रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 52 पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रदस्थापन किया है। अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ परवीन केरकेट्टा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम चाइबासा के पद पद स्थापित किया गया। अंचल अधिकारी सोनाराय ठाढ़ी देवघर पुष्पक रजक को सेवा राजस्व भूमि सुधार से वापस लेते हुए उन्हें भू संपदा पदाधिकारी आरआरडीए रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उपनिर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां गौतम प्रसाद साहू को अगले आदेश तक उपनगर आयुक्त रांची नगर निगम के पद पर स्थापित किया गया। उपसचिव वाणिज्कर विभाग राहुल जी आनंद जी को स्थानांतरित करते हुए अपर…
Author: shivam kumar
रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद किये जाने के आदेश पर रोक लगाने का आग्रह करने वाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट में जस्टिस आनंद सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी। खंडपीठ ने राज्य सरकार से जानना चाहा है कि परीक्षा के कारण छह घंटे झारखंड में इंटरनेट सेवा क्यों बंद की गयी, इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, व्यावसायिक सेवा, बैंकिंग सेवा, परिवहन सेवा आदि प्रभावित हुई हैं। इंटरनेट सेवा लोगों की मौलिक जरूरत में…
रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर देवघर आशीष अग्रवाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजातीय विकास अभिकरण सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी अनिकेत सचान को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद पीयूष सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनबाद के पद…
रांची। रांची के खेलगांव में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दें कि रांची में 27 जुलाई से 8 अगस्त तक जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं) के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। सभी चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 23 से 25 सितंबर की सुबह आठ बजे रांची सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। 23 को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहिबगंज,…
कहा- आखिरी जोहार जिंदगी और कलम के योद्धा रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश को रांची के प्रेस क्लब में शनिवार को श्रद्धांजलि दी। कहा आखिरी जोहार- जिंदगी और कलम के योद्धा। बता दें कि रविप्रकाश के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए प्रेस क्लब में लाया गया था। सीएम हेमंत यहीं दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनके साथ सांसद महुआ माझी और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह आदि भी मौजूद थीं। सीएम ने कहा कि रवि प्रकाश जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता करते…
गिरिडीह। जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड युवा मोर्चा के सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधते-साधते बिहार के लोगों पर ही हमलावर हो गये। उन्होंने कहा कि बिहारियों और बाहरियों को झारखंड से खदेड़ देंगे, झारखंड को झारखंड के लोग ही चलायेंगे। झारखंड को बिहारियों का चारागाह नहीं बनने देंगे, बिहारियों और बाहरियों को बोरा में पैक करके वही पार्सल कर देंगे जहां से वो आये थे। जेएमएम विधायक ने अपने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव इस दिशा को तय करेगा कि 5 वर्षों तक जिस हेमंत सोरेन को आपने बागडोर दी, 5 वर्ष…
काठमांडू। करीब डेढ़ वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद माओवादी सुप्रीमो पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड इन दिनों वामपंथी दलों को एकजुट करने के अभियान में सक्रिय हैं । विगत सात सालों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में रहने के कारण पार्टी संगठन काफी कमजोर होने की बात कहते हुए प्रचण्ड इन दिनों छोटे छोटे वामपंथी दलों को अपनी पार्टी में मिलाकर राजनीतिक शक्ति बढ़ाने में लगे हुए हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद प्रचण्ड का पहला लक्ष्य उन सभी छोटे कम्युनिस्ट दलों को अपनी पार्टी में विलय कराने का है, जो कभी माओवादी का हिस्सा हुआ…
-अगले महीने जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र -भाजपा प्रत्याशियों पर रायशुमारी अंतिम चरण में है इस बार कुर्मी समाज को भी दिया जायेगा प्रतिनिधित्व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना लायेंगे युवाओं को रोजगार के साधन मुहैया कराये जायेंगे सत्ता परिवर्तन के लिए हमसे ज्यादा यहां की जनता आगे है आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए हमसे ज्यादा यहां की जनता आगे है। भाजपा प्रत्याशियों पर रायशुमारी अंतिम चरण में है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जायेगी। इस बार के चुनाव में कुर्मी समाज को भी उचित…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भी लगातार बढ़त का रुख बना रहा। सोमवार से शुक्रवार के बीच के कारोबार में मंगलवार को छोड़ कर हर दिन मजबूती का नया रिकॉर्ड बनता रहा। मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाया। इसी सप्ताह के दौरान सेंसेक्स पहली बार 84 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। इसी तरह निफ्टी भी पहली बार 25,800 अंक के ऊपर पहुंच गया। बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला आने के बाद मार्केट सेंटीमेंट्स…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 75 हजार के स्तर को पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,270 रुपये से लेकर 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,010 रुपये से लेकर 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में आज तेजी आई है,…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का शनिवार को जायजा लिया। उन्होंने जेपी गंगा पथ के कंगन घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रूककर गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अशोक राजपथ को जेपी गंगा पथ से मिलानेवाले कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुंच पथ की भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और तेजी से निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गंगा नदी…