रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सलाव उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ‘पिछले 6 महीनों से बिना अध्यक्ष के जेपीएससीपंगु बन चुका है। लाखों मेधावी छात्र, जिन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर परीक्षा दी, आज उनके भविष्य पर ग्रहण लग गया है। न कोई परिणाम, न अगली प्रक्रिया, बस असमंजस, इंतजार और अनिश्चितता! राज्य सरकार की बेरुखी ने लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया है। युवाओं के भविष्य की बारी आई, तो पूरा सिस्टम मौन है।’ उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह करते हुए कहा कि…
Author: shivam kumar
रांची। राज्य भर में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जा रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुक्रवार को स्थगित रहेंगी। राज्य सरकार ने मुस्लिम समुदाय के त्योहार शब ए बारात पर होनेवाले अवकाश के चलते इन परीक्षाओं काे स्थगित किया है। इसलिए अवकाश के चलते उपर्युक्त दोनों परीक्षाओं में लिये जाने वाले पेपर की परीक्षा अगली तिथि काे हाेगी। उल्लेखानीय है कि ये परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हैं और तीन मार्च तक चलेंगी। अवकाश के कारण सभी सरकारी कार्यालय और बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे। अवकाश को लेकर कार्मिक विभाग ने गुरूवार को अधिसूचना जारी कर…
रांची। झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के काम का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। पार्टी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक उन मंत्रियों द्वारा संभाले गए विभागों से संबंधित योजनाओं की स्थिति का विश्लेषण करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। जिन मंत्रियों का काम संतोषजनक रहेगा, उन्हें सरकार में बनाए रखा जाएगा, जबकि जिनकी कार्यप्रणाली सही नहीं पाई जाएगी, उन्हें बदला जा सकता है। कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्हें कहा गया है कि वे अपने कार्यों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें और जो विभाग उन्हें सौंपे…
जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी गुरुवार को जामताड़ा के सदर अस्पताल स्थित एक डायग्नोस्टिक उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कुर्ता फट गया। इस पर इरफान अंसारी ने पत्रकारों को अपना कुर्ता दिखाते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का यह हाल है। हम सिंपल जिंदगी में रहते हैं और मेरी पहली प्राथमिकता जनता की सेवा है। बता दें कि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने हंसते हुए कहा कि देख लीजिए कैसे हम चलते हैं और गरीब की सेवा करते हैं। हालांकि, पहले तो इरफान अंसारी मीडिया को अपना फटा हुआ कुर्ता दिखा रहे थे।…
रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड और अन्य को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से चल रहीं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान योजना क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के ससमय पूरा होने से ही नाबार्ड के ऋण का फायदा मिलेगा। उन्होंने बहुत धीमी गति वाली योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने और जो समय पर पूरी हो सकती हैं, उन योजनाओं पर फोकस करने पर बल दिया। मुख्य सचिव गुरुवार…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित नया आयकर विधेयक-2025 पेश कर दिया। नए आयकर विधयेक को सलेक्ट कमेटी के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 को पेश करते हुए कहा, “हम आयकर धाराओं की संख्या घटाकर 536 कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि आयकर विधेयक में अध्यायों की संख्या में कमी के साथ-साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस विधेयक का…
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र का प्रथम चरण आज पूरा हो गया और कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र के प्रथम भाग को उत्पादक बताया और सभी से आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। प्रथम भाग के अंतिम दिन आज लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की गयी। आयकर विधेयक भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही के पूरा होने पर सदन को अवगत कराया कि इस भाग की उत्पादकता 112 प्रतिशत रही। सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 17…
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में पेश की गई वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट में विपक्ष की आपत्तियों को शामिल नहीं किए जाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत पूरी रिपोर्ट को पेश किया गया है। केवल समिति और अध्यक्ष के बारे में की गई टिप्पणियों को अध्यक्ष ने अपने अधिकार का उपयोग कर हटाया है। रिजिजू ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि आज वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित रिपोर्ट को दोनों सदनों में पेश किया जाना था। आज पहले…
नई दिल्ली। राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट को पेश करने के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष ने आपत्ति जताई कि उनके कई साथियों के असहमति नोट को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसपर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में जिन भी विषयों को उनके समक्ष उठाया गया है उसे रिपोर्ट के एनक्चर (अनुलग्नक) में शामिल किया गया है। हालांकि विपक्ष ने इस मुद्दे पर सांकेतिक बाहिर्गमन किया। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने रिपोर्ट को लोकसभा में पेश किया। इसके बाद विपक्ष…
नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी)-2025 के तीसरे एपिसोड में गुरुवार को टेक्नीकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी और एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग की बुनियादी बातों से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में एआई को एक उपकरण के रूप उपयोग करने का सुझाव दिया। साथ ही चेताया कि यदि हर चीज के लिए हम उस पर निर्भर हो जाएंगे तो हमारी क्रिएटिविटी प्रभावित होगी। इसलिए तकनीक से परे जीवन का आनंद भी लें। इस माैके पर टेक्नीकल…
जम्मू। कश्मीर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के एक दिन बाद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को एक बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता वे खुद कर रहे हैं। बैठक में जम्मू कशमीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के शीर्ष अधिकारी और विभिन्न अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैठक का फोकस कानून-व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति, नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ सहित अन्य मुद्दों का आकलन करना है। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए श्रीनगर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में इसी तरह की सुरक्षा…
