-राज्यपाल ने लोगों से किया संवाद रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के चाकुलिया में आयोजित ‘परंपरागत स्वशासन व्यवस्था’ में वर्चुअल माध्यम से लोगों से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का एक विशिष्ट महत्व है। मानकी-मुण्डा, पाहन, प्रधान और मांझी जैसी व्यवस्थाएं न केवल जनजातीय संस्कृति का संरक्षण करती हैं, बल्कि ग्रामीण समाज की सामान्य समस्याओं का समाधान भी प्रदान करती हैं। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण जनजातीय समुदाय का इस परंपरागत व्यवस्था पर सदियों से अटूट विश्वास रहा है। इसे और अधिक सशक्त…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस ने अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस भवन से उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। मार्च की समाप्ति के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को दिया गया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जरिये भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत झारखंड में भी अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा…
उत्तर प्रदेश के शिक्षा और राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर…
रांची। तेलंगाना में रह रहे झारखंड के मजदूरों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। कहा है कि सभी की सुरक्षा का ख्याल ऱखा जा रहा है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। इस बाबत मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर मजदूरों को आश्वस्त किया है। मंत्री ने कहा है, पिछले दिनों हैदराबाद में बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों पर हुए हमले की खबर सामने आई, जिससे दहशत का माहौल बन गया। झारखंड सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तेलंगाना सरकार से संपर्क किया और प्रवासी मजदूरों…
विशेष राजधानी से लेकर कस्बों तक में लगातार बढ़ रही हैं घटनाएं बेटियों की सुरक्षा अब सामाजिक चिंता का विषय बन गयी है सीएम हेमंत का हंटर ही मनचलों को रोक सकता है जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड इन दिनों एक अजीब किस्म का तनाव झेल रहा है। यह तनाव बेटियों की सुरक्षा को लेकर है। राज्य में बेटियों के साथ, महिलाओं के साथ छेड़खानी और हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। झारखंड के लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि…
दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।…
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में एजुकेट गर्ल्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, और शिव नडार फाउंडेशन के सहयोग से ‘विद्या कुंभ’ की शुरुआत की है। यह जानकारी मंगलवार को प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस पहल का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। सरकार के…
लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर इन दिनों सत्ता पक्ष व विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। सभी दल अपने आपको बाबा साहब का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा बसपा और कांग्रेस ने बाबा साहेब के आदर्शों का बार-बार अपमान किया है। उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने उनके विचारों का इस्तेमाल…
मीरजापुर। महाकुंभ 2025 के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में से 14 का ठहराव मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है। प्रमुख तिथियों पर चलने वाली ये ट्रेनें प्रयागराज कुंभ में यात्रियों को आसानी से पहुंचाने में सहायक होंगी। रेलवे पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि मैसूर-दानापुर एक्सप्रेस तीनों स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर में सुबह 3:13 बजे और चुनार में 4:05 बजे रुकेगी। वापसी के दौरान चुनार में सुबह 7:00 बजे और मिर्जापुर में 7:30 बजे ठहरेगी। कामाख्या-टूंडला विशेष ट्रेन मिर्जापुर में…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए जनजीवन का अहम हिस्सा है, गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में भारी देरी हो रही है। शहरों में औसतन 25 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 40 मिनट का समय लगना तय है लेकिन वास्तविकता इससे भी ज्यादा चिंताजनक है। कई बार कॉल करने के 60 मिनट बाद…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहे। हवा भी लगातार चल रही है। पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर…
