Author: shivam kumar

फारबिसगंज/अररिया। अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित रंजन ने जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। अररिया एसपी अमित रंजन ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या रखी, जिसपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को ऑन द स्पोर्ट निर्देश दिया। आधा दर्जन मामलों का भी ऑन स्पॉट निष्पादन उन्होंने किया। शेष मामलों को संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा दिया गया। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार के जो भी…

Read More

किशनगंज। सात दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता-2024 शुक्रवार से जीएमसी बालायोगी इनडोर स्टेडियम, गाचीबोवली, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में प्रारंभ है, जिसका समापन 10 अक्टूबर को होगा। इस आयु वर्ग में राज्य- स्तर पर सफलता अर्जित कर अपने जिले की बाल खिलाड़ी धान्वी कर्मकार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। उपरोक्त जानकारी शनिवार को जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, खिलाड़ी के कोच तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने दी। खिलाड़ी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षीया धान्वी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज…

Read More

भागलपुर। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत में शनिवार को खेत में धान और घास काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पर चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मायागंज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस मामले में घायल रामबरन यादव, विक्रम यादव और राजू यादव ने कहा कि गांव के दबंग सिकन्दर यादव, जुगल यादव, रंजीत…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शिक्षाविदों और संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकारिता का दायित्व सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करने का भी माध्यम है। राज्यपाल शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड@24 कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की प्रगति का मूल आधार है। हमारे शिक्षण संस्थान न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करते हैं,…

Read More

लखनऊ। काकोरी थाना इलाके में बनी बाबा साहब डाॅ. भीम राव आम्बेडकर की मूर्ति शनिवार की सुबह टूटी हुई मिली। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काकोरी के भलिया गांव में रहने वाले देवेंद्र ने इस घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इलाके में बनी बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। अपने साथ मूर्ति के हाथ में संविधान की किताब ले गए। इस घटना से लोगों में बेहद…

Read More

चुनाव में बेरोजगार युवा देंगे सरकार को जवाब: बाबूलाल मरांडी रांची। नगरपालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा के परिणाम पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया है। 4 अक्टूबर को जारी इस एग्जाम के रिजल्ट को शेयर करते हुए एक्स पर उन्होंने लिखा है कि परीक्षा नयी, लेकिन सीट बेचने की स्क्रिप्ट वही पुरानी। बाबूलाल के अनुसार, नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा की मेधा सूची में क्रम से अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद इसकी भी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न खड़े हो गये हैं। संभावना है कि हेमंत सोरेन ने नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा में सीट बेचने के लिए जेपीएससी और…

Read More

– सीआईएसएच ने खोजा केले की फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज लखनऊ। फंफूद जनित फ्यूजेरियम विल्ट रोग केले की फसल के लिए बेहद हानिकारक है। गंभीर संक्रमण होने पर केले की फसल बर्बाद हो सकती है। हाल के कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के कई केला उत्पादक क्षेत्रों में इसका प्रकोप देखा गया। अयोध्या का सोहावल ब्लॉक जो केले की खेती के लिए जाना जाता है, वहां 2021 में इसका व्यापक प्रकोप देखा गया। इसी तरह प्रदेश के प्रमुख केला उत्पादक क्षेत्रों मसलन महाराजगंज, संत कबीर नगर, अम्बेडकर नगर और कुशीनगर जिलों में केले की फसल पर…

Read More

कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 1400 गरीबों को योगी सरकार आवास उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024 —25 का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी शनिवार को जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप नारायण दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर नगर जनपद में कुल दस विकास खण्ड है। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 1400 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें सामान्य वर्ग के 883 गरीब परिवार और अनुसूचित जाति के 517 परिवारों…

Read More

अमेठी। जनपद में शिवरतनगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार की देरशाम को शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चियों की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की रात को कर दिया है। यूपी एसटीएफ की गौतमबुद्धनगर इकाई ने जेवर टोल प्लाजा के पास से हत्या में फरार आरोपित चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शिवरतन थाना क्षेत्र में शिक्षक सुनील और उनकी पत्नी पूनम और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या में फरार चंदन वर्मा को पकड़ा गया। पूछताछ में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभियुक्त का मृतक पूनम से पिछले डेढ़ साल…

Read More

सिलीगुड़ी। राज्य विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी दौरे पर पहुंचे है। वह शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे। जहां से वे सड़क मार्ग से कालचीनी के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी कलचीनी में बीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ एक सार्वजनिक बैठक में भी शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम को कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। इस दिन शुभेंदु अधिकारी जब बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्होंने पत्रकारों के कोई भी सवालों का उत्तर नहीं दिया।

Read More

विशेष दलों के सामने मुद्दों की हकीकत बताने की चुनौती सत्ता पक्ष के काम दिख रहे धरातल पर, विपक्ष को जल्द लाना होगा फुल प्रूफ प्लान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 15 नवंबर, 2000 को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राजनीतिक नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में उभरा झारखंड इस समय विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। राज्य विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और लोकतंत्र के इस सबसे बड़े अनुष्ठान में आहुति देने के लिए सभी राजनीतिक दल तैयार हैं। झारखंड का…

Read More