Author: shivam kumar

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार को भी हंगामे के बीच स्थगित हो गया। भाजपा नेता और लोक सभा सदस्य संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद को चलने नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने नहीं दे रहा है। वो जैकेट और मास्क पहनकर आते हैं, जो सम्मानजनक नहीं है। संसद परिसर में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र ठीक से समझ नहीं आता। राहुल गांधी को मास्क पहनकर लोगों की रिकॉर्डिंग करते देखना आश्चर्यजनक था। विपक्ष के नेता का व्यवहार…

Read More

अमर रचनाकार कवि प्रदीप ने 11 दिसंबर 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाम से शायद कवि प्रदीप की पूरी पहचान भले न मालूम पड़ती हो लेकिन हरेक भारतीय ने उनके गीतों को कभी न कभी जरूर सुना और पसंद किया होगा- आओ बच्चो तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की। या फिर 1962 के चीनी आक्रमण के परिप्रेक्ष्य में लिखा और सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया गैर फिल्मी गीत भला किसने नहीं सुना होगा- ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा। देशभक्ति गीतों के लिए मानक बने कवि प्रदीप के लोकप्रिय गीत थे-…

Read More

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, क्योंकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ रहने के कारण इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 से 5.7 डिग्री कम रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम…

Read More

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में नूरी मस्जिद के अवैध निर्माण को मंगलवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। जिला प्रशासन ने नोटिस के बाद यह कार्रवाई की। इसके मद्देनजर मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विजय ​शंकर मिश्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नूरी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की मदद से हटा दिया गया है। मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में पांच सीओ, 10 थाना प्रभारी, निरीक्षक, 200 सिपाही, एक कंपनी पीएसी और एक प्लाटून…

Read More

मनीला। फिलीपींस के कनलाओन ज्वालामुखी फटने से नेग्रोस द्वीप समूह के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों ने कनलाओन ज्वालामुखी के छह किलोमीटर दायरे में रह रहे लगभग 54 हजार लोगों को फौरन अन्यत्र चले जाने को कहा है। सोमवार अपराह्न 3:03 बजे इस ज्वालामुखी के शिखर पर शक्तिशाली विस्फोट होने से यह नौबत आई। पलक झपकते ही राख का गुबार 3,000 मीटर ऊपर उठ गया। यह राख का गुबार पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा पर फैल गया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि खतरा अभी टला नहीं…

Read More

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन पार्ट-2’ का शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। तमिल वर्जन के टीजर को रिलीज होने के कुछ घंटे में ही पांच मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। इस फिल्म में चियान विक्रम के साथ एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजरमूडू, दुशारा विजयन सहित अन्य स्टार्स ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म का टीज़र शानदार दिख रहा है, जिसमें चियान विक्रम एकदम देसी अंदाज में काफी सशक्त भूमिका में दिख रहे हैं। टीजर में सबसे खास बात यह है कि कहानी बहुत नेचुरल दिख रही है। एक्शन भरपूर टीजर में दर्शकों को…

Read More

– कहा, राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय पिछले 6 वर्षों में अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहा मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कार्यकाल के अंतिम दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अपने सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने केंद्रीय बैंक का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले छह साल में राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहा। केंद्र सरकार ने गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह संजय मल्होत्रा को अगला गवर्नर नियुक्त किया है। मल्‍होत्रा 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे। शक्तिकांत दास…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन…

Read More

रामलाल समेत संघ, विहिप व भाजपा के नेता भी प्रदर्शन में होंगे शामिल लखनऊ। बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या,लूट,आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से आज लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी मैदान में विरोध प्रदर्शन होगा। छत्रपति शिवाजी मैदान में सभा के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली जायेगी। रैली में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

Read More

कोलकाता। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रमुख नेता थे। उनके सुधार और उपलब्धियों ने उन्हें व्यापक सराहना दिलाई। ममता बनर्जी ने मंगलवार‌ को ट्वीट कर उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। एस. एम. कृष्णा का मंगलवार सुबह बेंगलुरु में उनके निवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय नेता लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जन्म एक मई 1932 को कर्नाटक…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने अपने सदस्यता अभियान के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी है। अब नए एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम तक दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‌यह निर्णय लिया गया है। बैठक में पश्चिम बंगाल के भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के 14…

Read More