गोड्डा। गोड्डा जिले में एक सीओ को बालू माफियाओं ने 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के धमनी के निकट का है। जहां बालू घाट पर छापेमारी को गये अंचलाधिकारी को बालू माफियाओं ने बंधक बना लिया था। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पुलिस पहुंची और सीओ को मुक्त कराया। सीओ की पहचान प्रकाश बेसरा के रूप में हुई है। उन्होंने सुंदरपहाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें छह लोगों को नामजद किया गया है, वहीं 40 अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा और मारपीट का आरोप लगाया गया है।…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) की 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा के पेपर लीक मामले में जेएसएससी की ओर से परीक्षा आयोजन करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने से संबंधित मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड की सिविल रिव्यू पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड को राहत नहीं देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। दरअसल, जेएसएससी के द्वारा सतवत इंफोसोल प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए जारी शो काज को हाइकोर्ट में पूर्व में…
औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन भी जरूरी : राज्यपाल राज्यपाल ने एनआइएमटी की समृद्ध परंपरा और तकनीकी अनुसंधान में उसके योगदान की भी सराहना की रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी (एनआइएमटी) के डिपार्टमेंट ऑफ फाउंड्री एंड फोर्ज और द इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर (इंडिया), झारखंड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। एनआइएमटी के सम्मेलन का विषय एडवांस इन फाउंड्री एंड फॉर्मिंग टेक्नोलॉजी था। सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी प्रगति और सतत विकास में योगदान देना है। राज्यपाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि…
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के तर्ज पर विकसित किया जायेगा। इसके लिए झारखंड सरकार एक एजेंसी बहाल करेगी। यह एजेंसी उपलब्ध संसाधनों के आधार पर स्कूलों की रैंकिंग करेगी। साथ ही यह देखेगी कि स्कूलों को विकसित करने के लिए किन-किन संसाधनों की अभी भी आवश्यकता है। फिर स्कूलों का डेटाबेस तैयार कर उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) ने स्कूलों के इस वैज्ञानिक मूल्यांकन के लिए प्रोफेशनल एजेंसी को बहाल करने के लिए टेंडर निकाला है। एजेंसी में 10 वर्ष के अनुभव वाले एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर को रखा…
रांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला थम नहीं रहा सदर अस्पताल के पास छात्रा के साथ दिनदहाड़े छेड़खानी पुलिस ने आरोपी पर रखा 5000 का इनाम रांची। राजधानी रांची में अभी स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि शहर में एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये जाने लगे हैं। दरअसल सदर अस्पताल के पास एक प्रतिष्ठित कॉलेज की बीकॉम की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामना आया है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस…
लखनऊ। विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचें प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जाेश भरा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि जन सरोकार के मुद्दों पर प्रदर्शन करने से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सकती है। विधानसभा घेरने में कांग्रेस कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगें। मीडिया से बातचीत में अविनाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। क्राइम रेट घटने की जगह पर बढ़ा है। अपराध के अलावा बेरोजगारी भी बढ़ी है।…
कई कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने किया घर पर गिरफ्तार झांसी। बुधवार को लखनऊ विधान सभा का घेराव करने के कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम में रवानगी के पूर्व ही पुलिस ने झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके साथ कई कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। दरअसल आज कांग्रेस का लखनऊ विधानसभा के घेराव करने का बड़ा कार्यक्रम है। इसको सफल बनाने और लखनऊ रवानगी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में बीती देर शाम रणनीति तैयार की जा रही थी। अचानक…
बाराबंकी। अज्ञात बेखौफ चोरों ने बुढ़वल चौराहे से लेकर सुंधियामऊ व बुढ़वल स्टेशन तक सड़कों के किनारे रखी लकड़ी की गुमटियों व होटल का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कई भुक्त भोगियों ने स्थानीय थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने पुलिस की गस्त को धता बताकर बुढ़वल चौराहे पर बुढ़वल गांव निवासी अवधेश कुमार जीत सिंह व अजीत सिंह की गुमटी का ताला तोड़कर 3 हजार रुपए की सिगरेट पान मसाला का सामान उठा ले गए। रामनगर फतेहपुर…
मीरजापुर। भारतीय सेना के वीर जवान चन्द्र प्रकाश पटेल, जो 99 बटालियन सूरजगढ़, जयपुर (राजस्थान) में तैनात थे, ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी। उनके पैतृक गांव नरायनपुर जमुआ, विकास खंड मझवा में मंगलवार को अंतिम सलामी देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोकाकुल माहौल में पूरे क्षेत्र में जब तक सूरज-चांद रहेगा, जमुआ के लाल तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सदन में व्यस्तता के चलते गांव में उपस्थित न हो पाने…
कोलकाता। इस बार पार्क स्ट्रीट में होने वाला क्रिसमस उत्सव खास होने वाला है। 19 से 30 दिसंबर तक चलने वाले क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। आयोजन में मशहूर गायक रेमो फर्नांडिस के गीतों का भी रंग देखने को मिलेगा। यह जानकारी राज्य के पर्यटन, सूचना और संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन ने दी। पार्क स्ट्रीट और एलेन पार्क को क्रिसमस के दौरान रोशनी से सजाया जाएगा। 20 दिसंबर को रेमो फर्नांडिस के गीत इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में एंग्लो-इंडियन व्यंजन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 2011 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर यह…
अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार शाम एक शख्स ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान शख्स ने एक और गोली चलाई जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और आरोपित सामूहिक पिटाई कर डाली। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान आरोपित की हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलीपुरद्वार के समाजपाड़ा इलाके में एक युवक बाइक से आया और कौशिला महतो नाम की महिला के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपित युवक ने बाइक से भागने की कोशिश की।…
