Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 250 से 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने के भाव में तेजी आने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,150 रुपये से लेकर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,650 रुपये से लेकर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों सहित देश को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।

Read More

कश्मीर। पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच कहीं मौज है तो कहीं आफत है। कश्मीर में बर्फ की चादर बिछ चुकी है। अनंतनाग से बारामूला तक बर्फ ही बर्फ है। सैलानियों को यह मौसम खूब सुहाना लग रहा है। नए साल से पहले बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी का मजा लेने पहुंचे है। मगर यही बर्फबारी अब सैलानियों के लिए आफत बन गई है। बर्फबारी इतनी भयंकर हुई है कि गाड़ियां आगे बढ़ नहीं रही। जहां-तहां टूरिस्ट यानी सैलानी फंस गए हैं। उन्हें सड़कों पर रात गुजारने पर मजबूर होना पड़…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिनक्स इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे मैचों के साथ मल्टी-फॉर्मेट महिला एशेज के दौरान एक्शन में नहीं दिखेंगी। मोलिनक्स, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में मेलबर्न रेनेगेड्स को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) खिताब दिलाया था, घुटने की समस्या से जूझ रही थीं। हाल ही में भारत के साथ सीरीज के बाद उन्हें दर्द हुआ और पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गईं। अब उन्हें घुटने की सर्जरी करानी होगी, जिससे वह कुछ समय के लिए आराम कर सकेंगी। टीम की फिजियोथेरेपिस्ट केट बीरवर्थ…

Read More

रांची। सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को है। इस दिन वृद्धि योग और मूल नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो बहुत शुभ माना जाता है। इस संयोग के कारण पिंडदान, तर्पण और महादेव की पूजा से पितृदोष, ग्रह दोष और अन्य कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। इस संबंध में पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को बताया कि इस दिन निराहार रहकर-अपने पितरों की मुक्ति की कामना करनी चाहिए। यह दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा और तर्पण करने का है। उन्होंने कहा कि पितरों की पूजा का महत्व माह में एक बार आता है। इसके अलावा अमावस्या…

Read More

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। आर्थिक सुधार में उनके अतुलनीय योगदान और कुशल नेतृत्व को देश सदैव याद रखेगा। उनकी सादगी और ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Read More

रांची। कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा ने ई-कल्याण छात्रवृति पर अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि वर्ष 2024 में दो चुनावों के बावजूद प्री और पोस्ट मैट्रिक के लिए 39 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली है। जिसमें प्री मैट्रिक के 35,09,863 और पोस्ट मैट्रिक में 4,89,765 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्री मैट्रिक के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भी 18,08,878 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल चुकी है। 2023-24 और 24-25 सत्र को पूरी तरह नियमित करने का किया जा रहा प्रयास कल्याण आयुक्त ने आगे कहा है कि अगर शैक्षणिक सत्र और भुगतान को…

Read More

दमिश्क। सीरिया से भागकर रूस में शरण लेने वाले अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के समर्थक नेताओं और अधिकारियों की धरपकड़ का अभियान आज शुरू किया गया। सीरिया में नियंत्रण पा चुके हयात तहरीर अल-शाम के सदस्य इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इन लोगों के हाथ में सीरिया के सैन्य विभाग की कमान है। इस अभियान के दौरान झड़पों के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। अरबी न्यूज वेबसाइट ‘963+’ ने सूत्रों के हवाले से कहा कि सैन्य विभाग ने अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों और अधिकारियों को पकड़ने के लिए आज देश के लताकिया गवर्नरेट में व्यापक अभियान…

Read More

देश के आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नयी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर उनके आवास जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि मनमोहन सिंह जी का निधन संपूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है। मनमोहन सिंह जी इस देश में ऐसे व्यक्तित्व के रूप में जाने जाएंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था की सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह जी का नाम सदैव याद किया…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि समय, काल और परिस्थितियों के मद्देनजर डॉ। मनमोहन सिंह वैसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे जिनके द्वारा लिये गये अनेक दूरगामी निर्णय के कारण देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तिर्की ने कहा कि अपनी सादगी, विनम्रता, विद्वता, देशभक्ति, सुदृढ़ फैसले और समय की अनुकूल सटीक निर्णय लेना मनमोहन सिंह की ऐसी पहचान थी जो हमेशा न केवल सभी को प्रेरणा देती रहेगी बल्कि उनकी पहचान को…

Read More

रांची। राज्य के प्रमुख अस्पताल रिम्स का हाल बेहाल है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल का निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की है। मंत्री ने अस्पताल में कई कमरे बंद और मशीनें बेकार पड़ी पाईं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए इन कमरों को खोलने और मशीनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि अस्पताल में कई जगह फर्श टूटे हुए हैं और मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं हैं। इसपर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रिम्स में सुधार के लिए कई कदम उठाने का आदेश दिया है। पुराने…

Read More