सिरसा (हरियाणा)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर तीन बजे जिले के तेजा खेड़ा फार्म हाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस जगह से चौटाला को खास लगाव रहा है। वह शुरू में यहां ढाणी बनाकर रहे हैं। देश के चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के पुत्र चौटाला के पार्थिव शरीर को रात करीब 10 बजे तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचाया गया। आज दोपहर दो बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। दोपहर तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। चौटाला ने कल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल…
Author: shivam kumar
सियोल। दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा घरेलू सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा। दक्षिण कोरिया ने कुछ समय से उत्तर कोरिया पर अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयास तेज किए हैं। इस उपग्रह को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट पर कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से सुबह 3:34 बजे (स्थानीय समय) लॉन्च किया जाएगा। द कोरिया टाइम्स की खबर में यह भी साफ किया गया है कि अगर प्रक्षेपण सफल हुआ तो यह उत्तर कोरिया पर बेहतर निगरानी के लिए 2025 तक पांच मध्यम से बड़े आकार के जासूसी उपग्रहों को प्राप्त करने की योजना…
ढाका। भारत की एक जेल में दो साल की सजा काटने के बाद नौ महिलाओं सहित 15 बांग्लादेशी बेनापोल चेक पोस्ट के माध्यम से स्वदेश लौट आए। उनके छह बच्चे भी साथ आए। पेट्रापोल आव्रजन पुलिस ने उन्हें कल रात करीब साढ़े 10 बजे बेनापोल आव्रजन पुलिस को सौंपा। द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, गैरसरकारी संगठन राइट्स जशोरे ने सभी 15 व्यक्तियों को अपने यहां आश्रय दिया। बेनापोल आव्रजन पुलिस के प्रभारी इब्राहिम अहमद ने कहा, इन लोगों को बाद में उनके परिवारों को सौंपा जाएगा। यह लोग नरैल, खुलना और सथखिरा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के हैं।…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में शटडाउन संकट को टालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए संघीय सरकार नया विधेयक लेकर आई है। स्टॉपगैप फंडिंग विधेयक को अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की मंजूरी मिल गई है। अब इस पर उच्च सदन सीनेट में मतदान होना है। इसे सीनेट के पास भेज दिया गया है। आज अगर सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका के नागरिकों को क्रिसमस की छुट्टियों में शटडाउन की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स, एनबीसी न्यूज और सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा है कि संघीय सरकार…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, जगदीप धनखड़ चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय के पांचवें वैश्विक पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वो पंजाब विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।
इस हॉलीडे वॉलमार्ट स्टोर्स पर मिलेंगे शानदार सजावट के सामान, कपड़े, आभूषण, खिलौने नई दिल्ली। क्रिसमस एवं छुट्टियों का मौसम नजदीक आने के साथ ही वॉलमार्ट अपने हॉलिडे कलेक्शन को पेश करते हुए बहुत उत्साहित है। इसमें भारत के आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले मौसमी सजावट, रोज़मर्रा एवं पार्टी के कपड़े, सहायक उपकरण और उपहार शामिल हैं। ये समान अमेरिकी वॉलमार्ट स्टोरों, सैम क्लबों और Walmart.com पर उपलब्ध है। वॉलमार्ट पर उपलब्ध इस संग्रह में त्योहारी घरेलू सजावट से लेकर स्टाइलिश ठंड के मौसम के सामान, शानदार आभूषण, मजेदार खिलौने और खेल के सामान से लेकर कई तरह के…
रांची। राजधानी रांची की पुलिस ने शराब दुकान के समीप शराब पीने वालों के खिलाफ शुक्रवार देर रात तक अभियान चलाया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। अभियान के क्रम में शराब दुकानदारों को हिदायत दिया गया कि वह अपने दुकान के सामने शराब का सेवन किसी को ना करने दे। अगर कोई भी शराब का सेवन करते हुए पाए हैं तो शराब पीने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि यह अभियान लगातार…
रांची। राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक-चौराहे पर दुकानें सज गयी हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गये हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में सबसे अधिक मांग झालरों, सैंटा, स्टार, चरनी और क्रिसमस ट्री की हो रही है। क्रिसमस बाजार मेन रोड, अपरबाजार, चर्च रोड, कोकर, लालपुर, कांटाटोली,…
रांची। पटना साहिब में प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए गुरु नानक सत्संग सभा के 240 श्रद्धालुओं का जत्था 3 और 4 जनवरी को हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटना साहिब के लिए रवाना होगा। वहां प्रकाश पर्व के सभी आयोजनों में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 8 जनवरी को वापस रांची पहुंचेगा। श्रद्धालुओं के जत्थे के रांची वापस पहुंचने के बाद 11 एवं 12 जनवरी को सत्संग सभा के जरिये श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य विशेष दीवान सजाया जायेगा। 11 जनवरी की सुबह 8…
साहिबगंज। साहिबगंज जिले में एक दमकल की गाड़ी गंगा में पानी भरने के लिए गयी थी, इसी दौरान डूब गयी। गाड़ी का चालक भी लापता है। घटना राजमहल अनुमंडल स्थित गंगा तट पर शनिवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर में तैनात अग्निशमन वाहन के चालक अरुण कुमार बैक करके गंगा तट पर पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गयी और दमकल वाहन गंगा में समा गया। वाहन के चालक अरुण कुमार बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, सीओ यूसुफ शेख, अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला गंगा…
रांची। रांची के कोतवाली पुलिस ने मो जसीम, पे०-मो० मुस्लिम पता- नाला रोड, हिंदपीढ़ी, रांची को हिंदपीढ़ी के आते-जाते छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी मो फिरोज अली को पनाह देने में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मो फिरोज अली को पनाह देने वाले लोअर बाजार के पार्षद एवं अन्य लोग को चिह्नित कर लिया गया है। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी।
