नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड आयेंगे। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। साथ ही गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। प्रधानमंत्री झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे…
Author: shivam kumar
14 सितंबर 1959 की रात लूना-2, बारह हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चांद की सतह से टकराया। इतनी भीषण गति से टकराने से लूना-2 पूरी तरह नष्ट हो गया। सोवियत संघ के लिए ये बड़ा झटका था लेकिन चांद की सतह को छूने की कामयाबी फिर भी बड़ी थी। दरअसल, दुनिया का सबसे पहला अंतरिक्ष यान लूना-2 था, जिसने चांद की सतह को छुआ। इसे लुनिक-2 भी कहा जाता है। सोवियत संघ ने फर्स्ट मून लैंडिंग मिशन के तहत लूना-2 अंतरिक्ष यान को 12 सितंबर 1959 को लॉन्च किया था। सोवियत संघ ने लंबे समय से चल रहे अपने…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने करम पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने शुक्रवार काे कहा कि भाई बहन का पर्व समस्त झारखंड वासियों के लिए मंगलमय हो। मरांडी ने कहा कि भाई बहन का यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी समाज का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा है। उन्हाेंने कहा कि करम पर्व हर घर में खुशियों का सौगात लेकर आए।
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म व हत्या के विरोध में धरना दे रहे जूनियर डॉक्टरों पर राज्य सरकार ने दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से 29 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री ममता ने एक्स पोस्ट में कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से 29 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य को बेशकीमती जानों का नुकसान हुआ है। यह…
विशेष 21 सितंबर को दुमका में अमित शाह फूंकेंगे विधानसभा चुनाव का बिगुल सत्ता पक्ष भी लगातार बहा रहा है पसीना, खुद हेमंत ने संभाल रखी है कमान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव के दरवाजे पर खड़े झारखंड की राजनीति का केंद्र माना जानेवाला संथाल परगना इस बार भी कांटे के चुनावी मुकाबले के लिए तैयार होता दिखने लगा है। वैसे भी झारखंड की सियासत में संथाल परगना की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। यह इलाका न केवल विद्रोहों और आंदोलनों का गवाह रहा है, बल्कि यहां की फिजाओं में…
रांची। सस्पेंड आइएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर रांची (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में 19 सितंबर को सुनवाई होगी। शुक्रवार की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 19 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। इडी ने 5 मई 2022 को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद इडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों से हुई पूछताछ में इडी को बेहिसाब पैसे और अन्य जगहों पर इन्वेस्टमेंट के बारे…
आजाद सिपाही संचाददाता हजारीबाग। झुमरी तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया से 2012 में पास आउट छात्रा अलंकृता साक्षी का चयन देश की सबसे बड़ी कंपनी गूगल में इंजीनियर के रूप में हुआ है। फिलहाल अलंकृता विदेश में है। अलंकृता को 60 लाख सालाना पैकेज पर गूगल ने जॉब पर रखा है। वह मूलत: बिहार के भागलपुर की रहनेवाली है और झुमरी तिलैया में उसने अपने नाना-नानी के साथ रह कर सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। उसकी मां रेखा मिश्रा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। जानकारी के अनुसार अलंकृता साक्षी ने…
वाशिंगटन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की आज यहां व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की नजरें टिकी हैं। व्हाइट हाउस ने कीर स्टार्मर की अमेरिका यात्रा पर छह सितंबर को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन 13 सितंबर को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मेजबानी करेंगे। बयान में कहा गया कि व्हाइट हाउस में यह उनकी दूसरी बैठक होगी। दोनों नेता आपसी हित के अनेक वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे। इसमें रूसी आक्रामकता के खिलाफ यूक्रेन को मजबूत समर्थन जारी…
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में डेरा गाजी खान-क्वेटा रोड पर काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) के जवानों से घिरे दो फितना अल-ख्वारिज आतंकवादियों को उनके साथियों ने गोली मार दी। साथियों की जान लेने के बाद भाग गए। सीटीडी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, यह दोनों आतंकवादी मौके पर ढेर हो गए। सीटीडी ने आतंकियों के ठिकाने से एक हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अन्य आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है। यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने अपने ही…
बर्न (स्विट्जरलैंड)। विश्व प्रसिद्ध गायिका कैटरिना वैलेंटे का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्विस इंफो.सीएच ने उनके प्रेस प्रवक्ता गुंथर ह्यूबर के हवाले से यह खबर दी। ह्यूबर ने बताया कि वह स्विट्जरलैंड के लुगानो में अपने घर पर रहती थीं। उन्होंने नौ सितंबर को अंतिम सांस ली। उन्हें ऑल पेरिस इज ड्रीमिंग ऑफ लव की प्रस्तुति से दुनिया भर ख्याति मिली। अपने लंबे करियर में वैलेंटे ने मुख्य रूप से 1950 और 1960 के दशक में सदाबहार गीत गाए। उनमें गैंज पेरिस ट्रौमट वॉन डेर लीबे, त्सचाऊ, त्सचौ, बम्बिना या इट्सी बिट्सी टीनी वेनी होनोलूलू स्ट्रैंडबिकिनी…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 73,290 रुपये से लेकर 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,190 रुपये से लेकर 67,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…