रांची। राज्य सरकार ने 18 झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की सेवा प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को दी है। इनमें मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, नितेश कुमार गौतम, कांचन मुखर्जी, ललित नारायण तिवारी, कलिंद्र साहू, शिवबालक प्रसाद, लक्ष्मण यादव, रवि नंदन उरांव, श्रवण कुमार भगत, विजय उरांव, विजय रंजन तिर्की, सुनील कुमार मुरमू, विजय राम, प्रधान हांसदा, देवलाल करमाली, नेमन कुजूर सोमनाथ उरांव शामिल हैं।
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के ताजा हमलों में कम से कम आठ सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। सेना की मीडिया शाखा और पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। इन हमलों के दौरान सुरक्षाकर्मियों की गोलाबारी में अनेक आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, दक्षिणी वजीरिस्तान के लाधा इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एक चौकी को निशाना बनाया। सेना की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने इसकी पुष्टि की। यहां हुई भीषण गोलीबारी में छह सुरक्षाकर्मी और पांच आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा है कि…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। सुबह साढ़े 10 बजे वह इसकी शुरुआत मेंढर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। सबसे आखिर में वह अखनूर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण में बताया गया है कि शाह आज सुबह 10ः30 बजे मेंढर के आर्मी ग्राउंड में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।…
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास का शनिवार सुबह यहां भयानक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर चोटों के कारण अभिनेता को बांद्रा के हेली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वक्त उनका आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां…
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। प्रतीक्षारत बाल किशोर महतो को अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग को दी गयी। ट्रेनी उपसमाहर्ता पूर्वी सिंहभूम राजेश कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी गढ़वा सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। उपसमाहर्ता लातेहार बाल किशननाथ शाहदेव को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी धनबाद सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। त्रिभुवन कुमार को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी पाकुड़ सदर के पद पर पदस्थापित किया गया। जयंत कुमार तिवारी को अगले आदेश तक कार्यपालक दंडाधिकारी राजमहल के…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष भी भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। इस वर्ष 55 फीट ऊंचे कैलाश पर्वत पर विराजे 20 फीट के भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा खास आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही पंडाल के नीचे नंदी महाराज शिवलिंग के सामने विराजमान होंगे। समिति के अध्यक्ष विकास दास ने शनिवार को कहा कि पंडाल की चारों ओर भगवान शिव और माता पार्वती की कलाकृतियां होंगी। रात में लेजर लाइट की रोशनी से पूरा परिसर जगमग…
लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मोटर वाहन दुर्घटना एवं बीमा क्लेम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा परिसर स्थित सभागार में किया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा आर के मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा आर के मिश्रा ने कहा कि मोटर दुर्घटना में पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाना हम सभी का कर्तव्य है। यह परोपकार का काम है। इस कार्य में गतिशील रहे।…
रांची। खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लकीमनी कच्छप के रूप में हुई है। वह रांची के हेहल बांसटोली का रहनेवाला था। लकीमनी रांची के गोस्सनर कॉलेज में पढ़ता था। वह 12वीं का छात्र था। लकीमनी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि लकीमनी गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। इसी क्रम में वह नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे…
अपनी नाकामी छिपाने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद करने का तुगलकी फरमान जारी किया है आजसू पार्टी का तमाड़ विधानसभा स्तरीय पंचायत एवं ग्राम प्रभारी सम्मेलन संपन्न आजसू पार्टी का बड़कागांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह आज तमाड़। सरकार का कर्तव्य अपनी नीतियों और फैसलों से जनता के जीवन को सहज बनाना होता है लेकिन वर्तमान सरकार ने अपने फैसलों से जनता के जीवन में परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में विफल सरकार ने बिना सोचे समझे सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने के लिए इंटरनेट बंद करने का तुगलकी फरमान…
अमित शाह के घुसपैठियों को उल्टा लटकाने वाले बयान पर सुप्रियो बोले- बीजेपी के एक-एक प्रत्याशी को उल्टा लटका कर सीधा कर देगी जनता रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र यात्रा का शुभारंभ किया है। इस यात्रा की मंजिल क्या है, उन्हें भी नहीं पता। मंच से अमित शाह हेमंत बाबू, हेमंत बाबू कर रहे थे, आखिर यह कैसा डर है। झारखंंड पर लगाये हैं गिद्ध दृष्टि सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह को मैं सच बता देना चाहता हूं कि झारखंड की जनता आपकी पार्टी को…
कतरास। कतरास थाना क्षेत्र से लगभग सात साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की दोपहर का है। एक ही बाइक पर दो अपहरणकर्ता सवार थे। अपहरणकर्ता बच्ची को बाइक पर बैठाकर सिजुआ की ओर भागे। बच्ची के द्वारा घर का पता बताने पर अपहरणकर्ताओं ने उसे सिजुआ मोड़ के पास उतारकर भाग निकले। सड़क पर मासूम बच्ची को देख वहां के लोगों ने पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम और घर का पता लोगों को बता दिया। इसके बाद लोगों ने बच्ची को उसके परिजनों के पास भेजवाया। बताया…