नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह आज (01 दिसंबर) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले जय शाह पांचवें भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि जय शाह 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी चेयरमैन चुने गए। उनका चयन निर्विरोध हुआ। आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने के लिए जय शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा। उन्होंने 2019 में बीसीसीआई सचिव का पद संभाला था। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से साफ नहीं है कि जय शाह के बाद बोर्ड में…
Author: shivam kumar
– केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री रिजिजू ने सांची में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का किया शुभारंभ रायसेन/भोपाल। भारत सरकार के अल्पसंख्यक तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को इस बात का एहसास होगा कि वह कितने पवित्र स्थान के पास रहते हैं। सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यात है। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मानने वालों के मन में यह इच्छा जरूर होती है कि वह अपने जीवनकाल में भारत दर्शन करें और सांची की पवित्र नगरी जरूर देखें। केन्द्रीय मंत्री रिजिजू शनिवार देर शाम मध्य प्रदेश के…
नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट एक बार फिर बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने 01 दिसंबर से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में अब कीमत 1818.50 रुपये हो गई है। यह लगातार 5वां महीना है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। राहत की बात है कि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2023 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के…
हजारीबाग। कटकमसांडी में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी डांटो मार्ग पर भदुलिया के पास हुई है। तीखे घुमावदार मोड़ पर स्कूटी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दो युवक गड्ढे में जा गिरे। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में डांटो निवासी विकास कुजूर तथा कटकमसांडी छलटा निवासी रंजीत नोन्हा हैं। रंजीत नोन्हा स्कूटी से विकास कुजूर को डांटो छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने घायलावस्था में दोनों को देखा तो घटना की…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन छह दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया- कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड में रविवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक संघ अध्यक्ष परीक्षण सिंह (76) की निर्मम हत्या उनके पैतृक गांव हलुमाड़ में तेज धारदार हथियार से कर दी गई। परीक्षण सिंह गांव के देवी मंदिर के समीप प्यारी सिंह के खेत में शौच करने गए थे। इसी दौरान तेज धारदार हथियार से हत्या के बाद आरोपित पश्चिम दिशा की और फरार हो गए। खेत में उनका लोटा तथा टॉर्च भी पड़ा हुआ था। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने स्निफर डॉग बुला लिया है और छानबीन कर हत्यारे की तलाश कर रही है। हत्या के कारणों का…
रांची। झारखंड में भाकपा माओवादी सहित अन्य नक्सली संगठन दिन-प्रतिदिन कमजोर होते जा रहे हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड में माओवादियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले 59 महीने (चार साल 11 महीने) की बात करें तो राज्य के अलग-अलग जिलों में भाकपा माओवादी संगठन और छोटे-छोटे संगठन से जुड़े कुल 64 नक्सली मारे गये। इस दौरान 620 बड़े नक्सली गिरफ्तार भी हुए। नक्सलियों के साथ इस लड़ाई में सुरक्षाबलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। इन चार साल 11 महीने में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में 18 जवान भी…
रांची। शहर के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार स्थित श्रीराम कंस्ट्रक्शन के साइट पर अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की देर रात आगजनी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। चार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और फिर एक वाहन को फूंक दिया। आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आगजनी की घटना को किस गिरोह के जरिये अंजाम दिया गया है यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में रविवार को ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक राधाकृष्ण किशोर, विधायक हफीजुल हसन अंसारी, विधायक राजेश कच्छप एवं पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातकर इस मामले को सुलझायें रांची। पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातकर इस मामले को सुलझायें। मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने के निर्णय ने रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल से आलू लेकर झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटाया जा…
मंगल मुंडा की मौत के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया रांची। चंपाई सोरेन ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में चंपाई ने कहा कि अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि इंडि गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी काफी काम करना है। इस मुद्दे पर अपने समर्थकों के साथ रायशुमारी भी है। उन्होंने मंगल मुंडा की मौत के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। कहा कि झारखंड के एक विशिष्ट परिवार से आने वाले मंगल मुंडा की…
