कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जयनगर में चार अक्टूबर 2024 को एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी मुस्ताकिन सरदार को बारूईपुर स्थित पोक्सो अदालत ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई। यह फैसला घटना के महज 62 दिनों के भीतर आया, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में त्वरित न्याय मिलने पर राज्य पुलिस और अभियोजन पक्ष की सराहना की। शुक्रवार शाम अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “जयनगर में नाबालिग बच्ची के साथ हुई नृशंस घटना के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई। इस…
Author: shivam kumar
कोलकाता। नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को एक भारतीय व्यक्ति को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से लगभग 90 लाख रुपये मूल्य के सोने के पांच बिस्किट बरामद हुए। बीएसएफ की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि बीएसएफ की 32वीं बटालियन के जवानों ने सुबह करीब छह बजे नदिया जिले के कृष्णानगर इलाके में बस से यात्रा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपित ने…
पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतरत्न भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार अम्बेडकर के सपनों को साकार कर रही है। पटना हाईकोर्ट के निकट अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को जो संविधान दिया , उसे सही अर्थों में एनडीए सरकार लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया, पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा…
भागलपुर। भागलपुर के नए डीआईजी विवेक कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। वर्तमान डीआईजी विवेकानंद ने नवनियुक्त डीआईजी विवेक कुमार को अपना पदभार सौंप दिया, जिसके बाद डीआईजी विवेक कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक के कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त डीआईजी विवेक कुमार ने कहा की मेरी पहली प्राथमिकता अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना है। उन्होंने कहा कि कंडों के निष्पादन और बेहतर विधि व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने नवनियुक्त डीआईजी…
सहरसा। 15 दिसंबर को अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा पटेल मैदान में विशाल प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।इसके लिए पूरे बिहार में हांको रथ हम पान हैं को लेकर पान समाज के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उक्त बातें पान समाज के नेता पवन शर्मा एवं रेशमा शर्मा ने शुक्रवार को झपरा टोला स्थित उनके आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर उक्त जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारा समाज पिछले पायदान पर है इसलिए इस समाज के आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक सुविधा एवं आरक्षण देकर इसका उत्थान जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम पान समाज के…
नवादा। मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल के नवादा इकाई कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक लाइन पार मिर्जापुर स्थित निराला सदन में शुक्रवार को हुई,जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार अकेला ने की । 18-19 जनवरी 2025 को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय पार्षद सम्मेलन में नवादा की भागीदारी पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय पटल पर नवादा पीयूसीएल की भूमिका अबतक संतोषजनक रहा है लेकिन हाल के दिनों में सांगठनिक गतिविधियाँ काफी सुस्त रही है । दिल्ली सम्मेलन के बाद निश्चय ही संगठन की सक्रियता बढ़ेगी । गत बैठक की संपुष्टि के तहत वक्ताओं ने चिंता जाहिर की…
रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को विधायक कुमार जयमंगल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
33 आदिवासी समुदाय लेंगे भाग, 14 से होगा आयोजन रांची। झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी। इसके साथ ही आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसका आयोजन रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में 14 और 15 दिसंबर को होगा। इस महोत्सव का उद्देश्य आदिवासी युवाओं में अपनी भाषा, संस्कृति, जीवनशैली और प्रकृति प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही इस मंच पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा के साथ-साथ गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) के अलावा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं हैं, अपने पास रखा है। इस संबंध में शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग -राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास के साथ संसदीय कार्य विभाग। -दीपक बिरुवा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार…
कहा-जिन लोगों पर सुरक्षा और न्याय के संरक्षक होने की जिम्मेदारी है, वही शर्मनाक कृत्य में लिप्त पाये गये हैं रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों के शोषण के मामले में बाल संरक्षण आयोग के अधिकारियों की भूमिका बेहद निंदनीय है। मरांडी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी सदस्य के जरिये बालिका गृह में रह रहीं बच्चियों की तस्वीर खींचना और गलत कार्यों के लिए दबाव डालना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य…
रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में शुक्रवार को विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात के लिए गांडेय, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। उन्होंने विधायक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। यह मुलाकात विधायक और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक बनी।
