कोलकाता। आरजी कर कांड में न्याय की मांग पर स्वास्थ्य भवन के बाहर धरने पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन जारी है। तीन रात सड़कों पर गुजरने के बाद शुक्रवार सुबह से ही एक बार फिर डॉक्टरों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। मंगलवार और बुधवार के बाद गुरुवार को भी जूनियर डॉक्टरों और राज्य सरकार के बीच शर्तों की पेचिदगियों की वजह से बैठक नहीं हो पाई। जूनियर डॉक्टरों के साथ प्रशासन की बैठक गुरुवार रात राज्य सचिवालय में भारी हंगामे और नाटकीय घटनाक्रम की वजह से एक बार फिर विफल रही। मुख्य सचिव…
Author: shivam kumar
कोलकाता। राशन घोटाले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के सात विभिन्न स्थानों पर इडी ने छापेमारी की। इनमें शेक्सपियर सरणी, उलुबेरिया, जयनगर और कल्याणी शामिल हैं। खासकर, कल्याणी के एक आदिवासी क्षेत्र में इडी की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक फूड इंस्पेक्टर के घर की भी तलाशी ली गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है। इडी लंबे समय से राशन घोटाले की जांच कर रहा है। जांच की शुरुआत में ही कई जगहों पर छापेमारी की…
चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को घेरने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार सुबह एनआईए की टीमों ने मोगा और अमृतसर में छापेमारी की है। यह छापेमारी अमृतसर के बाबा बकाला सब-डिवीजन में हुई है। तीन जगहों पर हुई छापेमारी का सीधा संबंध अमृतपाल सिंह से है। इसके साथ ही मोगा जिले के बाघापुराना के कस्बे स्मालसर में कवि मक्खन सिंह मुसाफिर के घर पर भी छापेमारी की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर में राया के पास फेरुमान रोड पर अमृतपाल सिंह के चाचा परहत सिंह…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में झारखंड सरकार द्वारा 23 दिसंबर 2023 के नोटिफिकेशन के तहत पूरे जमशेदपुर की 15460 एकड़ जमीन, जिसमें टाटा स्टील की फैक्टरी एवं उसकी कॉलोनी के साथ-साथ जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी भी है। इन्हें मिला कर इंडस्ट्रियल टाउन बनाये जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि इसी तरह के एक मामले में जवाहरलाल शर्मा एवं झारखंड सरकार एवं अन्य, जिसमें जमशेदपुर को नगर निगम बनाने और इंडस्ट्रियल टाउन नहीं बनने को लेकर रिट याचिका वर्ष 2018 में दाखिल की गयी…
रांची। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच से संबंधित सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट पर रांची सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने असंतुष्टि जाहिर की है। कोर्ट ने सीबीआइ को दोबारा जांच करने का आदेश देते हुए क्लोजर रिपोर्ट को शुक्रवार को अस्वीकार कर दिया है। सीबीआइ की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा ने कोर्ट में प्रोटेस्ट याचिका दायर की थी। सीबीआइ के क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता ने विधानसभा कमेटी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए सीबीआइ जांच को जारी रखने की मांग की थी। पंकज ने राष्ट्रीय…
रांची। मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए नीरज मित्तल और उनके सहयोगी राम प्रकाश भाटिया की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। पूर्व में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद नीरज मित्तल एवं राम प्रकाश भाटिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों की ओर से हाइकोर्ट में अलग-अलग जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। पूर्व में इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने इन दोनों की जमानत याचिका खारिज कर…
70 करोड रुपए के कोल लिंकेज के हेराफेरी मामले में है आरोपी रांची। हजारीबाग के कोयला कारोबारी मो इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाया है। हाइ कोर्ट की एकल पीठ ने इजहार अंसारी की जमानत अर्जी मंजूर करते हुये उन्हें जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, 16 जनवरी को इडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास एवं फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड रुपए के कोल लिंकेज के हेराफेरी मामले…
ढाका। बांग्लादेश के जेनाइदाह-1 निर्वाचन क्षेत्र से अवामी लीग के पूर्व विधायक नायब अली जोर्डर को गिरफ्तार कर लिया गया। रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी-6) ने उन्हें रात करीब 12:00 बजे शहर के अरप्पुर बस स्टैंड इलाके से गिरफ्तार किया। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो ने कहा है कि आरएबी-6 ने एक टेक्स्ट संदेश में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरएबी-6 के एक अधिकारी ने बताया है कि आरएबी की एक टीम ने एक अभियान में नायब अली जोर्डर को उसके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें हमले, तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में दर्ज…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर स्थित मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य…
गिरिडीह। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए 14 प्रवासी मजदूरों की शुकवार को वतन वापसी हुई। सभी मजदूर शुक्रवार को सदर विधायक सुदीप्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। बताया गया कि 14 मजदूरों की वतन वापसी में विधायक सोनू की खास भूमिका रही। मजदूरों के अगुवा सिकन्दर अली ने कहा कि सउदी अरब से लौटे मजदूरों को विधायक ने शीघ्र स्वदेश वापसी का भरोसा दिलाया था। आज उन्होंने कहा कि लौटे मजदूरों को नियम से जो सरकारी सुविधा मिलनी चाहिये उन तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए श्रमिकों ने विधायक का आभार जताया। हालांकि 29 मजदूर अब भी…
रांची। राज्य 33 हजार वकीलों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। हाइकोर्ट की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने ट्रस्टी कमेटी के 15 हजार अधिवक्ताओं के लिए ही स्वास्थ्य बीमा करने का निर्णय लिया है। उनकी ओर से कहा गया कि राज्य में 33 हजार हजार वकील हैं, इन सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वकीलों के परिवार को भी स्वास्थ्य स्कीम से जोड़ने का उन्होंने आग्रह किया। उनकी ओर से…