Author: shivam kumar

ब्रिसबेन। भारत के खिलाफ गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। हेजलवुड को वापस मैदान पर बुलाने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ, क्योंकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद उन्हें चोट लगने का संदेह था। हेजलवुड अपनी लय से बाहर दिखे और तीसरे दिन अपनी लाइन और लेंथ को देखते हुए अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और खास तौर पर पहली गेंद के बाद संघर्ष करते दिखे। हेजलवुड ने असामान्य रूप…

Read More

माराकेच, (मोरक्को)। नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन को माराकेच में अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) पुरस्कारों में 2024 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। लुकमैन को पिछले 12 महीनों में इतालवी टीम अटलांटा एफसी और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 27 वर्षीय फॉरवर्ड विक्टर ओसिमेन के 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे नाइजीरियाई खिलाड़ी बन गए। लुकमैन ने मोरक्को के फुल-बैक अचरफ हकीमी, दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स, बोरुसिया डॉर्टमुंड के फॉरवर्ड सेरहौ गुइरासी और ब्राइटन के इवोरियन विंगर साइमन…

Read More

नई दिल्ली। विश्व कप विजेता स्पेन महिला यूरो 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम और पुर्तगाल से खेलेगा, जिसका ड्रॉ सोमवार को लुसाने में निकाला गया। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2023 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड को फ्रांस, नीदरलैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।। 2022 के संस्करण में, इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराया। एला टून और क्लो केली ने थ्री लॉयनेसेस के लिए गोल करके टीम को अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 2025 का संस्करण 2 से 27 जुलाई के बीच स्विट्जरलैंड में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा…

Read More

नई दिल्ली। महज 14 साल की उम्र में, “गोल्डन गर्ल ऑफ पुणे” के नाम से मशहूर अनिका दुबे ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है: उन्होंने एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है, जो फरवरी 2025 में हांगकांग में होने वाली है। यह उपलब्धि उन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनाती है। अनिका का इस मुकाम तक पहुंचना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अपने नाम तीन राष्ट्रीय खिताब के साथ, वह महाराष्ट्र के पुणे की सबसे सफल जूनियर स्क्वैश खिलाड़ी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में मंगलवार को आयोजित “एक वर्ष- परिणाम उत्कर्ष” कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे। ये…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में आज एक देश-एक चुनाव (वन नेशन-वन इलेक्शन) संविधान (129वां संशोधन) विधेयक पेश होगा। भाजपा ने कल अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा के चीफ व्हिप ने कहा है कि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। इस विधेयक को केंद्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पेश करेंगे। बाद में इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति को संदर्भित किया जाएगा। इस विधेयक का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है।

Read More

चंडीगढ़। पंजाब में लगातार हो रहे धमाकों पर हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब पुलिस को चेताया था। इसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अमृतसर में पिछले एक माह में चार धमाके हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार,पिछले दिनों एनआईए ने पंजाब पुलिस के साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। इसमें कहा था कि पंजाब में पुलिस थानों पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही है। खालिस्तानी आतंकी साल 1984 में इस्तेमाल किए गए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमला कर रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पंजाब पुलिस को भी…

Read More

ओटावा। कनाडा की वित्तमंत्री और उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी पद छोड़ने का आह्वान किया। फ्रीलैंड ने यह कदम अपना मंत्रालय बदलने से आहत होकर उठाया। फ्रीलैंड को सोमवार को 2024 की आर्थिक गिरावट को लेकर बयान देना था। एक्स पर साझा किए गए एक पत्र में फ्रीलैंड ने खुलासा किया कि जस्टिन ट्रूडो ने उनका विभाग बदल कर दूसरा कैबिनेट पद देने की पेशकश की। इसके बाद उन्होंने दोनों पदों से इस्तीफा देने का फैसला लिया। कनाडा के न्यूज पोर्टल ‘द ग्लोब एंड मेल’ के अनुसार, क्रिस्टिया…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत की राजधानी मैडिसन में सोमवार सुबह एक 15 वर्षीय छात्रा ने पिस्तौल से गोली चलाकर एक शिक्षक और छात्र की हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह खूनी खेल एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में खेला गया। इस गोलीबारी में छह अन्य घायल हो गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार मैडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने कहा कि हमलावर छात्रा 15 वर्षीय नताली रूपनोव स्कूल के पास खून से लथपथ मिली, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले उसने दम तोड़ दिया। वह इसी स्कूल में पढ़ती थी। उसने…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख जनरल पार्क एन-सु को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप है। जनरल पार्क को गिरफ्तार करने की पुष्टि अभियोजकों ने की है। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र की खबर के अनुसार, अभियोजकों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल पार्क एन-सु को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पार्क को विद्रोह में मुख्य भूमिका निभाने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में अदालत से वारंट होने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में इससे पहले पूर्व रक्षामंत्री किम योंग-ह्यून, डिफेंस काउंटर इंटेलिजेंस…

Read More

कराची। पाकिस्तान में कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे आज ड्रिघ रोड स्टेशन पर पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर के टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ। एआरवाई न्यूज की खबर के अनुसार, सौभाग्य से किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हादसे की वजह से रेल सेवाएं बाधित हो गईं। डाउन ट्रैक पर परिचालन दो घंटे बाद शुरू हो पाया। पहली ट्रेन के रूप में पाकिस्तान एक्सप्रेस रवाना हुई। अप ट्रैक पर यातायात सामान्य होने पर समय लगेगा। काराकोरम एक्सप्रेस और बिजनेस एक्सप्रेस सहित कई…

Read More