Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। राज्य आईसीडीएस निदेशालय पटना के पत्र के आलोक में सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले में जिला पोषण समिति के गठन को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शलैन्द्र भारती की अध्यक्षता में बैठक किया गया। उक्त बैठक में सभी नामित सदस्य के समक्ष आंगनवाडी केंद्र पर दी जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सेवाओं जैसे केंद्र भवन की साफ सफाई,विद्युत की उपलब्धता, पेयजल, शौचालय की शत प्रतिशत उपलब्धता को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए कहा गया कि एक…

Read More

-बिहार में टैक्स फ्री करने की होगी मांग पूर्वी चंपारण। दिल्ली के शाह ऑटोरियम में 3 और 4 दिसम्बर को आयोजित बिहार महोत्सव में डा. राजेश अस्थाना की फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह आकर्षण का केन्द्र बनी है।इसकी जानकारी देते बिहार महोत्सव के प्रणेता एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है।जिस पर बनी फिल्म दिल्ली और आसपास के प्रवासी बिहारियों काे खासा आकर्षित कर रहा है।लोगो में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के लेखक अभिनेता निर्देशक डा. राजेश…

Read More

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज के हृदय रोग से ग्रसित 03 बच्चे, मैनाटांड़ से 01 तथा बगहा एक से 01 कुल 05 बच्चे अपने अभिभावक के साथ आईजीआईसी हृदय रोग संस्थान पटना रवाना हुए, जहाँ से ये बच्चे अन्य जिलों से आए बाल हृदय मरीजों के साथ अहमदाबाद के लिए एक साथ रवाना होंगे। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस रवाना करते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की आँगनबाड़ी केंद्र एवं सरकारी स्कूलों में चिकित्सकों के द्वारा समय समय पर जाँच की जाती है जिसमे हृदय रोग से…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।

Read More

रांची। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गयी। कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है। मामले में आरोपितों पर आरोप गठित होना है। इससे पहले खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए आरोपितों के जरिये डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया गया है। मामले में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके परिजन सहित कई सहयोगियों की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज हो चुकी है। 15 मई को इडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया…

Read More

काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए सोमवार को चीन रवाना हो गए हैं। चीनी प्रधानमंत्री ली क़ियांग के मैत्रीपूर्ण निमंत्रण पर प्रधानमंत्री ओली के नेतृत्व में 46 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन की राजधानी बीजिंग के लिए रवाना हुआ है। प्रधानमंत्री ओली सोमवार को सुबह 11 बजे हिमालय एयरलाइंस की विशेष चार्टर फ्लाइट से चीन के लिए रवाना हुए। उनका चाटर्ड विमान नेपाली समयानुसार शाम 6:10 बजे बीजिंग में लैंड करेगा। आज शाम को वह बीजिंग में नेपाली डायसपोरा से मुलाकात करेंगे। वह कल यानि 3 दिसंबर को चीन के प्रधानमंत्री ली क़ियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि इस नए और गतिशील युग में कर संग्रह में कम हस्तक्षेप और प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग करने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर प्रशासन के क्षेत्र में नए विचार और नए समाधान लाने की जिम्मेदारी युवा अधिकारियों पर है। भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर)…

Read More

– भारत अगले 2 महीनों के भीतर 26 राफेल लड़ाकू विमानों और 3 पनडुब्बियों का सौदा पूरा करेगा नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारतीय नौसेना की हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में चीन की गतिविधियों पर कड़ी नजर है। हमने चीनी नौसेना इकाइयों सहित हिंद महासागर क्षेत्र में सक्रिय अतिरिक्त क्षेत्रीय बलों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है। चाहे वे उनके युद्धपोत या अनुसंधान पोत हों। पैनी नजर रखने की वजह से ही हम जानते हैं कि कौन कहां और कैसे क्या कर रहा है। नौसेना प्रमुख ने कहा…

Read More

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.34 टन कोकीन बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में 11 पुरुष और दो किशोर हैं। इन पर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में कोकीन आयात करने की साजिश का आरोप है। यह सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस कमांडर स्टीफन जे ने इसकी पुष्टि की है। द ऑस्ट्रेलियन अखबार के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी कोकीन बरामदगी है। पुलिस ने 2.3 टन कोकीन जब्त कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोकीन की अनुमानित कीमत एक अरब डॉलर है। सिडनी…

Read More

नई दिल्ली। संसद में सोमवार को अडाणी, मणिपुर और संभल में हिंसा मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों के दोनों सदनों में विरोध और नारेबाजी के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 3 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद कई बार स्थगित की गई। उसके बाद दोपहर 12 बजे पुनः शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सभी सदस्यगण निःसंदेह मर्फी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई करती तस्वीर पर संज्ञान लेते हुये मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया। साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी कार्रवाई करने को कहा है। उधर दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी डीसी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर डाली गयी एक खबर के अनुसार दुमका में रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में युवाओं के बर्बाद होने की जानकारी दी गयी…

Read More