Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी का जोर बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। टेक शेयरों में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। नैस्डेक और एसएंडपी 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इस साल जनवरी…

Read More

पटना। देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 140वीं जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। राजेन्द्र चौक से राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री…

Read More

हजारीबाग। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को 2024 संस्करण में तीन प्रतिष्ठित भारतीय सीएसआर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और सतत ऊर्जा के क्षेत्रों में समाज के प्रति कंपनी के प्रतिबद्ध योगदान के लिए दिए गए हैं। भारतीय सीएसआर पुरस्कार, इंडिया सीएसआर नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं, जो नवाचार, स्थिरता, विस्तार और पुनरुत्पादन में उत्कृष्ट कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों को मान्यता देते हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में तीन पुरस्कार प्राप्त हुए। कंपनी को स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण और सौर ऊर्जा के क्षेत्रों में समुदायों, व्यक्तियों और पर्यावरण को लाभ…

Read More

बेतिया। कृषि विज्ञान केंद्र(केवीके)मधोपुर, पश्चिम चंपारण ने मक्का की बुवाई के लिए उन्नत तकनीकों के आकलन हेतु ऑन-फार्म ट्रायल (ओएफटी) का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम नोतन और मझौलिया ब्लॉक के आठ किसानों के खेतों पर किया गया, जिसका उद्देश्य मक्का की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से परिचित कराना था। आयोजन का नेतृत्व डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख, केवीके मधोपुर के मार्गदर्शन में किया गया। ओएफटी का संचालन डॉ. चेलपुरी रामुलु, एसएमएस (कृषि अभियांत्रिकी), केवीके मधोपुर ने किया। कार्यक्रम में किसानों को मक्का की उन्नत बुवाई विधियों, मशीनों के उपयोग और जल प्रबंधन…

Read More

रांची। पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तनवीर आलम, अर्जुन महतो, वासुदेव दास, रोशन दास भरत दास, गुफरान खान और आमिर अंसारी शामिल हैं। इनके पास से चोरी के पांच बाइक, एक स्कूटी ,एक पिस्टल और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत दो दिसंबर को शुभ नारायण उपाध्याय ने बाइक चोरी का मामला लालपुर थाने में दर्ज कराया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने पर गठित टीम ने छापेमारी कर…

Read More

रांची। शहर के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को आपराधिक गिरोह पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद करवा दिया है। मामले में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर वीकेएस तिवारी संगठन के पहाड़ी जी दस्ता का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में पहाड़ी जी दस्ता के चार से पांच सदस्य उमेडंडा पहुंचे थे और बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने का निर्देश दिया और चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी…

Read More

श्रीनगर। श्रीनगर के दाचीगाम जंगल में आज सुबह शुरू आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। क्षेत्र में अभियान अभी जारी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों के संयुक्त दलों ने एक विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। संदिग्ध स्थान पर पहुंचने पर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

Read More

– 3.90 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य मीरजापुर। जिले में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया जाएगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ कार्यालय स्थित विवेकानंद सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ओझा ने की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ओझा ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष तक के 3.90 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है। इसके लिए जिले में…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, वारदात के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। मंगलवार को उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, आरोपित ने खेत में घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार देर शाम की है। वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची धनिया पत्ता लेने खेत में गई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने खेत में ही उसे…

Read More

रांची। कांग्रेस झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मिलकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और सचिव अजय कुमार ने झारखंड विधानसभा में प्रचंड जीत की बधाई देने के साथ-साथ ओबीसी समुदाय को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की। नयी दिल्ली में सोमवार को सौंपे मांग पत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि राहुल गांधी जी जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी की वकालत करते हैं। उन्होंने प्रभारी और अध्यक्ष से धरातल पर उतारने की मांग की है। प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मंत्रिमंडल…

Read More

नाना पाटेकर मराठी-हिंदी-साउथ में काम करने वाले लोकप्रिय अभिनेता हैं। नाना की फिल्में न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि उन्हें इमोशनल भी कर देती हैं। नाना पाटेकर की एक ऐसी ही आने वाली फिल्म खूब चर्चा में है। फिल्म ‘वनवास’ का कुछ दिनों पहले टीजर रिलीज हुआ था और अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें कोई शक नहीं कि ‘वनवास’ का ट्रेलर देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। ‘वनवास’ के ट्रेलर की शुरुआत में हम देख सकते हैं कि नाना पाटेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जिंदगी का आनंद ले रहे…

Read More