वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के तहत कई उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल हुए। गुरुवार को उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज और टेस्ला व स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क से मुलाकात की। इन बैठकों में रक्षा, प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष सहयोग सहित कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। माइकल वाल्ट्ज के साथ रक्षा और सुरक्षा पर चर्चाप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारतीय एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल रहे। इस बातचीत में भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी…
Author: shivam kumar
प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और संगीतकार विशाल ददलानी हाल ही में एक दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें अपना आगामी संगीत कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। विशाल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बारे में सोशल मीडिया पर विशाल ने खुद एक पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की। विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते अपने फैंस को अपनी सेहत का अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए यह जानकारी दी है, “मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। मैं जल्द ही वापस आऊंगा।” इसके अलावा इवेंट ‘अर्बन…
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को राहत देने वाली खबर है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर में भी गिरावट दर्ज हुई है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर जनवरी में घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर महीने में ये 2.37 फीसदी रही थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की कीमतों में गिरावट की वजह से जनवरी में थोक महंगाई दर घटकर 2.31 फीसदी पर आ गई है। दिसंबर, 2024 में यह 2.37 फीसदी रही थी। वहीं, जनवरी…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के आदिवासी गांवों में नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के फैसले को स्वागतयोग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्र सरकार की पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत झारखंड के आदिवासी गांवों में 1220 नये आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे आदिवासी समाज के विकास और पोषण में काफी सुधार होगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर मिलेंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनायेगा और ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नये…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में कायराना आतंकी हमले में शहीद होने वाले अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन। वहीं दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इसके अलावा लोकसभा सांसद…
नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज जबरदस्त उछाल आया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,160 रुपये से लेकर 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 79,900 रुपये से लेकर 80,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज जोरदार तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपीटलाइजेशन पिछले 14 महीने में पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के स्तर से नीचे आ गया है। फिलहाल भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 3.99 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर है, जो 4 दिसंबर 2023 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसके पहले दिसंबर 2024 के मध्य में भारतीय कंपनियों का मार्केट कैप 5.14 ट्रिलियन डॉलर के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया था। इस तरह से 2 महीने की अवधि में ही इन कंपनियों के मार्केट कैप में…
नई दिल्ली। इंटीरियर सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी इलीगंज इंटीरियर्स ने आज फीकी लिस्टिंग से अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी ने 130 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे लेकिन आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफार्म पर इन शेयरों की 6.15 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 122 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव के कारण ये शेयर टूट कर 115.90 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर लोअर सर्किट ब्रेक जरूर हुआ, इसके बावजूद इस शेयर की…
विशेष अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग पर रेल रोकने का एलान राजनीतिक से ज्यादा सामाजिक ताने-बाने पर असर डालेगा आंदोलन झारखंड ही नहीं, बंगाल और ओड़िशा में भी पड़ेगा आंदोलन का असर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के सबसे बड़े और प्रभावी कुरमी समाज के लोग एक बार फिर आर-पार के मूड में हैं। इसके लिए वे 20 सितंबर से फिर रेल टेका, यानी रेल रोकों आंदोलन शुरू करेंगे। इसके तहत झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में एक सौ स्टेशनों पर रेलवे का परिचालन ठप कराया जायेगा। दरअसल यह समाज…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला के वरीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को संयुक्त बैठक करते हुए उन्हें कार्यक्रम को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, सभी को सुरक्षा…
रांची। रांची के रिंग रोड में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गये। यह घटना शुक्रवार की दोपहर जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के रिंगरोड स्थित रूदिया में हुई है। जहां यात्री बस और एक अन्य वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में यात्री बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें भी आयी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में…
