Author: shivam kumar

चुनाव में बेरोजगार युवा देंगे सरकार को जवाब: बाबूलाल मरांडी रांची। नगरपालिका सेवा संवर्ग की परीक्षा के परिणाम पर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया है। 4 अक्टूबर को जारी इस एग्जाम के रिजल्ट को शेयर करते हुए एक्स पर उन्होंने लिखा है कि परीक्षा नयी, लेकिन सीट बेचने की स्क्रिप्ट वही पुरानी। बाबूलाल के अनुसार, नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा की मेधा सूची में क्रम से अभ्यर्थियों के सफल होने के बाद इसकी भी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न खड़े हो गये हैं। संभावना है कि हेमंत सोरेन ने नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा में सीट बेचने के लिए जेपीएससी और…

Read More

– सीआईएसएच ने खोजा केले की फसल को बर्बाद करने वाले रोग का इलाज लखनऊ। फंफूद जनित फ्यूजेरियम विल्ट रोग केले की फसल के लिए बेहद हानिकारक है। गंभीर संक्रमण होने पर केले की फसल बर्बाद हो सकती है। हाल के कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के कई केला उत्पादक क्षेत्रों में इसका प्रकोप देखा गया। अयोध्या का सोहावल ब्लॉक जो केले की खेती के लिए जाना जाता है, वहां 2021 में इसका व्यापक प्रकोप देखा गया। इसी तरह प्रदेश के प्रमुख केला उत्पादक क्षेत्रों मसलन महाराजगंज, संत कबीर नगर, अम्बेडकर नगर और कुशीनगर जिलों में केले की फसल पर…

Read More

कानपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कानपुर नगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 1400 गरीबों को योगी सरकार आवास उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2024 —25 का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी शनिवार को जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रदीप नारायण दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर नगर जनपद में कुल दस विकास खण्ड है। योगी सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 1400 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें सामान्य वर्ग के 883 गरीब परिवार और अनुसूचित जाति के 517 परिवारों…

Read More

अमेठी। जनपद में शिवरतनगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार की देरशाम को शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चियों की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार की रात को कर दिया है। यूपी एसटीएफ की गौतमबुद्धनगर इकाई ने जेवर टोल प्लाजा के पास से हत्या में फरार आरोपित चंदन वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शिवरतन थाना क्षेत्र में शिक्षक सुनील और उनकी पत्नी पूनम और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या में फरार चंदन वर्मा को पकड़ा गया। पूछताछ में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभियुक्त का मृतक पूनम से पिछले डेढ़ साल…

Read More

सिलीगुड़ी। राज्य विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी दौरे पर पहुंचे है। वह शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे। जहां से वे सड़क मार्ग से कालचीनी के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी कलचीनी में बीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ एक सार्वजनिक बैठक में भी शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम को कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। इस दिन शुभेंदु अधिकारी जब बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे तो उन्होंने पत्रकारों के कोई भी सवालों का उत्तर नहीं दिया।

Read More

विशेष दलों के सामने मुद्दों की हकीकत बताने की चुनौती सत्ता पक्ष के काम दिख रहे धरातल पर, विपक्ष को जल्द लाना होगा फुल प्रूफ प्लान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 15 नवंबर, 2000 को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राजनीतिक नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में उभरा झारखंड इस समय विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। राज्य विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और लोकतंत्र के इस सबसे बड़े अनुष्ठान में आहुति देने के लिए सभी राजनीतिक दल तैयार हैं। झारखंड का…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद में अवैध खनन के मामले में सीबीआइ के साथ परिवर्तन निदेशालय यानी इडी को भी पीई दर्ज कर प्रारंभिक जांच करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दाैरान अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोपों को सही पाए जाने के बाद नियमित प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाए। न्यायालय ने सभी पुलिस अफसर को प्रारंभिक जांच में सीबीआइ को सहयोग करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने आरूप चटर्जी की ओर से दायर रिट याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए रवैया पर तल्ख…

Read More

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को आग लग गयी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई के कमरे में आग लगी थी। अगलगी के बाद तुरंत लोगों ने आग को बुझाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया। अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बीते चार जून को भी भाजपा…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रही, इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में लगभग दस हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है। पूजा के दौरान असामाजिक तत्व पूजा के उत्साह में किसी तरह का खलल न डाल सकें, इसे लेकर यह तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था में 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रैप…

Read More

पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के जयनगर के महिषमारी इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार रात एक तालाब से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसे लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने थाने पर हमला किया, पुलिस कैंप में आग लगा दी, और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को नौ साल की बच्ची, जो…

Read More

भागलपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चावल व्यवसायी से पांच लाख रुपये लूट मामले के एक आरोपी और बालू लदा आठ ट्रेक्टर जब्त करने में सफलता हासिल की है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को सिटी एसपी डॉ के रामदास ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। सिटी एसपी ने बताया कि बीते 2 अक्टूबर को ललमटिया थाना अंतर्गत पिपरपांती से नाथनगर जाने वाली मेन रोड में बाईक पर सवार 03 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर प्राची चावल थोक विक्रेता गौतम कुमार के दुकान से 05 लाख रुपये की लूट कर…

Read More