रांची। झारखंड हाइकोर्ट में भूमि अधिग्रहण विस्थापन एवं पुनर्वास किसान समिति ने बुधवार काे एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि पलामू जिले के पड़वा राजहरा में कोल कंपनी फेयर माइंस को खनन के लिए दी गयी करीब 272 एकड़ भूमि में 26 एकड़ भूमि जंगल-झाड़ नेचर की है। फेयर माइंस कॉल ब्लॉक को राजहरा स्थित जिस भूमि की माइंस अलॉट हुई है। इस 26 एकड जंगल झाड़ी जमीन का खतियान फटा हुआ है जबकि बंदोबस्त अभिलेख में प्लॉट की किस्म जंगल झाड़ी दर्ज है। इससे संबंधित सभी दस्तावेज अदालत में सौंपते हुए यह मांग की…
Author: shivam kumar
रांची। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। सभी नेता कार्यक्रम की तैयारी में तन मन धन से लग जाएं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी प्रसाद यादव के संदेश एवं नीति को बताने का काम करें। मनोज ने बुधवार को कहा कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत चतरा जिला से होगा। 28 सितंबर को चतरा और 29 सितंबर को पलामू जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप…
रांची। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के नेतृत्व में प्रदर्शन और पुतला दहन परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा स्थल के समीप किया गया। इससे पूर्व रांची महानगर कांग्रेस कमिटी और रांची जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से रोषपूर्ण मार्च निकाला। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर राहुल गांधी की छवि खराब की जा रही है : कमलेश इस मौके पर केशव महतो ने कहा कि देश की…
रांची: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा नेता विपक्ष राहुल गांधी पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी और बयानों के खिलाफ कांग्रेस नेता कुमार राजा ने बुधवार को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर 1 आतंकी हैं। वह देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से अमेरिका यात्रा के दौरान धार्मिक स्वतंत्रता और सिख समुदाय के बारे में की गयी हालिया…
रांची। राजधानी रांची में बारिश के कारण एनएच-75 पर मांडर में बना डायवर्सन बह गया। लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क पर बहने लगा। इसके कारण डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ। लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा, जिस वजह से डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ है। डायवर्सन के बहने की वजह से एनएच-75 में आवागमन फिर से ठप हो गया है। बुधवार सुबह से ही इसे फिर से बनाने की कार्रवाई तेज की गयी है। एनएचएआइ के परियोजना निदेशक एकता कुमारी ने बताया…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने छापेमारी कर पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को तीनों के बारे में गुप्त सूचनी मिली थी। तीनों नक्सली को पुलिस ने हेरहंज से पकड़ा है। यहां वे रंगदारी वसूलने जा रहे थे। आरोपियों में सब जोनल कमांडर राजविजय सिंह, रूपेश राम और धर्मेंद्र लोहार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से पर्चा, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए बालूमाथ DSP ने बताया कि पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर राकेश उर्फ विजय लोहरा ने कुछ दिनों पहले एक ठकेदार को रंगदारी नहीं देने पर जान से…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विष्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट के जरिये लोगों को पूजा की बधाई दी है। उन्होंने ने लिखा “विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आज इस शुभ अवसर पर निर्माण और सृजन के क्षेत्र को अपने खून-पसीने से सींचने वाले सभी मेहनतकश लोगों को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में नामित किए जाने के बाद आतिशी ने अपने पहले संबोधन में कहा कि आज मुझे जितना सुख है, उतना ज्यादा दुख है। मुझे कोई मुख्यमंत्री बनने की बधाई मत देना, माला नहीं पहनाना। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे से पूरी दिल्ली के लोगों को दुख है। दिल्ली वाले भाजपा के षड्यंत्र से नाराज हैं। आतिशी ने कहा, ‘‘मैं सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। केजरीवाल ने मुझ पर भरोसा किया। मेरे नेता और गुरु केजरीवाल का इसके लिए धन्यवाद।’‘ उन्होंने आगे कहा,…
भुवनेश्वर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा में 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने ओडिशा सरकार की एकल महिला-केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री माेदी ने लगभग 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-जी के तहत लगभग 13 लाख लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई (ग्रामीण और शहरी) लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां सौंपीं। इसके अलावा पीएमएवाई-जी के लिए अतिरिक्त घरों के सर्वेक्षण के लिए आवास+ 2024 ऐप भी लॉन्च किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को अपने स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को आआपा विधायकों ने स्वीकार कर लिया। आआपा नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी को आमराय से नेता चुन लिया गया। केजरीवाल आज अपना इस्तीफा देंगे।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने मणिपुर में स्थाई शांति लाने के लिए रोड मैप तैयार कर लिया है। आशा है वहां जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने आज मोदी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता की। इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले तीन महीने के कार्यकाल के दौरान मणिपुर में लगभग शांति रही है। हाल के दिनों में कुछ घटनाएं हुई है। इन घटनाओं के मूल में भारत-म्यांमार सीमा है। केंद्र सरकार ने…