Author: shivam kumar

पूर्वी चम्पारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी में एक मौत की घटना की गुत्थी पुलिस सुलझाने में ही जुटी ही थी कि शनिवार की सुबह मधुबन थाना के बाकी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट और गोलीबारी में एक की जान चली गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। बताया…

Read More

अररिया। भारत सरकार की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में शनिवार को फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से श्मसान घाट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद के मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी वंदना कुमारी, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह,सूरज कुमार सोनू समेत कई पार्षद और नगर परिषद…

Read More

नवादा।नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह के पहल पर नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के कृष्ण नगर महादलित टोले के 34 पीड़ित महादलित को जिला प्रशासन ने मुआवजे राशि मुहैया कर दी है ।शनिवार को पूर्व सांसद चंदन सिंह ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के मुख्य सचिव से मिलकर नवादा संसदीय क्षेत्र के मुफस्सिल थाने के कृष्ण नगर गांव में बदमाशों द्वारा जलाए गए 34 झोपड़ियां के पीड़ित महा दलित को मुआवजा राशि देने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद राशि मुहैया करा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक लाख पाँच हजार की…

Read More

अररिया। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से शनिवार को स्थानीय प्लस टू ली एकेडमी खेल के मैदान से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे नगर के मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड व्यस्क संसाधन वीणा देवी एवं जिला आयुक्त स्काउट व्यस्क संसाधन श्री कुमार ठाकुर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर नगर पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लोगों को शांति और सद्भाव के काम करने के लिए प्रेरित करना, इसके लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा और…

Read More

विशेष गांव-गिरांव को जोड़ पायी भाजपा, तो पार लगा सकती है अपनी चुनावी नाव नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राहुल सिंह। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां पूरे उफान पर हैं। 2019 में सत्ता खो चुकी भाजपा इसे दोबारा हासिल करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा रही है, तो दूसरी तरफ उसकी रफ्तार रोकने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन और खासकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूरा जोर लगाये हुए हैं। इस राजनीतिक झकझूमर में फिलहाल भाजपा ने अपना सब कुछ झोंक दिया है, पिछले साढ़े तीन महीने से उसने अपना पूरा…

Read More

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सबसे लंबे प्रारूप में खराब फॉर्म जारी रहा और वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने 6 और 17 रन का खराब स्कोर बनाया। पहली पारी में उन्होंने हसन महमूद की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को खेला, जबकि दूसरी पारी में वे गलत एलबीडब्ल्यू आउट के फैसले का शिकार हो गए। उन्होंने रिव्यू नहीं लिया, हालांकि रिप्ले में साफ दिख रहा था, गेंद बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगी। विराट…

Read More

नई दिल्ली। शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारतीय पुरुष टीम का जीत का सिलसिला शुक्रवार को हंगरी के बुडापेस्ट में एसवाईएमए स्पोर्ट्स एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में ओपन सेक्शन के नौवें दौर में गत चैंपियन उज्बेकिस्तान से 2-2 से ड्रा होने के बाद समाप्त हो गया। डी. गुकेश, आर. प्रज्ञानानंद, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती ने अपने-अपने मैच ड्रॉ कराए, जिससे भारत अंक तालिका में शीर्ष पर बना रहा। जहां विश्व में पांचवें नंबर के गुकेश ने कड़ा मुकाबला खेला और विश्व में छठे नंबर के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को तीन बार ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया, वहीं विदित और जाखोंगिर वाखिदोव ने…

Read More

चेन्नई। भारत ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक 3 विकेट पर 205 रन बना लिये हैं। भारत की कुल बढ़त 432 रनों की हो गई है। शुभमन गिल 86 और पंत 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने 638 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया अर्धशतक भारतीय टीम ने आज सुबह अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरु किया। कल के अविजित बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने संभलकर खेलना शुरु किया। दोनों बल्लेबाजों ने…

Read More

कोलकाता। एफसी गोवा और मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार आज शाम कोलकाता स्थित किशोर भारती क्रीड़ांगन में भिड़ेंगे। एफसी गोवा ने कोलकाता की टीमों के खिलाफ अपने पिछले पांच मुकाबलों में से चार जीते है, लेकिन गौर्स को इस साल की शुरुआत में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ एकमात्र हार मिली थी। गौर्स ने कोलकाता में अवे मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ अपने पिछले दो मैच जीते हैं। वहीं, आईएसएल में पदार्पण करने वाली मोहम्मडन एससी ने अपने पहले मैच में जुझारूपन…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई। साल 2022 के सबसे खराब आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। इस चुनाव में लगभग एक करोड़ 70 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए समूचे देश में 13,400 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आर्थिक मंदी के दौरान श्रीलंका की सरकार को जनता के गुस्सा सामना करना पड़ा था। राष्‍ट्रपति चुनाव 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा और वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच…

Read More

बेरूत। इजराइल के हवाई हमले में इब्राहिम अकील के मारे जाने से ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह हिल गया है। अब उसके सरगना हसन नसरल्लाह को साम्राज्य की चूलें हिलती नजर आ रही हैं। गाजा में हमास से मोर्चा ले रहा इजराइल अब तक हिजबुल्लाह की प्रथम पंक्ति के चार प्रमुख नीति-निर्धारक कमांडरों को ढेर कर चुका है। अब उसके निशाने पर हसन नसरल्लाह और अली कार्की है। कार्की दक्षिण लेबनान का क्षेत्रीय प्रमुख है। बम गिरे और ध्वस्त हो गई ‘आतंक की इमारत’ द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार इजराइल ने कहा है कि शुक्रवार के बेरूत में…

Read More