लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को एक्स पर कहा कि गाजियाबाद में डासना देवी मन्दिर के महंत ने इस्लाम मज़हब के खिलाफ फिर से नफरती बयानबाजी की है। इसकी वजह से पूरे इलाके में और देश के कई हिस्सों में भी अशान्ति और तनाव की स्थिति उत्पन्न है। पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तो कार्रवाई की कर रही है लेकिन मूल दोषी भयमुक्त हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्षता अर्थात सभी धर्मों का बराबर आदर-सम्मान की गारण्टी सुनिश्चित करता है। अतः केन्द्र व राज्य सरकारों की जिम्मेवारी है कि वे इसका उल्लंघन करने वालों…
Author: shivam kumar
सुलतानपुर। कुश की नगरी में आज भी राम सनातनियों के घर-घर भगवान श्रीराम पूजनीय हैं। जिले भर में 50 से अधिक जगहों पर दशहरा के पहले रामलीला का मंचन कर उनके आदर्शों को दिखाया जाता है। श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या के निकट का जिला होने के कारण प्रभु श्रीराम के प्रति यहां के लोगों में अगाध श्रद्धा और विश्वास है। ऐसे में जिले की पुरानी रामलीला की बात करें तो इसौली में सन 1852 से लगातार मंचन किया जा रहा है। शुरुआत में यहां साउंड की कोई व्यवस्था नहीं थी। लालटेन की रोशनी से उजाला किया जाता था। 11…
कानपुर। पीएमएफबीवाई योजना के लाभार्थियों का 8 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण लगेगा। यह प्रशिक्षण कानपुर नगर के राजकीय खाद्य विज्ञान विभाग अस्सी फिट रोड परिसर में होगा। यह जानकारी रविवार को जिला उद्यान अधिकारी कानपुर डॉ. बलदेव प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए कानपुर के अस्सी फिट रोड स्थित राजकीय खाद्य विज्ञान विभाग परिसर में 8, 9 एवं 10 अक्टूबर को शिविर लगाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में एक बार में मात्र 30 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह ऐसे लाभार्थी होंगे जो कृषि उद्यान स्थापित किए…
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। एक पक्ष से गम्भीर रूप से घायल युवक को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. आलोक रघुवंशी ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घायल परिजनों ने पैर में गोली लगने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के पूराहेमू गांव निवासी राजेश उर्फ नन्हे मिश्रा व विपक्षी विवेक मिश्रा के बीच जमीन का विवाद है। चार-पाँच दिन पहले उपजिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त जमीन की माप भी हुई थी। उसी जमीन को लेकर…
कोलकाता। पूजा के दौरान लोगों की सेहत बनी रहे यह सुनिश्चित करने पंचमी के दिन कोलकाता के उप मेयर अतीन घोष महानगर के फूड स्टॉलों और रेस्तरांओं में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने निकलेंगे। इस दौरान नगर निगम की फूड सेफ्टी टीम भी उनके साथ होगी। दरअसल, पूजा के मौके पर शहर की सड़कें खाने-पीने की दुकानों से पट जाती हैं। कहीं रोल-चाउमिन, कहीं डोसा तो कहीं मोमो। पूजा पंडालों के दर्शन के दौरान लोलोगजम कर खाने पीने का लुत्फ उठाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ये सभी…
नवादा। नवादा पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां नवादा के एसपी अभिनव धीमान की देखरेख में हत्याकांड के तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवादा जिले के गोविन्दपुर राजन हत्याकांड के तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपित को रोह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित दिलीप राजवंशी रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव के सरयू राजवंशी का बेटा बताया जाता है। वह राजन हत्याकांड के नामजद आरोपितों में है। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले के दो मुख्य आरोपितों को घटना…
पूर्वी चंपारण। बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में भेदभाव व घोर अन्याय कर रही है। यह बात रविवार को बिहार के पूर्व कानून मंत्री और नरकटिया के राजद विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कही। शमीम ने कहा कि कई नेपाली नदियों व सिकरहना नदी से घिरे बंजरिया प्रखंड में बाढ़ ने भारी तबाही की है। हमने बाढ़ग्रस्त खड़वा मुशहर टोली, पचरूखा पूर्वी,पश्चिमी व मघ्य के साथ रोहिनिया, जनेरवा, अजगरी, सिसवा पूर्वी व पश्चिमी, सेमरा सहित कई पंचायतों के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया, जहां बाढ़ पीड़ितों की हालात काफी दयनीय थी। किसानों के फसल बाढ़ में पूरी तरह…
कोलकाता। राजधानी कोलकाता के धर्मतला के मेट्रो चैनल के पास छह जूनियर डॉक्टर 10 मांगों के समर्थन में शनिवार रात 8:30 बजे से अनशन पर बैठे हैं। रविवार दोपहर यहां और अधिक संख्या में जूनियर डॉक्टर समर्थन के लिए पहुंचे हैं। उनके अनशन स्थल पर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें हर घंटे अनशन का समय लिखा जा रहा है। डॉक्टरों की यह हड़ताल आरजी कर अस्पताल की घटना का खुलासा होने के बाद से जारी है। रविवार सुबह सीनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल जूनियर डॉक्टरों के अनशन स्थल पर पहुंचा। वे अपने जूनियर साथियों को समर्थन देने आए थे।…
गृहिणियों से लेकर छात्रों और युवाओं तक को आर्थिक मजबूती महिला सशक्तिकरण से लेकर रोजगार के वृहद् द्वार खोलता यह प्रण झारखंड की जनता को भरोसा दिलाना होगा अब असली टास्क नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र जारी करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसकी पहली किस्त पंच प्रण के नाम से जारी कर दिया है, जिसमें पांच संकल्पों को समाहित किया गया है। इस घोषणा पत्र से साफ हो जाता है कि भाजपा इस चुनाव को कितनी गंभीरता से…
देहरादून। चमोली जनपद के चौखंभा-तीन पर्वत की 6015 मीटर ऊंचाई पर फंसे विदेशी पर्वतारोहियों को आखिरकार रेस्क्यू टीम ने रविवार को खोज निकाला और उन्हें सेना ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाया। सेना और एसडीआरएफ के समर्पण भाव से विदेशी पर्वतारोहियों के चेहरे पर अलग खुशी दिख रही थी। चौखंभा-तीन पर्वत पर दो पर्वतारोही 11 सितंबर से 18 अक्टूबर तक फतह करने वाले थे, लेकिन बीच में कुछ कमियों की वजह से रास्ते में फंस गए थे। दरअसल, चौखंभा पीक पर फंसे विदेशी पर्वतारोहियों की खोज के लिए सेना व एसडीआरएफ टीम ने कमान संभाली और पैदल रेस्क्यू करने निकल…
मुंबई। चेंबूर के सिद्धार्थ नगर में स्थित एक घर में रविवार को तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन छोटे बच्चे और दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार चेंबूर के सिद्धार्थ नगर स्थित एक घर में आज तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। लेकिन घर में आग लगने…