Author: shivam kumar

जिनेवा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने गुरुवार को ग्रीस में 144वें आईओसी सत्र में होने वाले आईओसी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के उम्मीदवारी दस्तावेज जारी किए। ये दस्तावेज सभी के लिए ioc.org पर डाउनलोड करने और देखने के लिए उपलब्ध हैं, और कुछ दस्तावेज अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश संस्करणों में उपलब्ध कराए गए हैं। सात उम्मीदवार, एचआरएच प्रिंस फैसल अल हुसैन (जॉर्डन ओलंपिक समिति के अध्यक्ष), डेविड लैपर्टिएंट (यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनेल के अध्यक्ष), जोहान एलियाश (अंतरराष्ट्रीय स्की और स्नोबोर्ड फेडरेशन के अध्यक्ष), जुआन एंटोनियो समरंच (आईओसी के उपाध्यक्ष), क्रिस्टी कोवेंट्री (जिम्बाब्वे के तैराक और ओलंपिक स्वर्ण…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य की जनता को बकाए से संबंधित सच्चाई जानने का अधिकार है। कहा कि झारखंड के 1.36 लाख करोड़ कोयला रॉयल्टी के दावे पर जनता को सच्चाई जानने का हक़ है। -बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि सरकार बताए, यह बकाया किस-किस साल का है और किस किस योजना/परियोजना का है? -दूसरा सवाल कि 1.36 लाख करोड़ की राशि का आधार क्या है? -और तीसरा सवाल कि यूपीए शासनकाल और शिबू सोरेन जी के…

Read More

रांची। गृह मंत्री अमित शाह के बाबा भीम राव अंबेडकर पर दिए गए बयान से विपक्षियों में आक्रोश है। इसी क्रम मे कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने अपना विरोध जताया है। उन्होंने भाजपा को पूर्ण रूप से अंबेडकर विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नजरिया पहले से ही बाबा साहेब अम्बेडकर व उनके विचारधारा के खिलाफ व संविधान विरोधी रहा है। जिसको भाजपाइयों ने सदन में उजागर कर दिया। 2024 लोक सभा आम चुनाव में अगर देश के लोगो ने भाजपा को 400 सौ पार करा दिया होता तो आज बाबा साहब का…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने सविनय अवज्ञा आंदोलन को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। प्रमुख विपक्षी दल पीटीआई ने कहा कि वह मुल्क के विकास के लिए हुकूमत के साथ बातचीत करने को तैयार है। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, पीटीआई के वकील चौधरी फैसल हुसैन ने कहा कि इमरान खान ने पार्टी नेतृत्व से रविवार तक इंतजार करने को कहा है। अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया जाएगा। हुसैन ने कहा कि सरकार को पीटीआई की मांगों को स्वीकार करना चाहिए।…

Read More

काठमांडू। नेपाल और चीन के बीच बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा पांच दिवसीय दौरे पर गुरुवार सुबह नई दिल्ली पहुंचीं। यूरोप की 10 दिवसीयी यात्रा पूरी करने के बाद डॉ. राणा जर्मनी से नेपाल लौटने के क्रम में यहां पहुंची हैं। डॉ. राणा के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय विदेश मंत्रालय के नेपाल डेस्क के निदेशक अमित कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। डॉ. थापा ने…

Read More

रांची। झारखंड में कृषि विभाग दस बीज ग्राम की स्थापना करेगा। इसका उद्देश्य उन्नत बीज के साथ-साथ राज्य में बीज की कमी को पाटना है। इसके लिए पश्चिम सिंहभूम, चतरा और लातेहार के दस गांव के साथ गुरुवार को एमओयू किया गया। रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभागीय समीक्षा के बाद ये जानकारी दी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में अच्छे बीज की हमेशा से कमी रही है। इसके साथ ही डिमांड के अनुरूप राज्य में बीज उपलब्ध नहीं हो पाता है। इस बात को ध्यान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने संसद में घायल हुए सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से अस्पताल में भेंट कर उनका हाल जाना। इस दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने जो गुंडागर्दी की है, उसका दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। ऐसा आचरण आज तक संसदीय इतिहास में देखा नहीं गया। ये संसद के इतिहास में काला दिन है, लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा दी गई। शिवराज सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने भाषण में कांग्रेस की जो पोल खोली, उसकी खीज इतनी कि ये…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल गुरुवार को बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में धक्का-मुक्की तक हो गई। इसमें भाजपा सांसद व पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए। उनके माथे पर चोट लगी और वहां से खून निकलने लगा। जिसके चलते उन्हें तत्काल एबुंलेंस से अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि संसद भवन के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा सांसदों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उलझ पड़े। राहुल गांधी ने संसद भवन में प्रवेश करने के चलते एक सांसद को धक्का दे दिया, वे आगे खड़े…

Read More

सिलीगुड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी आ रहे हैं। वे शुक्रवार को सिलीगुड़ी के रानीडांगा स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री शाह गुरुवार शाम तक सिलीगुड़ी पहुंचेंगे। वे सुकना के एक होटल में ठहरेंगे जहां दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट सहित भाजपा के आला नेता उनसे मुलाकात करेंगे। अमित शाह शुक्रवार को रानीडांगा स्थित एसएसबी के 61वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह नई दिल्ली लौट जाएंगे

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा है। उन्होंने यह पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर लिखा। इस पत्र में केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक नेता नहीं, हमारे देश की आत्मा है। इस बयान पर विचार करने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि “हाल ही में संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब के नाम पर की गई…

Read More

नई दिल्ली। संसद परिसर में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चोटिल हो गए। इस मामले में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इस पत्र में खरगे ने आरोप लगाया है कि उन्हें भाजपा सांसदों ने धक्का दिया और ज़मीन पर बैठने के लिए मजबूर किया। इसकी वजह से उनके घुटनों में चोट आई है, जिनका पहले ही ऑपरेशन हो चुका है। खरगे ने कहा कि इसके बाद कांग्रेस के सांसद मेरे लिए एक कुर्सी लेकर आए और मुझे उस पर बैठाया…

Read More