटों पर झारखंड में चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Read More

अररिया। डीएम अनिल कुमार बुधवार को फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे सहित अन्य अधिकारियों के साथ डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों से विभाग और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।लोक सेवा अधिकार के तहत जाति,आय,निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए बने आरटीपीएस काउंटर का जायजा लेने के साथ मौजूद लोगों से भी काम को लेकर फीडबैक लिया गया। राजस्व अंचल कार्यालय में काम की गति को तेजी में लाने के साथ काम में व्यापक सुधार लाने…

Read More

भागलपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्याें ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल कर रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर के अंदर अंबानी और अडानी का लोगो लगा हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह स्मार्ट मीटर अंबानी और अडानी कंपनी के द्वारा ही बिहार में सप्लाई किया जाता है। बिहार से बड़े राज्य में भी अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है लेकिन बिहार में स्मार्ट मीटर चालू है। इससे लोगों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह घोषणा मंगलवार को की थी। इन सभी सीटों पर राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प है। ये छह विधानसभा सीटें सीताई (कूचबिहार जिला), मदारीहाट (अलीपुरद्वार जिला), नैहाटी और हरोआ (उत्तर 24 परगना), मेदिनीपुर (पश्चिम मेदिनीपुर) और तालडांगरा (बांकुड़ा) में हैं। ये सीटें इसलिए खाली हुईं क्योंकि यहां के मौजूदा विधायक इस साल हुए लोकसभा चुनावों में सांसद चुने गए हैं। इनमें से केवल मदारीहाट सीट भाजपा के पास थी, जबकि बाकी पांच सीटों पर 2021 के विधानसभा चुनाव…

Read More

किशनगंज। किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद मो. डा. जावेद आजाद को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 12 अक्टूबर को धमकी भरा पोस्ट किया गया है। इस मामले में अब सांसद के निजी सचिव ने दिल्ली स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में 15 अक्टूबर को इस संबंध में आवेदन दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर किए गए पोस्ट में लिखा गया है, “मोहम्मद जावेद तू अल-कायदा का आतंकी है। तुम्हारे जैसे आतंकियों के लिए गिरिराज भईया ठीक बोलते हैं। इस देश में जितने भी दाढ़ी-टोपी और हिजाब वाला मदरसा छाप आतंकी…

Read More

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी से झड़प मामले में दर्ज़ हरैया थाना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा सटे रक्सौल के मैत्री पुल के समीप प्रेमनगर में तस्करो के झुंड ने एसएसबी के जवानो पर हमला कर दिया।साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानो के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी भी फाड़ डाली।जिसमे एसएसबी जवान नवीन कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसके बाद आत्मरक्षा में जवानो को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इस घटना के बाद जवानो की तहरीर पर हरैया थाना में कांड संख्या 16/24 दर्ज कराया। जिसमे नामज़द अभियुक्त जितु…

Read More

नवादा। जिले में रजौली थानाक्षेत्र के हरदिया सेक्टर-ए स्थित सुगा होटल के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग-20 पर बुधवार को हाइवा और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के आठ अन्य सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय रजौलीअस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थिति विम्स रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थानाक्षेत्र के घनसुपुर निवासी शनिचर महतो के…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के छतौनी थाना पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस बरामद किया गया है। उक्त जानकारी देते छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर भवानीपुर जिरात स्थित स्टेडियम के भीतर से उक्त अपराधी को हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी आदित्य ने पूछताछ में कई अहम खुलासा किया है। जिसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Read More