Author: shivam kumar

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Read More

रांची। झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह रांची सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, कई इलाकों में बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। विभाग ने गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना जतायी है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी अधिकतर समय बादल छाये हुए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे इ-टिकट के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई की है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने पुंदाग ओपी पुलिस की सहायता से पुंदाग रोड के छोटी मस्जिद के समीप वसीर कॉम्प्लेक्स स्थित अरिशा कंप्यूटर सेवा नामक किराये की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान की जांच करने पर 15 पास किये गये इ-टिकट बरामद किये गये, जो दो पर्सनल यूजर आइडी से बनाये गये थे। इन टिकटों की कुल कीमत 43 हजार 822 थी। पूछताछ में आरोपित ने…

Read More

धनबाद। टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थापित सैट रिजर्व पुलिस के हवलदार की रायफल साफ करने के दौरान सोमवार को गलती से गोली चल जाने से मौत हो गई है। घटना के बाद उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत जवान का नाम नंदकिशोर सिंह है, वह पलामू जिला के लेस्लीगंज का रहने वाला था। वहीं घटना की सूचना पर सिटी एसपी अजित कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया…

Read More

हजारीबाग। जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के लोयसुकुवार के पुरनी पेटो गांव में ट्रेक्टर की चपेट में आने से आयुष कुमार (16)की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आयुष के घर पर उसकी चचेरी बहन की शादी मंगलवार को थी। इसलिए वह सामान लेने सोमवार को दुकान जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदा ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद टंडवा हजारीबाग मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बालू…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के छतौनी थाना के समीप सरकारी बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते चार वाहनों के बीच टक्कर हो गई।दुर्घटना में एक वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एक बस के पीछे कार चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने कार को भी टक्कर मारकर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप भी कार से भिड़ गई। घटना के बाद पिकअप चालक…

Read More

रांची। संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ से संबंधित जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से हाइकोर्ट की खंडपीठ को बताया गया कि हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी लंबित है, सुप्रीम कोर्ट में अभी इसपर सुनवाई अभी चल रही है। इस पर खंडपीठ ने सुनवाई की अगली तिथि 4 फरवरी 2025 निर्धारित की। पूर्व की सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया था संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई हैं या नहीं इसे लेकर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पलामू, विपिन कुमार दुबे को निंदन का दंड दिया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। उनके उपर अपने कार्यकाल के दौरान चार आरोप लगे थे। झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट हटाने के क्रम में सुनवाई किये बिना आदेश पारित करने का आरोप है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के लिए अधिनियम का पूरा पालन नहीं किया गया है, विरोध करने पर एक व्यक्ति पर केस भी किया गया बाद में वापस भी लिया गया। इसके अलावा भी कर्तव्य का पालन नहीं करने, उच्चाधिकारियों साथ…

Read More

रांची। बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अपराधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सजायफ्ता गणेश मंडल, संतोष मंडल और अंकुश कुमार मंडल की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील पर सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में तीनों अभियुक्तों की ओर से जमानत के लिए दायर हस्तक्षेप याचिका (आइए) को कोर्ट ने सुना। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने इन तीनों सजायफ्ता की सजा को निलंबित रखते हुए उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है। जमानत की शर्त के तहत उन्हें प्रति माह संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इनका जमानतदार उसी गांव का होगा जिसकी…

Read More

रांची। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन हम जनता के हक, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। महतो हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के परिणाम की समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे। बैठक में पार्टी की संसदीय बोर्ड के सदस्य और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि जनहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे लेकिन जहां भी जनविरोधी निर्णय आएंगे वहां हम धारदार विपक्ष की…

Read More

रांची। बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ, इरफान अंसारी की डॉक्टरी डिग्री पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा की बैठक में शामिल होने आये भानु प्रताप शाही ने राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को लेकर बड़ी बात कही है। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि डॉ इरफान अंसारी के सर्टिफिकेट पर शुरू से ही प्रश्न चिह्न था। इरफान अंसारी अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाते हैं और बताते हैं उन्होंने रशिया से एमबीबीएस किया है। कई बार हम लोगों के मन में शंका उत्पन्न होती है कि वह…

Read More