Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,810 रुपये से लेकर 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,340 रुपये से लेकर 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। देश की राजधानी दिल्ली में 24…

Read More

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज सूरमा हॉकी क्लब की कमान भारतीय हॉकी के दिग्गज सरदार सिंह और रानी रामपाल संभालेंगे। सरदार सिंह सूरमा हॉकी क्लब में पुरुष मेंटर और भारतीय कोच के रूप में शामिल होंगे, जबकि रानी महिला मेंटर और भारतीय कोच की जिम्मेदारी संभालेंगी। सूरमा हॉकी क्लब की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुरुष टीम की कोचिंग व्यवस्था में सरदार सिंह के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कोच जेरोन बार्ट, एनालिटिकल कोच माइकल कॉस्मा और तकनीकी सलाहकार अर्जुन हलप्पा शामिल होंगे। वहीं, रानी के अलावा जूड मेनेजेस (अंतरराष्ट्रीय कोच), हरविंदर सिंह (सहायक कोच) और…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी होती रही। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार तेजी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा था। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ…

Read More

शारजाह। आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ रन से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और दीप्ति शर्मा अपनी साझेदारी के दौरान कुछ ढीली गेंदों को सही से हिट नहीं कर सकीं,जिसके कारण अंततः टीम की हार हुई। एनाबेल सदरलैंड के शानदार अंतिम ओवर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को शारजाह में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप मैच में मात्र नौ रन से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर यह था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल एक या दो खिलाड़ियों…

Read More

विशेष मंईयां ने बंटोरी सुर्खियां, गोगो की बढ़ रही लोकप्रियता अब जनता के बीच दलों की के्रडिबिलिटी ही बनेगी असली ताकत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड का विधानसभा चुनाव बहुत ही रोचक मोड़ पर आ चुका है। यहां दलों की योजनाओं और घोषणाओं के बीच लड़ाई तेज हो चुकी है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल मंईयां सम्मान योजना के तहत मतदाताओं को आकर्षित कर रहा है, वहीं भाजपा ने गोगो दीदी योजना की घोषणा कर सत्ता पक्ष को कड़ी चुनौती पेश कर दी है। इसके इतर अब हड़बड़ाहट में लिया गया फैसला…

Read More

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.92 डॉलर यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 78.12 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.90 डॉलर यानी 1.19 फीसदी लुढ़ककर 75.73 डॉलर प्रति बैरल पर…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपित प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। उसका भाई शुभम लोनकर फरार हो गया। इन दोनों पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने का पुलिस को शक है। मुंबई पुलिस प्रवीण लोनकर से पूछताछ कर रही है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, रविवार को शुब्बू लोनकर नाम के शख्स के अकाउंट से की गई पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है । इस पोस्ट में सलमान खान और…

Read More

अमरावती। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। राज्य के चित्तूर, नेल्लोर, प्रकाशम, गुंटूर, कृष्णा और विशाखा जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। तिरुमाला में भारी बारिश से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। नेल्लोर, प्रकाशम और बापटला जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। नेल्लोर जिले के इंदुकुरीपेट, कोवुरु और कोडावलुरू मंडल में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिलादीश आनंद ने कहा कि नेल्लोर जिला कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित…

Read More

-जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन का रास्ता हुआ साफ नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर पर लगे राष्ट्रपति शासन को हटा लिया गया है। गृह मंत्रालय ने रविवार देर रात आदेश जारी कर इससे संबंधित 31 अक्टूबर, 2019 के अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया है। इस तरह अब जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा, “जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 54 के तहत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के संबंध में 31 अक्टूबर, 2019 का आदेश मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले रद्द…

Read More

रांची। झारखंड की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं सेवा शर्त नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चली गई हैं। धनबाद जिला इकाई की सदस्या राज्य इकाई के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कई दिनों से हड़ताल कर रही हैं। आज जिले भर से पहुंची हड़ताली सेविका-सहायिकाएं रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं और हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सेविका-सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर धरना दिया। सेविका-सहायिकाओं ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें हैं कि समय पर मानदेय और वार्षिक वृद्धि,…

Read More