गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निराकरण तत्परता और शीघ्रता से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन…
Author: shivam kumar
रामलाल समेत संघ, विहिप व भाजपा के नेता भी प्रदर्शन में होंगे शामिल लखनऊ। बांग्लादेश में हिन्दुओं तथा अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या,लूट,आगजनी तथा महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से आज लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी मैदान में विरोध प्रदर्शन होगा। छत्रपति शिवाजी मैदान में सभा के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से हजरतगंज चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली जायेगी। रैली में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…
कोलकाता। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृष्णा न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रमुख नेता थे। उनके सुधार और उपलब्धियों ने उन्हें व्यापक सराहना दिलाई। ममता बनर्जी ने मंगलवार को ट्वीट कर उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। एस. एम. कृष्णा का मंगलवार सुबह बेंगलुरु में उनके निवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय नेता लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जन्म एक मई 1932 को कर्नाटक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने अपने सदस्यता अभियान के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ा दी है। अब नए एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम तक दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में पश्चिम बंगाल के भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के 14…
नई दिल्ली। भारत एएफसी एशियन कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर फाइनल राउंड के ग्रुप सी में हांगकांग, सिंगापुर और बांग्लादेश के साथ है। सोमवार को कुआलालंपुर के एएफसी हाउस में आयोजित ड्रॉ में 24 टीमों को चार-चार के छह समूहों में विभाजित किया गया। केवल छह ग्रुप विजेता ही क्वालीफ़ाई करेंगे और उन 18 टीमों में शामिल होंगे जिन्होंने क्वालीफ़ाइंग के दूसरे दौर के बाद पहले ही एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 के लिए अपना टिकट बुक कर लिया है। क्वालीफ़ायर फ़ाइनल राउंड 25 मार्च, 2025 और 31 मार्च, 2026 के बीच होम-एंड-अवे प्रारूप में छह मैच दिनों में…
बीजिंग। चीनी बास्केटबॉल एसोसिएशन (सीबीए) ने सोमवार को यहां 2024 चीनी बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की। इस वर्ष हॉल ऑफ फेम में शामिल किये गए खिलाड़ियों में पुरुष एथलीट ली हंटिंग और गोंग शियाओबिन हैं। उत्कृष्ट महिला एथलीटों में यांग जी और मियाओ लिजी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट कोच और रिफेरी के रूप में क्रमशः मा किंगशेंग और गुओ युपेई को शामिल किया गया है। इनके अलावा चीनी बास्केटबॉल के एम्बेसडर के रूप में पहचाने जाने वाले ली झेनझोंग, वू चेंगझांग और हुआंग ली को शामिल किया गया है। आज तक, हॉल ऑफ…
नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट के अनुबंध को 12 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जिससे वह 2025 के अंत तक इस पद पर बने रहेंगे। यह निर्णय ट्रॉट के अब तक के ढाई साल के सफल कार्यकाल के बाद लिया गया है, जिसमें अफगानिस्तान ने बड़ी प्रगति की है। वर्ष 2024 विशेष रूप से अफगानिस्तान के लिए बहुत यादगार रहा है क्योंकि वे अपने इतिहास में पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुँचने में सफल रहे। उन्होंने हाल ही में शारजाह में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराकर वनडे प्रारूप में…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह असाधारण नेता थे। उनका सभी क्षेत्रों के लोग सम्मान करते थे। कृष्णा का आज तड़के बेंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता कृष्णा बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”श्री एसएम कृष्णा जी एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा सभी क्षेत्रों के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया।कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल खासकर बुनियादी ढांचे…
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेशमंत्री एसएम कृष्णा का आज तड़के निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की आयु में यहां अपने घर पर आखिरी सांस ली।। वह लंबे समय से बीमार थे। केंद्र सरकार ने पिछले साल उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया था। वो इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े थे। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भाजपा और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने शोक जताया है।एसएम कृष्णा ने 1999 से 2004 तक कर्नाटक की बागडोर संभाली। वो मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री भी रहे। मार्च…
– मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया मुंबई। कुला बेस्ट बस हादसे में मंगलवार को सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस घटना में 49 घायलों को कुर्ला में बीएमसी के भाभा अस्पताल और सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुंबई नगर निगम और बेस्ट उपक्रम के माध्यम से इलाज करने का भी…
काठमांडू। अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने नेपाल और चीन के बीच हाल ही में हुए बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन समझौते के दस्तावेज को सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। दो दिनों के नेपाल दौरे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के प्रभारी मंत्री डोनाल्ड लू ने सोमवार शाम काठमांडू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह अमेरिका-नेपाल के बीच हुए एमसीसी समझौते का हर दस्तावेज और निवेश की सारी बातें पारदर्शी ढंग से सार्वजनिक की गई, उसी तरह चीन के साथ हुए समझौते को भी सार्वजनिक किया जाना…
