Author: shivam kumar

भागलपुर। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार की अहले सुबह मिनी हाईवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई‌। इस घटना में मिनी हाईवा विक्रमशिला पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए चढ़ गया। गनीमत रहा कि मिनी हाइवा नदी में नहीं गिरा। घटना के बाद से जाम जैसे स्थिति बनी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से रेलिंग से उतार लिया‌। घटना के बाद से विक्रमशिला सेतु पर पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि भागलपुर के तरफ से जा रहे गिट्टी…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में अनिल मसीह के मुद्दे पर हंगामा हो गया है। हाथापाई तक की नौबत आ गई। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी से बीजेपी पार्षदों ने धक्का मुक्की की। दरअसल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से लगातार अनिल मसीह के पोस्टर लहराकर उन्हें वोट चोर कहा जा रहा था और इस संबंध में नारे लगाए जा रहे थे। इस पर अचानक अनिल मसीह निगम के वेल में आए और उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस के कई नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं। इसके बाद कांग्रेस और आम…

Read More

भागलपुर। जिले में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप मंगलवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे कूड़े कचरे तथा पॉलिथीन में आग पकड़ने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। आसपास के घरों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि…

Read More

नवादा। नवादा में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मो सज्जाद के रूप में की गई है। जिले में कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव का ये पूरा मामला है। दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। ताकि किसी…

Read More

नई दिल्ली। खो-खो विश्व कप 2025 प्रशिक्षण शिविर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी है, जो भारत के हर कोने से आए 120 युवा, जीवंत प्रतिभाओं (60 पुरुष और 60 महिला) को एकजुट कर रहा है। ये सिर्फ खिलाड़ी नहीं हैं; वे भारत के जुनून, धैर्य और आशा की धड़कन के प्रतीक हैं, जो इस पारंपरिक खेल की कहानी में एक नया अध्याय लिखने के लिए एकजुट हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर की शांत घाटियों से लेकर तमिलनाडु की हलचल भरी सड़कों तक, ओडिशा के लयबद्ध खेतों से लेकर गोवा के चमकते तटों तक, यह शिविर भारत की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। निकी प्रसाद को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि सानिका चालके उपकप्तान होंगी। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी, 2025 से 02 फरवरी, 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा। निकी की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश हराकर अभी हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता था। अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 समूह में बांटा गया है, प्रत्येक समूह में 4…

Read More

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में दोबारा चोट लगने के कारण तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय स्टोक्स को इस महीने की शुरुआत में सेडन पार्क में तीसरे दिन मैदान छोड़ना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड को 423 रन से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 56वें ​​ओवर की दूसरी गेंद एक बाउंसर फेंकने के बाद उन्हें तुरंत अपनी बाईं जांघ के पिछले हिस्से में दर्द महसूस हुआ, यह उनका 13वां और दिन का तीसरा ओवर…

Read More

दिल्ली। एक खेल के रूप में खो खो बड़ी छलांग लगा रहा है और 13-19 जनवरी 2025 तक दिल्ली में होने वाले उद्घाटन विश्व कप के साथ वैश्विक स्तर पर पहुंच रहा है। प्रतियोगिता में कुल 24 देश और 41 टीमें भाग लेंगी। ‘मिट्टी से लेकर चटाई’ तक का सफर बेहद आकर्षक और दिलचस्प रहा है। कुछ बदलावों और अनुकूल परिवर्धन के साथ, खेल अधिक गहन, रोमांचक और मनोरंजक बन गया है। कल्पना कीजिए, भारत को दोनों श्रेणियों (पुरुष और महिला टीम) में स्वर्ण पदक मिले, खो खो खिलाड़ियों को विज्ञापनों और शानदार विज्ञापन पैकेजों में चमकते हुए दिखने का…

Read More

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित ‘अटल युवा महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की भी प्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी कार्यशैली और निर्णयों…

Read More

21 दिसंबर, 1991 को रूसी टेलीविजन पर शाम के बुलेटिन की शुरुआत नाटकीय घोषणा के साथ हुई- “गुड इवनिंग, इस वक्त की खबर है- अब सोवियत संघ का अस्तित्व नहीं रहा…।” इसी दिन मिख़ाइल गोर्बाचोफ़ ने सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। तब क्रेमलिन में सोवियत संघ के झंडे को आखिरी बार झुकाया गया था। वो सोवियत संघ, जिसने एडोल्फ हिटलर को हराया। वो सोवियत संघ, जिसने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के साथ शीत युद्ध किया और परमाणु होड़ में हिस्सा लिया। वो सोवियत संघ, जिसने अंतरिक्ष में पहला उपग्रह भेजा। अंतरिक्ष में जाने वाला…

Read More

मुंबई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बीच, मंगलवार सुबह बांद्रा पश्चिम के फॉर्च्यून एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इसी बिल्डिंग की ग्यारहवीं मंजिल पर बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान का घर है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आग लगने के वक्त शान घर में थे या नहीं। इस आग के बाद बिल्डिंग में मौजूद 80 साल की महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल…

Read More