Author: shivam kumar

सहरसा। 15 दिसंबर को अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा पटेल मैदान में विशाल प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।इसके लिए पूरे बिहार में हांको रथ हम पान हैं को लेकर पान समाज के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उक्त बातें पान समाज के नेता पवन शर्मा एवं रेशमा शर्मा ने शुक्रवार को झपरा टोला स्थित उनके आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारा समाज पिछले पायदान पर है इसलिए इस समाज के आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक सुविधा एवं आरक्षण देकर इसका उत्थान जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम पान समाज के…

Read More

नवादा। मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के नवादा इकाई कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक लाइन पार मिर्जापुर स्थित निराला सदन में शुक्रवार को हुई,जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अकेला ने की । 18-19 जनवरी 2025 को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्षद सम्मेलन में नवादा की भागीदारी पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय पटल पर नवादा पीयूसीएल की भूमिका अबतक संतोषजनक रहा है लेकिन हाल के दिनों में सांगठनिक गतिविधियाँ काफी सुस्त रही है । दिल्ली सम्मेलन के बाद निश्चय ही संगठन की सक्रियता बढ़ेगी । गत बैठक की संपुष्टि के तहत वक्ताओं ने चिंता जाहिर की…

Read More

रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को विधायक कुमार जयमंगल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

33 आदिवासी समुदाय लेंगे भाग, 14 से होगा आयोजन रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 14 और 15 दिसंबर को होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी युवाओं में अपनी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस मंच पर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा के साथ-साथ गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) के अलावा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं, अपने पास रखा है। इस संबंध में शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग -राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास के साथ संसदीय कार्य विभाग। -दीपक बिरुवा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार…

Read More

कहा-जिन लोगों पर सुरक्षा और न्याय के संरक्षक होने की जिम्मेदारी है, वही शर्मनाक कृत्य में लिप्त पाये गये हैं रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों के शोषण के मामले में बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों की भूमिका बेहद निंदनीय है। मरांडी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी सदस्य के जरिये बालिका गृह में रह रहीं बच्चियों की तस्वीर खींचना और गलत कार्यों के लिए दबाव डालना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य…

Read More

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में शुक्रवार को विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात के लिए गांडेय, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। उन्होंने विधायक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। यह मुलाकात विधायक और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक बनी।

Read More

ग्रेटर नोएडा। अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली कूच करने के लिए आज बड़ी संख्या में महिलाएं व किसान परी चौक पर पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज सुबह से ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सोशल मीडिया पर आंदोलन जारी रखने का आह्वान कर रहे हैं। वे लोग जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर दिल्ली कूच करने का आह्वान कर रहे थे। इसके…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले मामले में शुक्रवार को इडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वेंडर निलंबित आईएएस रानू साहू और माया वारियर का करीबी बताया जाता है। अभी दोनों अधिकारी जेल में निरुद्ध हैं। इडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि आईएएस रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी ने काम दिलाने के नाम पर दूसरे ठेकेदारों से करीब 11 से 12 करोड़ रुपयों की की वसूली की।…

Read More

चंडीगढ़। किसानों द्वारा दिल्ली कूच का ऐलान किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अंबाला जिले में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। अंबाला जिले के सीमावर्ती गांवों में स्थित स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने शंभू बार्डर से सटे अंबाला के गांवों में लोगों से अपील की है कि वह जरूरी स्थिति में ही घर से बाहर निकलें। हरियाणा के मुख्य सचिव ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर,…

Read More

सशस्त्र सेना झंडा दिवस या भारत का झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बल सैनिकों और पूर्व सैन्य कर्मियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। भारत में यह साल 1949 से 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुरंत बाद सरकार को अपने सुरक्षा बल कर्मियों के कल्याण के प्रबंधन की आवश्यकता हुई। 28 अगस्त, 1949 को रक्षामंत्री के अधीन गठित समिति ने 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया। झंडा दिवस पर देश के लिए लड़ने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों व आश्रितों की देखभाल के लिए…

Read More