Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के ऊपर या इसके आस पास कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,080 रुपये से लेकर 75,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,750 रुपये से लेकर 69,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में आज तेजी…

Read More

-तीन दिनों में कुल 900 लोगों की समस्याएं सुनी सीएम योगी ने, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार तीसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से करें। जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। लगातार तीन दिन हुए जनता दर्शन के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर 900 लोगों की समस्याएं सुनीं।…

Read More

कानपुर। अरौल थाना क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ राजमार्ग पर शनिवार देर रात दो ट्रकों की आपस में टकराने से अचानक भीषण आग लग गई। आग से दोनों ट्रकों में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और अग्निशमन दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाने के बाद वाहनों का आवागमन को शुरू कराया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अरौल थाना क्षेत्र में कानपुर अलीगढ़ राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने—सामने शनिवार में टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान दोनों ट्रकों में…

Read More

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात पांच घंटे अभियान चलाकर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त हैं, जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर वारंटियों, एनबीडब्ल्यू व एसआर केसों में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध पुलिस ने शनिवार की रात को 12 बजे से रविवार की सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। इसके अन्तर्गत जनपदीय पुलिस ने 41 एनबीडब्ल्यू, एक एसआर वारंटी वाँछित सहित कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें थाना उत्तर से चार, थाना दक्षिण ने दो, थाना रामगढ़ ने दो, थाना रसूलपुर ने…

Read More

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिला अन्तर्गत फरक्का में रविवार सुबह मालगाड़ी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। फरक्का थाना क्षेत्र के खोदाबंदपुर इलाके में चलती हुई मालगाड़ी की कुछ बोगी इंजन से अलग हो गई। हालांकि, कोई भी बोगी पटरी से नहीं उतरी, जिससे बड़ी दुर्घटनाएं टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी धुलियान से फरक्का की ओर जा रही थी। इस दौरान कुछ बोगियां अचानक अलग हो गई। अलग हुई बोगियों को पीछे छोड़ते हुए इंजन समेत कुछ बोगियां थोड़ा आगे बढ़ गई लेकिन कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना…

Read More

कोलकाता। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अधीर रंजन चौधरी को हटाकर शुभंकर सरकार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार रात कांग्रेस ने इसकी घोषणा की। इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से प्रदेश कांग्रेस कमेटियों में बदलाव लगभग तय था। अधीर रंजन चौधरी, जो पिछले लोकसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद से हारे थे, पहले ही संकेत दे चुके थे कि वे केवल “अस्थायी अध्यक्ष” के रूप में काम कर रहे हैं। उनके हारने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि…

Read More

अररिया। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना और ओपी में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया।जहां पुलिस अधिकारियों के साथ साथ जवानों ने स्वैच्छिक श्रमदान कर समाज में साफ सफाई को लेकर संदेश दिया। एएसपी रामपुकार सिंह के साथ नगर थानाध्यक्ष मनीष रजक,महिला थानाध्यक्ष आदि ने भी थाना परिसर में सफाई की।वहीं फारबिसगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर लोगों से अपने घरों के साथ गली मुहल्ले और शहर को साफ रखने की अपील की। उल्लेखनीय हो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती…

Read More

रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस ने तीन कमेटियों का गठन किया है। इसमें प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणा पत्र समिति शामिल है। इसमें चौंकानेवाली बात यह है कि जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। सुबोधकांत सहाय को प्रदेश प्रचार समिति, बंधु तिर्की को घोषणा पत्र समिति और केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। छह नेता तीनों कमेटियों में किये गये शामिल तीनों समितियों में राज्य के कई कांग्रेस नेताओं को जगह नहीं मिल पायी है, जबकि…

Read More

रामगढ़। रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट के द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर चेकिंग के दौरान 963 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। उन सभी यात्रियों को कुल 3.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात तक चले टिकट चेकिंग अभियान को धनबाद- कोडरमा खंड में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चलाया गया। चन्द्रपुरा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गई। इस जांच अभियान में कुल 963 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट…

Read More

रांची। इस बार JSSC-CGL की परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। JSSC-CGL की परीक्षा में पहली बार पश्नपत्र के बाक्स को कोड वाले ताले से बंद किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पश्नपत्र लीक ना हो। पहली पाली में पश्नपत्र बाक्स परीक्षा केंद्र पहुंचे उसके बाद ही सिक्योरिटी कोड उपलब्ध कराया गया। वहीं दूसरी और तीसरी पाली के पश्नपत्र को सीलबंद बक्से में रखा गया था। उसकी चाबी को लिफाफा में डालकर परीक्षा केंद्रों में भेजा गया, जिसे परीक्षा शुरू…

Read More

रांची। JSSC-CGL परीक्षा को सफल बनाने के लिए जहां शनिवार को पूरे राज्य में साढ़े 5 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद रही, वहीं लातेहार और चाईबासा में गलत प्रश्न पत्र मिलने से परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को पहली पाली में दूसरी पाली का प्रश्न बांट दिया गया। यह गड़बड़ तब हुई, जब परीक्षार्थी ओएमआर शीट में पेपर भर चुके थे। गलत प्रश्न पत्र मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गलत प्रश्न पत्र बंटने के कारण परीक्षार्थियों को 10 से…

Read More