Author: shivam kumar

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा रांची में इस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 का भव्य शुभारंभ आज हुआ। झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सीडीएस जनरल अनिल चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रक्षा उद्योग से जुड़ा यह एक्सपो झारखंड के औद्योगिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इस एक्सपो से शुरू हुई यात्रा झारखंड के उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी। एमएसएमइ सेक्टर से जुड़े उद्योग व अन्य क्षेत्रों से जुड़े छोटे-छोटे उद्योगों को भी कई नये अवसर प्रदान होंगे। कार्यक्रम में उपस्थित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ…

Read More

-परमाणु बम बनाने में भी झारखंड दे सकता है योगदान: हेमंत सोरेन -मुख्यमंत्री, राज्यपाल, रक्षा राज्य मंत्री और सीडीएस ने खेलगांव स्टेडियम में इस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 उद्घाटन मौके पर हुए शामिल -देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों प्रतिनिधिगण शामिल हो रहे रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में डिफेंस की जरूरतों की हर चीज मौजूद है। यहां कच्चा माल (खनिज) प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है। यहां तक कि झारखंड परमाणू बम बनाने में भी योगदान दे सकता है, क्योंकि यहां यूरेनियम तक मौजूद है। उन्होंने कहा कि झारखंड…

Read More

रांची। रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को झारखंड सरकार, एसआइडीएम और सीआइआइ के नेतृत्व ‘इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025’ एक्सपो का तीन दिवसीय शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सीडीएस अनिल चौहान, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने एक्सपो का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के रक्षा मंत्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथियों ने एक्सपो का अवलोकन किया। एक्सपो में कई रक्षा उपकरण आकर्षण के केंद्र बने रहे। कामिकाजे ड्रोन, 360 आर्टिलरी, एग्रीकल्चर ड्रोन जैसे उपकरण…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में अधिकारियों ने हर संभव हथकंडा अपनाया। लेकिन अब अदालत में उनकी करतूतें उजागर हो रही हैं। सीआइडी जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। यह पहले से जगजाहिर है कि आजकल सीआइडी कैसा और क्या काम करती है। लेकिन अब तो हाइकोर्ट ने भी मुहर लगा दी है कि सीआइडी का काम ठीक नहीं है। डीयू छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत राष्ट्रवाद की जीत : बाबूलाल मरांडी रांची। नेता…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार और जेपीएससी से जवाब मांगा है। जेपीएससी ने अदालत को बताया कि विश्वविद्यालयों की ओर से जो अधियाचनाएं भेजी गयी हैं, वे उचित फॉर्मेट में नहीं हैं। अधियाचना कार्मिक विभाग से आयोग को आनी चाहिए, लेकिन विश्वविद्यालयों ने इन्हें सीधे आयोग को भेज दिया है। फिलहाल सभी अधियाचनाएं वापस कर दी गयी हैं। सरकार से आग्रह किया गया है कि अधियाचना कार्मिक विभाग के माध्यम से भेजी जायें। अदालत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक का अधजला शव झाड़ी में देखा गया। मृतक की पहचान रांची के हटिया के निवासी 32 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास प्रशांत नाम के एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोनको तालाब के पास एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।…

Read More

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी हेमंत सरकार रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर लगाये गये आरोपों को सस्ता राजनीतिक हथकंडा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर मुद्दे में साजिश दिखती है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। बाबूलाल मरांडी बार-बार झूठ बोलकर युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। सरकार ने इस प्रकरण की पारदर्शी जांच के लिए पहले दिन से सख्त कदम उठाये हैं। जिम्मेदार पाये जाने वालों पर कड़ी…

Read More

कोलकाता। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच वाम दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को पिछली हार से सबक लेने की नसीहत दी है। कोलकाता में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि कांग्रेस को इस बार यथार्थवादी रुख अपनाना चाहिए और 2020 जैसी गलती दोहराने से बचना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से भी यह अपील की कि वह छोटे सहयोगी दलों के लिए उदार रुख दिखाए, क्योंकि गठबंधन में नए साथी भी जुड़ने जा रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी। राजनीतिक दल जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत पंजीकृत होते हैं। इससे पार्टी और उससे जुड़े लोगों को कुछ विशेषाधिकार और लाभ मिलते हैं। हालांकि लगातार छह सालों तक चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में इन पार्टियों का पंजीकरण समाप्त किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों की पहचान की और उनके खिलाफ…

Read More

-उप्र में ढाई करोड़ से अधिक घरों में सम्पर्क करेंगे स्वयंसेवक लखनऊ। आगामी विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और 02 अक्टूबर से संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। शताब्दी वर्ष के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा। 20 नवम्बर से 21 दिसम्बर के बीच संघ कार्यकर्ता देश के छह लाख गांवों के 20 करोड़ परिवारों में सम्पर्क करेंगे। संपर्क अभियान के तहत करीब 20 लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। अकेले उत्तर प्रदेश में संघ के स्वयंसेवक ढाई करोड़ से अधिक घरों…

Read More

इंफाल। मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के चुराचांदपुर, तेंगनौपाल और चंदेल जिलों में व्यापक अभियान चलाया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद करने के साथ ही कुल 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए उग्रवादियों में केसीपी के चार, प्रीपाक (प्रो) के एक और सोरेपा के एक कैडर हैं। मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के एंड्रो पार्किंग से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कार्यकर्ता ताओरेम तोमचौ मैतेई उर्फ पेना…

Read More