नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना को बधाई देते दी और कहा कि जो समुद्र पर नियंत्रण रखता है वह सर्वशक्तिमान है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “नौसेना दिवस पर हम भारतीय नौसेना के वीर जवारों को सलाम करते हैं जो बेजोड़ साहस और समर्पण के साथ हमारे समुद्रों की रक्षा करते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र की सुरक्षा, संरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करती है। हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास पर भी गर्व करते हैं।” प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उन्होंने…
Author: shivam kumar
लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य महिला आयोग, सूचना आयोग में लंबे समय से खाली पड़े हैं पद रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य में विभिन्न संस्थानों में खाली पड़े पदों के लिए चिंता जतायी है। इससे सरकार की जवाबदेही कमजोर पड़ने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की भी शिकायत की है। सोशल मीडिया पर अपनी चिंता साझा करते कहा है कि संवैधानिक संस्थाओं में खाली पदों के कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा। राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में लंबे समय से पद खाली हैं, जिससे…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक सुरेश पासवान ने मुलाकात की। इस दौरान विद्यायकों ने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सचिव मनीष रंजन, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर अंजनी कुमार मिश्र, रांची डीआईजी अनूप बिरथरे, उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर किशोर कौशल एवं पुलिस अधीक्षक लोहरदगा हारिस बिन ज़मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड लोक…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें। फ्लाईओवर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते…
भागलपुर। होमगार्ड की बहाली में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चयन से वंचित रहे 50 छात्रों ने मंगलवार को कंबाइंड बिल्डिंग पहुंचे, जिसके बाद छात्रों ने सीनियर जिला कमांडेंट होमगार्ड हरेंद्र कुमार से मुलाकात की। छात्रों का कहना है कि जिन लोगों को 7, 8 अंक आया उन लोगों को होमगार्ड में बहाल कर लिया गया। वहीं 12 अंक वाले को बहाल नहीं किया गया है, जिसको लेकर सभी लोग आज कमांडेंट से मिले और अपनी बातें उनके समक्ष रखी है, जिस पर कमांडेंट ने बताया है कि कोर्ट के आदेश पर और जो प्रक्रिया है उसी के तहत बहाली…
भागलपुर। देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिवक्ता दिवस मनाया जा रहा है। भागलपुर जिला विधिक संघ कार्यालय में मंगलवार को इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक सेवा से जुड़े जज और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। सभी ने बारी बारी से डॉ राजेन्द्र प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल जज और वरीय अधिवक्ताओं ने राजेंद्र प्रसाद के जीवनी के बारे में चर्चा की और उनके…
देश-दुनिया के इतिहास में 04 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख हमारी नौसेना के लिए बेहद खास है। हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। इसकी स्थापना 04 दिसंबर 1971 को की गई थी। यह दिवस भारतीय नौसेना की शक्ति का प्रतीक है। यह दिवस भारतीय नौसेना की वीरता, देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में उसकी भूमिका के प्रति समर्पण का भी प्रतीक है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत मई 1972 में हुए एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी सम्मेलन में हुई थी।इस सम्मेलन में 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन से राष्ट्र को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र-नागरिक प्रथम है। उन्होंने कहा कि ये कानून नागरिक अधिकारों के संरक्षक और न्याय में आसानी का आधार बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानून हमारे संविधान द्वारा हमारे देश के नागरिकों के लिए कल्पित आदर्शों को पूरा करने की दिशा में एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में देश विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है, जब संविधान…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनों को बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति नई दिल्ली में वर्ष-2024 के लिए 22 व्यक्तियों और 11 संस्थानों को दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा…
भाजपानीत एनडीए गठबंधन के नेताओं की हाेगी बैठक चेकअप के बाद बैठक में शामिल हो सकते हैं एकनाथ मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुपिटर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शिंदे का मेडिकल चेकअप कर रही है। मंगलवार काे अस्पताल ले जाते समय एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि वे ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने की वजह से सातारा जिले में स्थित अपने मूल गांव दरे गांव गए…
बेरूत। अमेरिका और फ्रांस की कोशिश से लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच लागू साठ दिन का युद्धविराम आखिरकार टूट गया। हिजबुल्लाह के इजराइल के कब्जे वाले माउंट डोव क्षेत्र में दो मोर्टार लॉन्च करने के बाद यह नौबत आई। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार शाम लेबनान में ताबड़तोड़ हवाई हमले कर लोगों की नींद उड़ा दी। आईडीएफ की इस कार्रवाई में कम से कम नौ लोग मारे गए। इजराइल के समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर में आईडीएफ के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि इजराइली लड़ाकू विमानों से…
