रांची। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह बेंगलुरु स्थित घर पर अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को पोस्ट में लिखा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा के निधन की दु:खद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा में सर्वसम्मति से मंगलवार को रविंद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने परप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही बधाई और शुभकामनाएं दीं।
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण द्वारा अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद सनी ढिल्लों को छह साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। आरोप 2021 अबू धाबी टी10 क्रिकेट लीग और उस टूर्नामेंट में मैचों को भ्रष्ट करने के प्रयासों से संबंधित हैं, जिन्हें टूर्नामेंट के लिए ईसीबी के कोड के प्रयोजनों के लिए आईसीसी, नामित भ्रष्टाचार…
नई दिल्ली। भाजपा और विपक्ष द्वारा एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाने और शोरशराबे के कारण मंगलवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर उन पर आरोप दोहराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता जॉर्ज सोरोस द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता वाली संस्था में सदस्य हैं। विपक्ष को ये साफ करना चाहिए कि जो लोग देश की सुरक्षा, संप्रभुता के लिए खतरा हैं, उन लोगों से उनका क्या रिश्ता है। देश जानना चाहता है। उन्होंने कहा…
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार को भी हंगामे के बीच स्थगित हो गया। भाजपा नेता और लोक सभा सदस्य संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद को चलने नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने नहीं दे रहा है। वो जैकेट और मास्क पहनकर आते हैं, जो सम्मानजनक नहीं है। संसद परिसर में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष को लोकतंत्र ठीक से समझ नहीं आता। राहुल गांधी को मास्क पहनकर लोगों की रिकॉर्डिंग करते देखना आश्चर्यजनक था। विपक्ष के नेता का व्यवहार…
अमर रचनाकार कवि प्रदीप ने 11 दिसंबर 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाम से शायद कवि प्रदीप की पूरी पहचान भले न मालूम पड़ती हो लेकिन हरेक भारतीय ने उनके गीतों को कभी न कभी जरूर सुना और पसंद किया होगा- आओ बच्चो तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की। या फिर 1962 के चीनी आक्रमण के परिप्रेक्ष्य में लिखा और सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया गैर फिल्मी गीत भला किसने नहीं सुना होगा- ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा। देशभक्ति गीतों के लिए मानक बने कवि प्रदीप के लोकप्रिय गीत थे-…
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, क्योंकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ रहने के कारण इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 से 5.7 डिग्री कम रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम…
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में नूरी मस्जिद के अवैध निर्माण को मंगलवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। जिला प्रशासन ने नोटिस के बाद यह कार्रवाई की। इसके मद्देनजर मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नूरी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की मदद से हटा दिया गया है। मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में पांच सीओ, 10 थाना प्रभारी, निरीक्षक, 200 सिपाही, एक कंपनी पीएसी और एक प्लाटून…
मनीला। फिलीपींस के कनलाओन ज्वालामुखी फटने से नेग्रोस द्वीप समूह के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों ने कनलाओन ज्वालामुखी के छह किलोमीटर दायरे में रह रहे लगभग 54 हजार लोगों को फौरन अन्यत्र चले जाने को कहा है। सोमवार अपराह्न 3:03 बजे इस ज्वालामुखी के शिखर पर शक्तिशाली विस्फोट होने से यह नौबत आई। पलक झपकते ही राख का गुबार 3,000 मीटर ऊपर उठ गया। यह राख का गुबार पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा पर फैल गया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के प्रमुख टेरेसिटो बैकोलकोल ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि खतरा अभी टला नहीं…
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन पार्ट-2’ का शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। तमिल वर्जन के टीजर को रिलीज होने के कुछ घंटे में ही पांच मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। इस फिल्म में चियान विक्रम के साथ एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजरमूडू, दुशारा विजयन सहित अन्य स्टार्स ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म का टीज़र शानदार दिख रहा है, जिसमें चियान विक्रम एकदम देसी अंदाज में काफी सशक्त भूमिका में दिख रहे हैं। टीजर में सबसे खास बात यह है कि कहानी बहुत नेचुरल दिख रही है। एक्शन भरपूर टीजर में दर्शकों को…
– कहा, राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय पिछले 6 वर्षों में अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहा मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कार्यकाल के अंतिम दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अपने सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने केंद्रीय बैंक का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले छह साल में राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहा। केंद्र सरकार ने गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह संजय मल्होत्रा को अगला गवर्नर नियुक्त किया है। मल्होत्रा 11 दिसंबर को पदभार संभालेंगे। शक्तिकांत दास…
