Author: shivam kumar

भाजपानीत एनडीए गठबंधन के नेताओं की हाेगी बैठक चेकअप के बाद बैठक में शामिल हो सकते हैं एकनाथ मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुपिटर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शिंदे का मेडिकल चेकअप कर रही है। मंगलवार काे अस्पताल ले जाते समय एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि वे ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे पिछले सप्ताह तबीयत खराब होने की वजह से सातारा जिले में स्थित अपने मूल गांव दरे गांव गए…

Read More

बेरूत। अमेरिका और फ्रांस की कोशिश से लेबनान में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच लागू साठ दिन का युद्धविराम आखिरकार टूट गया। हिजबुल्लाह के इजराइल के कब्जे वाले माउंट डोव क्षेत्र में दो मोर्टार लॉन्च करने के बाद यह नौबत आई। इजराइली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार शाम लेबनान में ताबड़तोड़ हवाई हमले कर लोगों की नींद उड़ा दी। आईडीएफ की इस कार्रवाई में कम से कम नौ लोग मारे गए। इजराइल के समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर में आईडीएफ के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि इजराइली लड़ाकू विमानों से…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की यात्रा में भारत ने कई प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के निर्यात में तीव्र वृद्धि दर्ज की है। देश ने वर्ष 2023 में 1 अरब डॉलर से ज्‍यादा के निर्यात मूल्य के साथ शीर्ष दस वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं में अपनी रैंक को बनाए रखने के साथ-साथ इसमें सुधार किया है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कीमती पत्थरों के वैश्विक बाजार पर अपना दबदबा बनाने से लेकर सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट जैसे उन्नत क्षेत्रों में पैठ बनाने तक भारत का निर्यात प्रदर्शन देश की बढ़ती आर्थिक ताकत को दर्शाता है। मंत्रालय…

Read More

रांची। टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लाउंड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। सोमवार को इडी और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले कोर्ट इस केस के अन्य आरोपियों जहांगीर आलम और संजीव लाल की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर चुकी है।

Read More

—यूपी कॉलेज की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे के बाद भड़के छात्र,अफसरों ने समझाया वाराणसी। यूपी कॉलेज की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावे को लेकर छिड़े रार के बीच छात्र भी खुल कर कालेज प्रबंधन के साथ खड़े हो गए है। कालेज परिसर में स्थित मजार के पास छात्रों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया तो विवाद की संभावना देख पुलिस अफसर फोर्स के साथ पहुंच गए। मजार से लेकर कालेज के मुख्य गेट तक पुलिस फोर्स सतर्क हो गई। छात्रों को मजार के पास हनुमान चालीसा पाठ न करने के लिए पुलिस अफसरों ने…

Read More

रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर कोर्ट अब 9 दिसंबर को फैसला सुनायेगा। रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को उनका मामला सूचीबद्ध था। लेकिन किसी कारण वश अब इस मामले में 9 दिसंबर को फैसला सुनाया जायेगा। इडी ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक…

Read More

मीरजापुर। मड़िहान क्षेत्र के सिरसी डैम से भटककर एक छह फीट लंबा मगरमच्छ मंगलवार को रैकल गांव की दलित बस्ती तक पहुंच गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी सिरसी गिरिराज गिरी के नेतृत्व में वन दरोगा रामजी और वन रक्षक राजकुमार की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता…

Read More

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव में मंगलवार सुबह एक कुएं में एक किसान का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण जोन अंकिता शर्मा ने बताया कि बिधनू के कठुई गांव निवासी सरोज कुमार कुशवाहा 65 वर्ष पुत्र स्वर्बागीय बूलाल कुशवाहा खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक कुएं में उसका शव पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक…

Read More

कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के विवाद के बाद राज्य मेडिकल काउंसिल से बाहर किए गए डॉक्टर अभीक दे और विरूपाक्ष विश्वास अब फिर से परिषद में लौट आए हैं। काउंसिल ने उनके खिलाफ पहले लिए गए निर्णय को वापस लेते हुए कहा कि वह निर्णय कानूनी आधार पर नहीं था, बल्कि परिस्थितियों के दबाव में लिया गया था। इस निर्णय ने चिकित्सा संगठनों को नाराज कर दिया है, जो इसे ‘प्रहसन’ करार दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले ही यह फैसला लिया गया है। मेडिकल काउंसिल की बैठक में शामिल…

Read More

रांची। रांची शहर में पिछले दो सप्ताह से कुत्ते के काटने के मामलों में अत्यधिक वृद्धि देखी गयी है। शहर का सदर अस्पताल इस बढ़ते संकट का प्रत्यक्ष गवाह बन रहा है, जहां प्रतिदिन 100 से 150 लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह संख्या चिंताजनक है और शहरवासियों के लिए एक बड़ा खतरा बन गयी है। सर्दी का मौसम और कुत्तों का आक्रामक व्यवहार कुछ जानकारों का मानना है कि सर्दी के मौसम में कुत्तों का आक्रामक व्यवहार बढ़ जाता है। मौसम में बदलाव, कुत्तों के व्यवहार को प्रभावित कर सकता है और उन्हें अधिक आक्रामक…

Read More

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस में जारी अंतरकलह को लेकर पार्टी सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट निर्देश दिया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि सीएम ने एक तरह से अभिषेक बनर्जी के गुट को साफ मैसेज देते हुए कहा है कि जब तक वह हैं, तब तक उन्हीं का फैसला अंतिम फैसला होगा। दरअसल सोमवार को विधानसभा में उपचुनावों में विजयी हुए तृणमूल के छह विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद ममता ने पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें शामिल एक विधायक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर मंगलवार सुबह बताया…

Read More