Author: shivam kumar

हजारीबाग। हजारीबाग में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना डाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा कला गांव की है। युवक अपराधी छवि का था और दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया गया है कि रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो प्रकाश ठाकुर ने गेट खोली। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग की ओर से टाइल्स लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 1117) अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गया। इस बीच बाइक (जेएच 02 एवी 1998) से जा रहे केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव (50) टाइल्स ने नीचे दबकर मौत हो गई। इसकी सूचना कंडाबेर मुखिया दिनेश साव को देकर मुआवजे की मांग को लेकर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर मिलते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी धरने स्थल पर पहुंच कर धरने में मृतक के परिजनों के साथ बैठकर मुआवजा की मांग करने…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट ने खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में आरोपी बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम बिनोद सिंहा को एक और मामले में दोषी करार दिया है। एसीबी की विशेष कोर्ट ने उसे 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राम विनोद सिन्हा पर अलग-अलग 12 योजनाओं के मद से 88 लाख की अवैध निकासी का आरोप है। राम बिनोद सिन्हा के खिलाफ एसीबी ने 17 केस दर्ज किये थे। जिनमें से तीन मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है। अन्य 14 केस पीएमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर है।…

Read More

खूंटी। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय खूंटी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बैंचों का गठन न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के मुताबिक, लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामले, एनआइ एक्ट के मामले, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए। लोक अदालत में चार बेंचों के माध्यम से न्यायालय में लंबित…

Read More

हमें न बांटा जा सकता है, न दबाया, हम झारखंडी हैं, झुकते नहीं पूरे चुनाव के दौरान वह एक ही सूत्रवाक्य पर काम कर रहे थे कि आयेगा तो अबुआ राज ही 28 नवंबर और खचाखच भरा मोरहाबादी मैदान, उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन गया, जब झारखंड के इतिहास में किसी ने चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जैसी जीत वैसा ही जश्न। इस जश्न में शामिल होने के लिए रांची ही नहीं झारखंड के कोने-कोने से लोग आये हुए थे। भीड़ इतनी कि लोगों के आने का सिलसिला, शपथ लेने के बाद भी थमा नहीं। ऐसा लग…

Read More

रांची। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें जामताड़ा विधायक ने लिखा, भानु प्रताप शाही आप चले थे मेरे घर पर बुलडोजर चलाने, लेकिन जनता ने आपका क्या हाल कर दिया। मगर मैं आपके जैसा नहीं हूं। मैं आपके घर पर बुलडोजर नहीं, बल्कि यूपी में अन्याय और कट्टरता पर बुलडोजर चलाने निकल चुका हूं। झारखंड की जनता को किया आहत इरफान अंसारी ने आगे लिखा है कि भानु, मैंने आपको कई बार समझाया था कि आप सेक्युलर…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की असामयिक मौत को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स पर लिखा कि मंगल मुंडा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सड़क दुर्घटना के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है। इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें ट्रॉमा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनेक लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है, इसे देखते हुए सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पर्यटन में अनेक लोगों के जीवन में समृद्धि लाने की क्षमता है। हमारी सरकार भारत के पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक लोग अतुल्य भारत के चमत्कारों का अनुभव कर…

Read More

दिल्ली में कई दूसरी जगहों की तरह बच्चों के देखने लायक जगह है- गुड़ियों का संग्रहालय। विभिन्‍न परिधानों में सजी गुड़ियों का संग्रह, विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहों में से एक है। यहाँ 85 देशों की करीब 6500 गुड़िया के संग्रह को देखा जा सकता है। ये संबंधित देशों व राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित हैं जो बच्चों के कल्पनालोक को नया आकार देती हैं। दिल्ली के आईटीओ के पास बहादुरशाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट की बिल्डिंग स्थित गुड़ियों के संग्रहालय का पूरा नाम शंकर अंतरराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय है। मशहूर कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने 30 नवंबर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मंगल मुंडा का सड़क दुर्घटना के बाद झारखंड के रिम्स में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांतिः!”

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और मुखौटा कंपनियों से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। इडी ने यह कार्रवाई 1400.62 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है। इडी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसने डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रवर्तकों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और मुखौटा कंपनियों से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। एजेंसी ने इस मामले में 27 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में 15…

Read More