-पुतिन ने भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की रूस की इच्छा से अवगत कराया -पुतिन ने ब्रिक्स निवेश मंच को वैश्विक दक्षिण देशों को समर्थन देने में महत्वपूर्ण माना नई दिल्ली। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15वें वीटीबी रूस कॉलिंग इन्वेस्टमेंट फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “इंडिया फर्स्ट” नीति और “मेक इन इंडिया” पहल की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने विकास के लिए स्थिर माहौल को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इन नीतियों ने भारत के विकास में किस तरह योगदान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विनिर्माण…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह दिन बाद गुरुवार को राजभवन के अशोक उद्यान में 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शपथ दिलायी। झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर पद की भी शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सबसे पहले प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलायी। वहीं मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल गंगवार ने राज भवन में आयोजित एक समारोह में मरांडी को झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। इससे पहले भी वे यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जूनियर एशिया कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “हमें अपने हॉकी चैंपियन पर गर्व है। यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को खेलों के गौरव के इतिहास में दर्ज कर दिया है। युवा चैंपियन को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि भारतीय जूनियर पुरुष…
नई दिल्ली। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को मस्कट, ओमान में पुरुष जूनियर एशिया कप के उच्च स्कोर वाले फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। की इंडिया ने पुरुष जूनियर एशिया कप में खिताब की रक्षा और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारत के लिए अराजित सिंह हुंदल (4′, 18′, 47′, 54′) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार गोल किये, जबकि दिलराज सिंह (19′) ने भी एक गोल…
नई दिल्ली। लुईस हैमिल्टन इस सप्ताहांत अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स में मर्सिडीज के लिए अपनी अंतिम रेस में भाग लेंगे, क्योंकि वह 2025 सीज़न के लिए फेरारी में स्थानांतरित हो रहे हैं। सात बार के विश्व चैंपियन ने 12 साल के कार्यकाल के बाद सिल्वर एरो को अलविदा कहेंगे, जिसके दौरान टीम ने आठ कंस्ट्रक्टर्स टाइटल (2014-21) जीते, और हैमिल्टन ने छह ड्राइवर्स क्राउन (2014, 2015, 2017, 2018, 2019, 2020) जीते। मर्सिडीज ने 2014 में अपनी पहली कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप जीती और 50 से अधिक वर्षों के अंतराल के बाद ग्रिड में फिर से प्रवेश किया। हैमिल्टन ने उसी वर्ष मर्सिडीज…
हैदराबाद। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में हैदराबाद एफसी का अपने घरेलू मैदान जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में हारने का सिलसिला जारी है। मेजबान टीम को अपने घर पर खेले चौथे मैच में भी हार मिली, जब एफसी गोवा ने बुधवार रात आईएसएल 2024-25 में जीत की हैट्रिक पूरी करते हुए मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। एफसी गोवा की जीत में राइट विंगर उदांता सिंह ने 33वें और स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना ने 44वें मिनट में गोल किए। स्पेनिश अटैकिंग मिडफील्डर इकर गुआरोटक्सेना को दूसरा गोल करने और मिडफील्ड में दमदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम साढ़े पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस भव्य समारोह में राजगशासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीयमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कार्यक्रम की सूचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल दिल्ली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान देरशाम काे उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री शाह को 13 दिसंबर काे आयाेजित बस्तर ओलंपिक के समापन और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इस दाैरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की हालिया उपलब्धियों और बस्तर संभाग में चलाए जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में केंद्रीय गृहमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय…
चंडीगढ़। नशा तस्कराें के विरुद्ध अभियान चलाते हुए पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और ड्रग मनी को जब्त किया है। जांच में पता चला है कि नशे की यह खेप सरहद पार से आई थी और इसे पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में कई जगह सप्लाई किया जाना था। पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने गुरुवार काे बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विशेष ऑपरेशन के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अमृतसर के पंजाबी बाग रिसॉर्ट के पास की गई है। ऑपरेशन के दौरान आरोपितों के पास से पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख…
नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में आज पूर्वाह्न शून्य काल के दौरान सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर हंगामा हुआ। इस पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। त्रिवेदी ने चुनाव और सत्र से पहले विदेशी रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अंततः सभापति को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। त्रिवेदी ने पिछले तीन साल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब भी संसद का सत्र शुरू होने वाला होता है, कोई न कोई विदेशी रिपोर्ट जारी होती है। उन्होंने आरोप…
